[ 1000 शब्द ] Essay on Patriotism in Hindi ( Short and Simple ) - देश प्रेम / देश भक्ति निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Patriotism in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Patriotism in Hindi. This is the simple and short essay on Patriotism which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Patriotism is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on patriotism in hindi

Patriotism par nibandh Hindi mein

भूमिका: दुनिया का कोई भी देश तब तक उन्नति नहीं कर सकता है जब तक उस देश में रहने वाले लोगों के दिल में देश से प्रेम ना हो। देश प्रेम का मतलब होता है कि देश को प्यार और देश के प्रति ईमानदार रहने वाला व्यक्ति। और जो लोग देश के प्रति ईमानदार रहते हैं और देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन अच्छी तरह से करते हैं उन्हें हम लोग देश प्रेमी करते हैं।


दुनिया के किसी भी देश के नागरिकों में अगर देश प्रेम की भावना नहीं है तो उस देश का विकास हो पाना असंभव है। क्योंकि देश का विकास वहां के रहने वाले नागरिकों के माध्यम से ही होता है। और अगर देश के नागरिक ही देश के विकाश में अपना योगदान नहीं देंगे, भ्रष्टाचार करेंगे, देश के खिलाफ कार्य करेंगे तो ऐसे में किसी देश की विकाश की कामना नहीं की जा सकती है।


देश प्रेम का महत्व: देश को आगे और मजबूत बनाने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक में देश प्रेम की भावना का होना आवश्यक है इसके बिना कोई भी देश उन्नति नहीं कर सकता है। हमारे देश के प्रत्येक नागरिक में अगर देश के प्रति देशभक्ति की भावना है तो कोई भी दुश्मन देश हमारे देश के ऊपर बुरी नजर नहीं डाल सकता है। क्योंकि उसका मुंह तोड़ जवाब हम सभी लोग मिलकर देंगे।


इसके अलावा अगर किसी देश में देशभक्ति की भावना है तो वहां पर भ्रष्टाचार जैसी गंभीर बीमारी कभी भी उत्पन्न नहीं हो सकती है। क्योंकि जब देश के नागरिकों के अंदर देशभक्ति की भावना होगी तो वह देश के हित के लिए हमेशा काम करेंगे। और कोई भी व्यक्ति अगर देश में भ्रष्टाचार करने की कोशिश करेगा तो उसका विरोध भी होगा। इसलिए देश में देशभक्ति का होना आवश्यक है।


देश प्रेम के प्रति कर्तव्य: जो व्यक्ति देश से प्रेम करता है उसे इस बात का एहसास होता है कि देश के प्रति उसका क्या कर्तव्य है। वह अपने कर्तव्य का निर्वाह काफी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करता है। वह हमेशा देश की सेवा में उपस्थित रहता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि हमारे देश के वीर जवान जो रात दिन सीमा पर भारत की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।


उनको हमेशा देश की चिंता रहती है। उनके द्वारा ही हमारा देश सुरक्षित है और हम सभी लोग अपने घर में आराम की नींद सो पाते हैं। इसीलिए हमें उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है और हमें भी देश के हित के लिए लगातार काम करना चाहिए। ताकि हमारा देश भारत एक विकसित राष्ट्र बन सके।


इसके लिए देश के नागरिकों में एकता की भावना का होना आवश्यक है। हम अपनी एकता शक्ति और देशभक्ति की मदत से ही अपने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवा पाये थे। अगर उस समय देश में देशभक्ति की भावना नहीं होती तो हमारा देश आज भी अंग्रेजों का गुलाम होता। इसलिए हमें अपने महापुरुषों के दिखाए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है ताकि हम अपने देश को सर्वश्रेष्ठ देश बना सके।


देश प्रेम के गुण: देश प्रेम होना एक महान गुण है। देशभक्ति की भावना जिसके अंदर व्याप्त होती है वह देश के हित के लिए अपना सर्वस्व त्याग और बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहता है। यही गुण हमारे स्वतंत्रता सेनानियों में था जिन्होंने देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते अपनी जान न्योछावर कर दिए।


