Essay on Hemant Soren in Hindi - Hemant Soren par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on Hemant Soren in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Hemant Soren in Hindi. This is the simple and short essay on Hemant Soren which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Hemant Soren is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



Essay on Hemant Soren in Hindi

Essay on Hemant Soren in Hindi - Hemant Soren par nibandh Hindi mein

भूमिका: हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री और एक मशहूर राजनेता है। झारखंड की राजनीति में सोरेन परिवार की अहम भूमिका है। इनके पिता शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हेमंत सोरेन आदिवासी जाति से आते हैं। हेमंत सोरेन की पार्टी का नाम झारखंड मुक्ति मोर्चा है।


हेमंत सोरेन का जन्म और परिवार: हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को झारखंड के रामगढ़ ज़िले के नेमरा गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम शिबू सोरेन है जो दो बार झारखंड के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मिनिस्टर भी रह चुके हैं। बिहार से झारखंड को अलग करवाने की मांग में इनके पिता शिबू सोरेन ने अहम भूमिका निभाई थी।


इनकी माता का नाम रूपी सोरेन है। हेमंत सोरेन के दो भाई और एक बहन है। इनके भाई का नाम बसंत सोरेन और दुर्गा सोरेन है। इनके बड़े भाई बसंत सोरेन का वर्ष 2009 में देहांत हो चुका है। इनकी बहन का नाम अंजली सोरेन है।


हेमंत सोरेन की शिक्षा: उनकी प्रारम्भिक शिक्षा बोकारो सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल स्कूल से हुई। उसके बाद 1989 में हेमंत सोरेन ने पटना के एमजी हाई स्कूल में 10वीं कक्षा में दाख़िला लिया। 1990 में उन्होंने दसवीं की कक्षा पास की। इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से 1994 में 12वीं की डिग्री हासिल की। इसके बाद हेमंत ने बी०आइ०टी मेसरा में इंजीनियरिंग कॉलेज में दाख़िला लिया। लेकिन कुछ कारणों से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाये।


हेमंत सोरेन का वैवाहिक जीवन और बच्चे: 7 फ़रवरी 2006 को वह विवाह के बंधन में बंध गए। हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन हैं। वह भी इंजीनियर है। आज की तारीख में उनकी पत्नी रांची में स्थित फास्ट मार्क स्कूल की संचालिका है । हेमंत के दो पुत्र है 10 वर्षीय विश्वजीत और छह वर्षीय नीतिन।


हेमंत सोरेन का राजनीतिक करियर: हेमंत सोरेन ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत 2003 में झामुमो ( झारखंड मुक्ति मोर्चा ) के छात्र विंग झामुमो छात्र संघ के अध्यक्ष का कार्यभार सम्भाला। छात्र विंग का गठन उन्होंने राज्य के हर ज़िले में किया। 2005 में वह पहली बार दुमका से विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं लेकिन उस चुनाव में उनको हार झेलनी पड़ती है। 2009 में उनके बड़े भाई की मृत्यु के बाद उनके पिता शिबू सोरेन उन्हें पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित करते हैं।


2009 में उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया जाता है। 11 सितंबर 2010 को हेमन्त सोरेन को झारखंड का डिप्टी सीएम बनाया जाता है। उसके बाद 2013 में हेमन्त सोरेन झारखण्ड के मुख्यमंत्री बनते है । उनके नाम एक अनूठा रिकॉर्ड है झारखंड के इतिहास में सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का कारनामा हेमंत सोरेन ने किया है। 2014 में फिर विधानसभा चुनाव होता है जिसमे रघुवर दास बीजेपी से मुख्यमंत्री बनते हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार झारखंड में बनती है।


हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर नामित होते हैं। 2019 के चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे अधिक 30 सीट हासिल होती है। जिसके बाद कांग्रेस के साथ मिलकर हेमंत सोरेन झारखंड में अपनी सरकार बनाते हैं और 11वे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते हैं। हेमन्त सोरेन ने तो झारखण्ड में शराब बंद करने का भी निर्णय लिया था।


हेमंत सोरेन नए विवाद में फंस गए हैं: हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री रहते हुए अपने नाम पर खनन का लाइसेंस उन्होंने जारी किया है । जिसके आरोप में उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज हो चुका है और चुनाव आयोग ने भी उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि उन्होंने किस प्रकार अपने नाम पर लाइसेंस जारी किया है। ऐसे में अगर उनका आरोप सिद्ध हो जाता है तो उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो सकती है और साथ में उनकी सरकार भी।


उपसंहार : हेमंत सोरेन झारखंड के हित के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सरकार के द्वारा झारखंड में रहने वाले लोगों के लिए कई प्रकार के लोक हितकारी योजना का संचालन भी किया जा रहा है। ताकि लोगों के जीवन स्तर को मजबूत और सशक्त बनाया जा सके। हेमंत सोरेन हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने जीवन में और अपने राजनीतिक करियर में संघर्ष कर मुख्यमंत्री का पद हासिल किया है। इसलिए हमें भी जीवन में हमेशा संघर्ष करना चाहिए और संघर्ष से जो लोग घबरा जाते हैं उन्हें मुकाम हासिल नहीं होती है।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. हेमंत सोरेन कौन है ?
  2. हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री और एक मशहूर राजनेता है। झारखंड की राजनीति में सोरेन परिवार की अहम भूमिका है।

  3. हेमंत सोरेन का जन्म कब और कहा हुआ था?
  4. हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को झारखंड के रामगढ़ ज़िले के नेमरा गाँव में हुआ था।

  5. हेमंत सोरेन के पिता का क्या नाम है?
  6. हेमंत सोरेन के पिता का नाम शिबू सोरेन है जो झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

  7. हेमंत सोरेन की जाती क्या है?
  8. हेमंत सोरेन आदिवासी जाती के है।

  9. वर्तमान वर्ष 2022 में झारखण्ड के मुख्य मंत्री कौन है?
  10. वर्तमान वर्ष 2022 में झारखण्ड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Hemant Soren in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Hemant Soren. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post