Essay on Akhilesh Yadav in Hindi - Akhilesh Yadav par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on Akhilesh Yadav in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Akhilesh Yadav in Hindi. This is the simple and short essay on Akhilesh Yadav which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Akhilesh Yadav is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on Akhilesh Yadav in Hindi

Essay on Akhilesh Yadav in Hindi - Akhilesh Yadav par nibandh Hindi mein

भूमिका : अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा पार्टी के प्रमुख नेता है। अखिलेश यादव के नाम पर सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। उत्तर प्रदेश में यादव परिवार का वर्चस्व हमेशा रहा है। इनके पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। आज की तारीख में अखिलेश यादव विधायक है।


अखिलेश यादव का जन्म और परिवार: अखिलेश यादव का जन्म 01 जुलाई 1973 में इटावा जिले के सैफई में हुआ था। इनके पिता का नाम मुलायम सिंह और माता का नाम मालती देवी है । इनके पिता मुलायम सिंह ने दूसरी शादी भी की है। इनकी सौतेली मां का नाम साधना गुप्ता है जिनका हाल में ही देहांत हो गया है। इनके सौतेले भाई का नाम प्रतीक यादव है। अखिलेश यादव को घर में प्यार से टीपू बुलाया जाता है।


अखिलेश यादव की शिक्षा : प्रारंभिक शिक्षा धौलपुर मिलिट्री स्कूल, राजस्थान से की है। इसके बाद अखिलेश यादव ने मैसूर विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की इसके बाद वह पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए। अस्ट्रेलिया से मास्टर डिग्री सिविल पर्यावरण इंजिनियरिंग और मास्टर डिग्री पर्यावरण इंजिनियरिंग में पढ़ाई की।


अखिलेश यादव के वैवाहिक जीवन और बच्चे: इनकी शादी 24 नंवबर 1999 को डिंपल यादव से हुई। इनकी दो बेटियां और एक बेटा है। जिनका नाम अदिति यादव और टीना यादव है। इनके बेटे का नाम अर्जुन यादव है।


अखिलेश यादव का राजनीतिक करियर: साल 2000 में लोकसभा के उपचुनाव में कन्नौज से पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने। यहीं से उनकी राजनीतिक कैरियर की शुरूआत हुई। इसके बाद साल 2004 में लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल किया। 2009 में अखिलेश यादव आम चुनाव में जीत हासिल करके लोकसभा के सदस्य चुने गये।


10 मार्च 2012 को उनके पिता मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी का नेता घोषित किया और उसी समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव में इस चुनाव में सपा पार्टी को 228 सीटें प्राप्त हुई और मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया।


5 साल सरकार चलाने के बाद 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए और इस चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। और बीजेपी ने जीत हासिल कर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाई। 2019 में लोकसभा के चुनाव देश भर में आयोजित किये गये। इस चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लडे और उस चुनाव में उनको जीत हासिल होती है।


2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव आयोजित होते हैं इस चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा पार्टी को फिर हार का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस चुनाव में अखिलेश यादव सेफाई विधानसभा से खड़े होते हैं जहां उनको जीत हासिल होती है।


अखिलेश यादव के जीवन से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण रोचक जानकारी : क्रिकेट और फुटबाल उनका फेवरेट खेल है। अखिलेश यादव को संगीत सुनना बहुत ज्यादा पसंद है विशेष तौर पर उन्होनें Guns N Roses, Bryan Adams और Metallica के गाने बहुत पसंद है। राजनीति में उनका मुख्य प्रतिद्वंदी बीजेपी पार्टी है। इनके पसंदीदा नेता राम मनोहर लोहिया है। मात्र 27 वर्ष की उम्र में 2000 में कन्नौज लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने। मात्र 38 वर्ष की उम्र में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।


उपसंहार : अखिलेश यादव राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। आने वाले दिनों में भारतीय राजनीति में अखिलेश यादव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अखिलेश यादव को अभी भी राजनीति के कई दांवपेच सीखने की जरूरत है तभी जाकर उनका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित हो पाएगा।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. अखिलेश यादव कौन है ?
  2. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा पार्टी के प्रमुख नेता है। अखिलेश यादव के नाम पर सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड दर्ज है।

  3. अखिलेश यादव के पिता का क्या नाम है?
  4. अखिलेश यादव के पिता का नाम मुलायम सिंह और माता का नाम मालती देवी है ।

  5. अखिलेश यादव का जन्म कब और कहा हुआ था ?
  6. अखिलेश यादव का जन्म 01 जुलाई 1973 में इटावा जिले के सैफई में हुआ था।

  7. अखिलेश यादव किस राज्य के मुख्य मंत्री रह चुके है?
  8. उत्तर प्रदेश।


Students in school, are often asked to write Long essay on Akhilesh Yadav in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Akhilesh Yadav. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post