आज के भारत में भी हमारे अंदर देश प्रेम के गुण होने आवश्यक है। देश से बड़ा कुछ भी नहीं होता है। देश हमारे लिए मां के समान है और हमारे जीवन में मां का क्या स्थान है यह हम सभी लोग जानते हैं। सिर्फ सीमा पर लड़ने वाले सैनिक देश प्रेमी नहीं होते हैं अपितु विश्व में देश का नाम रोशन करने वाले वैज्ञानिक, खिलाड़ी, कवि, लेखक, समाज सुधारक, कलाकार, भी महान देशभक्तों की श्रेणी में आते हैं।


देश में बसने वाला हर एक नागरिक के अंदर देशप्रेम होता है। भले वह देश के प्रति अपना छोटा सा सहयोग ही क्यों ना करें। प्रत्येक नागरिक के अंदर देशभक्ति की भावना होना आवश्यक है तब जाकर हमारा देश श्रेष्ठ और विकसित बन पाएगा। अच्छा देश प्रेमी अपने मातृभूमि को स्वर्ग से ऊंचा और महान मानता है।


वह देश की सेवा में अपना तन-मन सब समर्पित कर देता है। देश की आन बान के लिए अपने प्राण देने से भी पीछे नहीं हटता है। ऐसे लोग अगर देश के लिए कुर्बान होते हैं तो वह मर के भी अमर हो जाते हैं और लोग उनकी समाधि पर जाकर फूल अर्पित करते हैं। इसलिए हमें ऐसे लोगों से जीवन में प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और अपने अंदर देशभक्त जैसे महान गुणों को आत्मसात करने की जरूरत है।


भारत के महान देशभक्त: हमारे देश का इतिहास महान देशभक्तों से भरा हुआ है। प्राचीन काल भारत में ऐसे कई महान देशभक्त पैदा हुए जिन्होंने देश के आन और बान के लिए अपना जान तक निछावर कर दिया। इसलिए भारत का इतिहास महान देशभक्तों से ओतप्रोत है।


हमारे देश का इतिहास शिवाजी, महाराणा प्रताप, वीर कुंवर सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार बल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह, खुदीराम बोस, जैसे महान देशभक्तों से भरा हुआ है। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की और अपना प्राण निछावर कर दिया।


आज जो हम लोग देश में सुख शांति और आनंद से रहते हैं यह उनकी ही देन है। अगर उन्होंने देश के हित के लिए अपना सब कुछ निछावर कर देश की आजादी में अपना योगदान ना किया होता तो आज भी हम गुलामी की जंजीरों में जकड़े रहते। इसलिए हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के हित के लिए निस्वार्थ भावना से काम करना चाहिए।


तभी जाकर हमारा देश आगे बढ़ेगा और देश आगे बढ़ेगा तो हम आगे बढ़ेंगे। तो आइए हम कसम खाते हैं कि देश के हित के लिए हम हमेशा काम करते रहेंगे और जो लोग हमारे देश के खिलाफ काम कर रहे हैं उनका हम पुरजोर विरोध करेंगे तभी जाकर हमारे देश में सुख,अमन शांति कायम हो पाएगी।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. देश प्रेम क्या होता है ?
  2. देश प्रेम का मतलब होता है कि देश को प्यार और देश के प्रति ईमानदार रहने वाला व्यक्ति।

  3. देश प्रेम को अंग्रेजी में क्या कहते है ?
  4. देश प्रेम को अंग्रेजी में पेट्रियटिजम ( Patriotism ) कहते है।

  5. देश प्रेमी कौन होता है ?
  6. देश प्रेमी वह होता है जो कभी देश के विरुद्ध कार्य नहीं करता तथा देश विरुद्ध कार्य का विरोध करता हो।


Students in school, are often asked to write Long essay on Patriotism in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Patriotism. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post