[ 350 शब्द ] Essay on rashtriya ekta in Hindi - rashtriya ekta par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on rashtriya ekta in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on rashtriya ekta in Hindi. This is the simple and short essay on rashtriya ekta which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on rashtriya ekta is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



rashtriya ekta par nibandh

[300]Essay on rashtriya ekta in Hindi - rashtriya ekta par nibandh Hindi mein

भूमिका:- प्रत्येक देश में विभिन्न जाति धर्म एवं सम्प्रदाय के लोग रहते है। अलग-अलग सभ्यता और संस्कृति में जीनेवाले समुदायो के बिच विचारो के आपसी तालमेल को राष्ट्रिय एकता कि संज्ञा दी जाती है। यह राष्ट्र को सबल और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण बनाती है। इस एकता के लिए नागरिको के बीच आपसी प्रेम सौहार्द भाईचारा विश्वास और त्याग का भाव होना आवश्यक है।


आवश्यकता :- विश्व इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है कि किसी राष्ट्र के नागरिको के बीच एकता नहीं रहने कि वजह से उसे दुसरे राष्ट्र का गुलाम बन जाना पड़ा। एकजुट होकर छोटा देश भी शक्तिशाली और आत्मनिर्भर हो जाता है। एकता के अभाव में बड़े-से-बड़ा देश भी विखंडित और कमजोर होकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ जाता है। अतः राष्ट्रीय एकता किसी देश के अस्तित्व कि रक्षा के लिए परमावश्यक है।


भारत में राष्ट्रीय एकता:- भारत विविधताओ का देश है। यहाँ कि विशाल जनसँख्या में अनेक धर्म सम्प्रदाय और मान्यताओ में विश्वास रखने वाले लोग है। पुरे देश में सैकड़ो बोलियाँ और दर्जनों भाषाए प्रचलित है। अलग-अलग क्षेत्र के लोग भिन्न-भिन्न रहन-सहन खान-पान और विश्वास के साथ जीते है। ऐसे में एक प्रदेश का कोई व्यक्ति दुसरे प्रदेश में जाकर ही विदेशी कि तरह अजनबी हो सकता है। और विभिन्न कठिनाइयों में फंस सकता है।


परन्तु हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति ने हमारे अंदर जो संस्कार भरे है। उनके प्रभाव से हमारे बीच एकता का परिवेश सदा बना हुआ है। हमारे देश वासियों के बीच सामाजिक और साम्प्रदायिक सहयोग कि गंगा बहती रही है। सभी क्षेत्र के लोगो ने राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग प्रेम सदभाव और आपसी तालमेल का परिचय हमेशा दिया है।


महत्व:- राष्ट्र के अस्तित्व को अंतराष्ट्रीय स्तर पर गौरवशाली बनाने के लिए राष्ट्रीय एकता एक आवश्यक तत्व है। यह किसी भी देश को आर्थिक सामाजिक और राजनितिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक है। यह किसी भी देश कि वैभवशाली परम्परा का प्रतिक है। यह राष्ट्र को उन्नति आत्मनिर्भरता और सुख-समृद्धि कि ओर ले जाती है।


उपसंहार:- आधुनिक समय में छोटे-बड़े राष्ट्र विकास कि होड़ में एक दुसरे से आगे निकल जाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। ऐसे में राष्ट्रीय एकता और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।



Students in school, are often asked to write Long essay on rashtriya ekta in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about rashtriya ekta. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post