[ 900 शब्द ] Essay on if i were the prime minister of india in Hindi - अगर मैं प्रधान मंत्री होता

Today, we are sharing Simple essay on if i were the prime minister of india in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on if i were the prime minister of india in Hindi. This is the simple and short essay on if i were the prime minister of india which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on if i were the prime minister of india is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on if i were the prime minister of india in hindi

If i were the prime minister of india par nibandh Hindi mein

भूमिका:- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। और इस देश में सरकार का चयन जनता के द्वारा होता है और जब भी किसी सरकार का गठन होता है तो उस सरकार का मुखिया प्रधानमंत्री होता है। इसके द्वारा ही देश का संचालन होता है। ऐसे में अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो हम देश के लिए क्या करता।


हर एक भारतीय का सपना जरूर होगा कि वह देश का प्रधानमंत्री बने लेकिन देश का प्रधानमंत्री बनना इतना आसान नहीं है जितना हम समझते है। फिर भी अगर मैं देश का प्रधानमंत्री होता तो मैं देश के विकास के लिए कौन-कौन से कार्य करता ताकि देश हमारा एक विकसित राष्ट्र बन पाता।


भ्रष्टाचार और आतंकवाद को देश से समाप्त कर देता:- अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करता। देश के सभी सरकारी दफ्तर और अहम विभागों में भ्रष्टाचार की दीमक लग चुकी है उसे मैं समाप्त कर देता ताकि देश हमारा तेजी के साथ विकसित बन सके। जैसा कि हम जानते हैं कि भ्रष्टाचार किसी भी देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। इसलिए अगर कोई देश भ्रष्टाचार जैसे गंभीर बीमारी से मुक्त रहता है तो उस देश का विकास कई गुना तेजी के साथ होता है।


आतंकवाद की समस्या को जड़ से खत्म कर देता:- इसके अलावा अगर किसी देश में आतंकवाद की समस्या है तो इससे देश के आर्थिक व्यवस्था को काफी नुकसान होता है। इसलिए देश के अंदर आर्थिक विकास की दर तेजी के साथ संचालित हो इसके लिए मैं अपने देश के सुरक्षा को इतना मजबूत करूँगा कि यहां पर किसी प्रकार की कोई आतंकवादी घटना घटित ना हो। इसके लिए मै सबसे पहले देश के सभी राज्य के जितने भी सीमावर्ती क्षेत्र हैं उसमें पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम करूँगा।


ताकि कोई भी आतंकवादी संगठन के आतंकवादी बॉर्डर के माध्यम से हमारे देश में प्रवेश न कर सके। अगर हमारा पड़ोसी देश हमारे देश के खिलाफ किसी प्रकार का कोई भी षड्यंत्र करेगा तो उस षड्यंत्र का मैं मुहतोड़ जवाब दूंगा।


इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि जब भारत के उरी में सीआरपीएफ के जवानों को आतंकवादियों ने सोते समय उन पर हमला कर मार दिया तो भारत ने इसका बदला उन आतंकवादियों को मार कर लिया था।


नारी शक्ति को मजबूत करना:- अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो नारियों के विकास के जन हितकारी योजना का संचालन करता। जिससे हमारे देश की नारी शक्ति और भी मजबूत और सशक्त बन सके। सबसे बड़ी बात है कि देश में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना यह मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए देश के अंदर लड़कियों को पढ़ाओ और आगे बढ़ाओ का मैं एक नया नारा देता।


ताकि लड़कियों को भी समाज में वही मान सम्मान मिल पाता जो लड़कों को मिलता है। मैं समाज में लड़कियों के साथ हो रहे भेदभाव की भावना को भी समाप्त करता। ताकि हमारी नारी शक्ति आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।


परमप्रीत देश के स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करता:- भारत एक विशाल जनसंख्या वाला देश है। ऐसे में भारत का स्वास्थ्य व्यवस्था ऊंचा स्तर का हो सके इसके लिए मैं दिन-रात निरंतर काम करता था। देश के गरीबों को भी स्वास्थ्य सुविधा आसानी से मिल सके इसके लिए मैं नयी योजनायें लाता। ताकि उनका जीवन स्तर ठीक और स्वस्थ हो।


इसके लिए मैं विभिन्न प्रकार के राज्यों में नए-नए हॉस्पिटल का निर्माण करता। इसके अलावा देश के नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए मैं योजना का संचालन भी करता। ताकि स्वास्थ सुविधा का लाभ देश के प्रत्येक गरीब को मिल सके।


शिक्षा पद्धति में सुधार करता:- अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो देश की शिक्षा पद्धति में और भी ज्यादा सुधार करता। मैं भारत के सभी स्कूलों कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ट्रेडिशनल कोर्स की जगह में टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए कोर्स को सम्मिलित करता। ताकि छात्र को टेक्निकल से जुड़े हुए चीजों के बारे में जानकारी हासिल कर अपने करियर का निर्माण कर सके। क्योंकि आज का समय टेक्नोलॉजी का ही है। इसलिए अगर हम अधिक से अधिक देश में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगे तो देश विकसित राष्ट्र की कतार में सम्मिलित हो जाएगा।


रोजगार को बढ़ावा देता:- किसी भी देश में अगर युवा बेरोजगार हैं तो उस देश का भविष्य अंधकार में होता है। इसलिए अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो देश मैं रोजगार को बढ़ावा देता। इसके लिए मैं कई रोजगार से जुड़े हुए कोर्स इसका संचालन करता। इसके अलावा में नई कंपनियां भारत में निवेश कर सके उसके लिए मैं एक योजना का निर्माण करता था। देश के अंदर अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न हो और युवाओं को रोजगार मिल सके उसके लिए कंपनियों के लिए उचित एफ डी आई की दरें निर्धारित करता।


जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रिक करता:- अगर मैं देश का प्रधानमंत्री होता तो मैं भारत में तेजी के साथ बढ़ रहे जनसंख्या की वृद्धि को नियंत्रित करता। क्योंकि जनसंख्या वृद्धि भारत के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। इसलिए जनसंख्या से जुड़े हुए कानून का निर्माण करता है। ताकि देश में जनसंख्या की वृद्धि पर रोक लगाई जा सके।


छोटे बच्चों को कुपोषण से बचाता:- अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो छोटे बच्चों को कुपोषण से बचाता है। इसके लिए जब कोई महिला गर्भवती होती तो ऐसे में मैं उसे विशेष प्रकार के योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता देता है। ताकि महिला पोषण से भरपूर भोज पदार्थ का सेवन कर सके। इससे होने वाला बच्चा कुपोषण से बचता। इसके अलावा बच्चा होने पर परिवार वालों को सरकार की तरफ से दूसरी सहायता भी दी जाती। ताकि छोटे बच्चे का लालन-पालन करने में पैसे की तंगी का सामना ना करना पड़े।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. वर्तमान ( वर्ष - 2022 ) में भारत का प्रधान मंत्री कौन है ?
  2. वर्तमान ( वर्ष - 2022 ) में भारत का प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी है।

  3. भारत के प्रधान मंत्री की सैलरी कितनी होती है ?
  4. भारत के प्रधान मंत्री की सैलरी 1 लाख 60 हजार प्रति माह होती है।

  5. भारत के प्रधान मंत्री बनने के लिए उम्र-सीमा क्या है ?
  6. भारत के प्रधान मंत्री बनने के लिए उम्र-सीमा 35 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।


Students in school, are often asked to write Long essay on if i were the prime minister of india in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about if i were the prime minister of india. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post