[ 350 शब्द ] Essay on Eid ul fitr in Hindi - Eid ul fitr par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on Eid ul fitr in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Eid ul fitr in Hindi. This is the simple and short essay on Eid ul fitr which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Eid ul fitr is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



Illustration of half moon

Essay on Eid ul fitr in Hindi - Eid ul fitr par nibandh Hindi mein

भूमिका:- इसलाम धर्म के लोग श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे के साथ अनेक त्यौहार प्रत्येक वर्ष मनाते है। इन सभी त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण ईद उल-फितर का त्यौहार है। जिसे आम बोलचाल में ईद तथा मीठी ईद भी कहा जाता है। इस त्यौहार को मीठी ईद कहने के पीछे इस दिन बनायीं जानी वाली पकवान सेवई है जो बहुत ही मीठी तथा अन्य मेवे से भरपूर होता है। रमजान का महीना ख़त्म होने के बाद अगले महीने कि पहली तिथि को चाँद दिखाई देने पर ईद मनाई जाती है।


धार्मिक मान्यता:- मुहम्मद साहब इस्लाम धर्म के पैगम्बर थे। इन्होने ही इस्लाम धर्म की स्थापना की। इन्होनें सच्चे मुसलमानों के लिए कुछ कायदे-कानून निर्धारित कीये जिनमे नमाज पढना रोजा रखना (दिन भर भूखा रहना ) हज करना आदि प्रमुख है। अतः इनके अनुयायी प्रतिवर्ष रमजान में महीने भर रोजा रखते है और अंत में ईद मनाते है।


रमजान ( वह 30 दिन जिसमे रोजा रखा जाता है ):- रमजान को इसलाम धर्म के लोग सबसे ज्यादा पवित्र महीना मानते है। अतः वे इस पुरे महीने में सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते है। जिसे रोजा रखना कहा जाता है। सूर्यास्त के बाद हर रोज सभी लोग अपने इष्ट-मित्रों सगे-संबंधियों और अतिथियों के साथ रोजा खोलते है जिसे इफ्तार कहा जाता है। इसमें वे विभिन्न प्रकार के पकवान खाते और खिलाते है।


इसमें अन्य धर्म के लोग भी सहर्ष शामिल होते है। इस महीने में लोग सुद्ध मन से केवल अच्छा आचरण करते है और गरीबो को दान देते है जिसे मुस्लिम धर्म में जकात कहते है।


ईद का आयोजन:- रमजान महीना के अंतिम दिन रोजा समाप्त हो जाता है। और चाँद देखने के बाद अगले दिन ईद का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। बच्चे-बूढ़े युवा एवं औरते सभी नए-नए कपडे पहनते है। लोग ईदगाह में जमा होकर ईद कि नमाज अदा करते है।और एक दुसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते है। सर्वत्र प्रेम और सदभाव का वातावरण रहता है।


सेवई इस त्यौहार का प्रमुख पकवान है। जिसे बड़े चाव से लोग खाते-खिलाते है। घर आए मेहमानों को सेवई खिलाने के साथ-साथ इत्र लगायी जाती है और बच्चो को इदी भी दी जाती है। इदी देना एक प्रकार का उपहार देना जैसा होता है, यह चाहे कोई जरुरत का सामना हो या रुपये।


उपसंहार:- यह त्यौहार इसलाम धर्म के लोगों के लिए हर्ष का प्रतीक है। इस दिन सभी लोग छुट्टी और ख़ुशी मनाते है। यह आपसी एकता मेल-मिलाप भाईचारा और सौहार्द बढ़ने वाला त्यौहार है। बच्चो के लिए तो यह मेले-जैसी ख़ुशी और उत्साह लाता है। इस त्यौहार को बंधुत्व और सद्भाव के माहौल में मनाया जाना चाहिए।



Students in school, are often asked to write Long essay on Eid ul fitr in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Eid ul fitr. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post