Essay on Arwind Kejriwal in Hindi - Arwind Kejriwal par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on Arwind Kejriwal in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Arwind Kejriwal in Hindi. This is the simple and short essay on Arwind Kejriwal which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Arwind Kejriwal is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



Essay on Arwind Kejriwal in Hindi

Essay on Arwind Kejriwal in Hindi - Arwind Kejriwal par nibandh Hindi mein

भूमिका: अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री और जाने-माने एक मशहूर राजनेता है। अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजनीति में एक नया दौर शुरू किया जहां पर एक आम इंसान जिसके पास ना कोई राजनीतिक ताकत है और ना ही पैसे हैं वह भी देश के राजनीतिक में आकर देश के हित के लिए काम कर सकता है। इसलिए उन्होंने अपने पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी रखा। अरविंद केजरीवाल हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत है। उन्होंने आम आदमी को इस बात का एहसास करवाया कि उसके अंदर अपार शक्ति है। जिसके माध्यम से देश का तकदीर बदल सकता है।


अरविंद केजरीवाल का जन्म और परिवार: केजरीवाल जी का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था। हालांकि इनका अधिकांश समय सोनीपत, हिसार सहित इत्यादि कई शहरों में गुजरा था। उनके पिता का नाम गोविंद राम केजरीवाल है। जो मैकेनिकल इंजीनियर हैं इनकी माता का नाम गीता देवी है जो गृहणी हैं। अरविंद केजरीवाल का एक भाई और एक बहन है । घर में केजरीवाल सबसे बड़े हैं।


अरविंद केजरीवाल की शिक्षा: अरविंद केजरीवाल के प्रारंभिक शिक्षा कैंपस स्कूल, हिसार और क्रिश्चियन मिशनरी होली चाइल्ड स्कूल से हुई। अरविंद केजरीवाल पढ़ाई में काफी होशियार थे। 1985 में इन्होनें आईआईटी (IIT) का इग्जाम दिया। जिसमें ऑल इंडिया बेसिस पर उनकी रैंक 563 थी। जिसके बाद उन्हें आईटीआई में एडमिशन मिल गया जहां से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और टाटा स्टील में उन्होंने काम करना शुरू किया।


उन्होंने नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी। इस परीक्षा में सफल होने के बाद 1993 में भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए जहां पर इनकम टैक्स ऑफिसर के तौर पर कार्य करते थे।


अरविंद केजरीवाल का वैवाहिक जीवन और परिवार: 1993 में अरविंद केजरीवाल राजस्व अधिकारी के तौर पर जब ट्रेनिंग ले रहे थे उनकी मुलाकात सुनीता नाम के एक लड़की से हुई जो खुद राजस्व अधिकारी के तौर पर यहां पर ट्रेनिंग ले रही थी। ट्रेनिंग पूरे होने के बाद 1995 में अरविंद केजरीवाल ने शादी कर ली। अरविंद केजरीवाल का एक बेटा और एक बेटी है।


अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफर: 2010 में जब दिल्ली में प्रमुख समाज सेवी अन्ना हजारे के नेतृत्व में व्यापी आंदोलन संचालित किया जा रहा था जिसका प्रमुख उपदेश लोकपाल बिल को लाना था। इस आंदोलन में अरविंद केजरीवाल भी सम्मिलित हो गए और यहीं से अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। इस आंदोलन के कारण ही लोकपाल बिल आया।


आंदोलन समाप्त होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने साथी मनीष सिसोदिया और दूसरे अन्य लोगों के साथ मिलकर 2 अक्टूबर 2012 को आम आदमी पार्टी की स्थापना की। 2013 में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव शुरू हो गए और इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाग लिया और पहले चुनाव में उसे 28 सीटें प्राप्त हुई।


इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने उस समय के कद्दावर नेता और दिल्ली के सीएम शीला दीक्षित को 25000 वोटों से हराया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली में सरकार का गठन किया।


हालांकि 49 दिनों के बाद कांग्रेस से मनमुटाव होने के कारण सरकार से अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया। 2014 में लोकसभा के चुनाव में अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लडे और चुनाव हार गए।


2015 में दोबारा से दिल्ली में विधानसभा चुनाव आयोजित करवाए गए । इस बार आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया उस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 65 सीटों में जीत हासिल हुई। अरविंद केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने । इसके बाद जब अरविंद केजरीवाल ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया और 2020 में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव हुए तो इस चुनाव में फिर से अरविंद केजरीवाल को जीत हासिल हुई।


उनकी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर कब्जा किया और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी भारत की तीसरी ऐसी पार्टी है जिसकी सरकार एक राज्य के अलावा दूसरे राज्य में है। हाल के दिनों में पंजाब में विधानसभा के चुनाव है जहां पर आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जीत हासिल हुई।


अरविंद केजरीवाल को मिलने वाले पुरस्कार: 

  • 2004: अशोक फैलो, सिविक अंगेजमेंट
  • 2005: ‘सत्येन्द्र दुबे मेमोरियल अवार्ड’, आईआईटी कानपुर, सरकार पारदर्शिता में लाने के लिए उनके अभियान हेतु।
  • 2006 – लोक सेवा में सीएनएन आईबीएन, ‘इन्डियन ऑफ़ द इयर’
  • 2006 – उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
  • 2009: विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार, उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए आईआईटी (IIT).


उपसंहार : अरविंद केजरीवाल भारत के ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने अपने जीवन में तमाम ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है जो एक आम इंसान करता है। अरविंद केजरीवाल के ऊपर कोई भी पार्टी या राजनेता एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है। उन्होंने जिस प्रकार इमानदारी के साथ दिल्ली की सेवा की और दिल्ली को विकास की राह पर ले जाने का काम किया है वह हमारे देश के लिए एक मिसाल है । इसलिए हमें आज ऐसे ही राजनेताओं की जरूरत है जो देश लिए काम करें।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. अरविंद केजरीवाल कौन है?
  2. अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री और जाने-माने एक मशहूर राजनेता है।

  3. अरविंद केजरीवाल का जन्म कब और कहा हुआ था?
  4. केजरीवाल जी का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था।

  5. अरविंद केजरीवाल किस राज्य के मुख्य मंत्री है ?
  6. अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री है

  7. वर्तमान वर्ष 2022 में दिल्ली के मुख्य मंत्री कौन है ?
  8. अरविंद केजरीवाल

  9. अरविंद केजरीवाल के पिता का क्या नाम है ?
  10. अरविंद केजरीवाल के पिता का नाम गोविंद राम केजरीवाल है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Arwind Kejriwal in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Arwind Kejriwal. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post