Today, we are sharing a simple essay on Aatm Nirbhar Bharat. This article can help the students who are looking for information about Aatm Nirbhar Bharat in Hindi. This essay is very simple and easy to remember. The level of this essay is medium so any students can write on this topic. This article is generally useful for class 4, class 5, class 6, class 7, class 8, class 9, and class 10.



Aatm Nirbhar Bharat par nibandh

Essay on Aatm Nirbhar Bharat in Hindi

आत्मनिर्भरता का मतलब किसी व्यक्ति के उस स्थिति से है की वह किसी कार्य के लिए किसी दुसरे व्यक्ति पे निर्भर न रहे। आत्मनिर्भरता एक सकारात्मक शब्द है, ये किसी व्यक्ति, परिवार, समाज या देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।


व्यक्ति अगर आत्मनिर्भर है तो उसे दुसरे की मदत की जरुरत बहुत कम पड़ेगी। मुसीबत के समय का सामना आत्मनिर्भर व्यक्ति अधिक मजबूती से कर सकता है। यही बातें किसी देश पर भी लागू होती है। हमारा देश बहुत बड़ा है तथा यहाँ प्रचुर मात्रा में संसाधन उपलब्ध है।


हम अपने देश के अंदर कोई भी छोटी से छोटी एवं बड़ी से बड़ी वस्तु का उत्पादन करने में सक्षम है। हमारे देश में कुशल नौजवानों की कमी नहीं है बस उनका उत्साह वर्धन की आवश्यकता है। अगर ऐसा होता है तो हमारा देश भी आत्मनिर्भर बन सकता है। हाल ही में कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा की गई।


इसके फलस्वरूप कोई भी उद्द्योग को शुरू करना बेहद आसान हो गया। कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों में पी. पी. ई किट, सेनिटाइज़र और फेस मास्क के लिए हम चीन पर निर्भर थे। लेकिन अब ये सारी चींजे अपने देश में ही उतपादन होने लगे।


देश का आत्मनिर्भर होने के कई फायदे है। हर वस्तु का उत्पादन अपने देश में करने से उद्योगों में बढोतरी होगी। और अधिक उद्योग लगने से लोगों को रोजगार मिलेगा। बेरोजगारी देश से खतम हो जाएगी और गरीबी का दर भी कम हो जायेगा। देश की अर्थव्यस्था भी मजबूत होगी। हमें किसी वस्तु के लिए दुसरे देश पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा।


देश में आयात कम होंगे तथा निर्यात में बढोतरी होगी। अगर देश में वस्तुओं का उत्पादन अधीक होगा तो इसे दुसरे देशों में भी निर्यात कर सकते है जिससे विदेशी मुद्रा भी देश में आयेगा। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हाल के दिनों में सरकार द्वारा अन्य कदम भी उठाये गये है।


लेकिन आत्मनिर्भर बनने की दौड़ में हमें कुछ चींजों का भी ख्याल रखना होगा। कोई भी उद्योग शुरु करने से पहले उसके पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने की आवस्यकता है। कही ऐसा न हो की हम अपने देश को आत्मनिर्भर तो बना लें पर इसे रहने लाइक न छोड़ें। यह देखा गया है जो देश प्रगति करने लगता है वो पर्यावरण के सुरक्षा के साथ समझौता कर लेता है। हमें अपने देश के उद्योगिक क्षेत्र के साथ साथ पर्यावरण के अनुकूल नीतियों का भी पालन करना होगा।


Students in school, are often asked to write Essay on Aatm Nirbhar Bharat in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning on the above subject. You can also visit my YouTube channel that is https://www.youtube.com/synctechlearn.
You can also follow us on Facebook https://www.facebook.com/synctechlearn.

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post