[1000 शब्द ] Essay on Terrorism in Hindi (Short and Simple) - आतंकवाद पर निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Terrorism in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Terrorism in Hindi. This is the simple and short essay on Terrorism which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Terrorism is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on terrorism in hindi

Terrorism par nibandh Hindi mein

भूमिका : आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। आतंकवाद के कारण प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में बेकसूर लोग मौत के घाट मारे जा रहे हैं। आतंकवादी विशेषकर कर आम जनता को ही अपना निशाना बनाते हैं। उनका काम है किसी भी देश में आतंकवाद फैला कर वहां की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना।


और देश के अंदर राजनीतिक स्थिरता आने पर वहां पर वह आतंकवाद को और भी तेजी के साथ बढ़ा सके। आतंकवाद के कारण प्रत्येक वर्ष विश्व को अरबों खरबों रुपया का नुकसान होता है। आतंकवाद किसी भी देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा होती है। आज दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है जो आतंकवाद से पीड़ित ना हो।


आतंकवाद का सबसे प्रमुख केंद्र विश्व में सीरिया और पाकिस्तान जैसे देश है जहां पर आतंकवादी संगठन के प्रमुख लोग बैठकर पूरे विश्व में आतंक का प्रचार और प्रसार करते हैं। आतंकवाद का प्रमुख उद्देश्य होता है किसी भी देश में आतंकवाद फैला कर वहां की सरकार के ऊपर दबाव डालना, ताकि उनकी मांगे मानी जाए। उनकी मांगे हमेशा अनुचित होती हैं।


और अगर कोई भी सरकार उनकी मांगों को पूरा करता है तो उनकी मांगे समाप्त नहीं होती हैं बल्कि और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए आतंकवाद का पुरजोर तरीके से विरोध करना होगा और आतंकवाद को खत्म करने के लिए जो भी हिंसा के रास्ते हैं उसका उपयोग करना होगा तभी जाकर आतंकवाद को पुरे विश्व से समाप्त किया जा सकता है।


आतंकवाद का प्रमुख उद्देश्य क्या होता है: आतंकवाद का मतलब होता है कि किसी भी देश के बेकसूर जनता को टारगेट करना उसे मौत के घाट उतारना ताकि वहां के सरकार आतंकवादियों के जितने भी मांगे है उनको पूरा किया जा सके। आतंकवाद का प्रमुख मकसद होता है अपना साम्राज्य स्थापित करना। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि सीरिया में विगत कई सालों से आतंकवाद की चपेट में है।


जिसका सीधा असर वहां की जनता पर पड़ रहा है। वहां पर आए दिन कोई ना कोई आतंकवादी घटना घटित होती रहती है। जिसमें कई बेकसूर लोग मारे जाते हैं। यही कारण है कि सीरिया आज तक विकास की राह पर चल नहीं पाया। क्योंकि वहां पर आतंकवाद समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा।


लेकिन फिर भी आतंकवाद को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जा सका। इसकी प्रमुख वजह है कि आतंकवादी घटना करने वाले लोग हमारे जैसे ही होते हैं। उन लोगों को दिशा भ्रमित कर आतंकवाद की ट्रेनिंग दी जाती है।


भारत में सक्रिय आतंकवादी समूह कौन-कौन से हैं:-

  1. जैश-ए-मोहम्मद: यह पाकिस्तान के द्वारा संचालित एक आतंकवादी समूह है। जिसका प्रमुख मकसद कश्मीर पर कब्जा करना है। इस संगठन ने कश्मीर में कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके अलावा जब कश्मीरी पंडितों की हत्या की गई तो उसके पीछे इसी संगठन का हाथ था।

  2. लश्कर-ए-तैयबा: यह एक इस्लामवाद आतंकवादी समूह है जो पाकिस्तान के द्वारा अधिकृत कश्मीर और भारत के कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देता है। कश्मीर में कई आतंकवादी घटनाओं के पीछे इसी संगठन का हाथ है। इसका मकसद भारत के कश्मीर में अस्थिरता पैदा करना है ताकि और भी ज्यादा वहां पर आतंकवादी गतिविधियां किए जा सके।

  3. माओवादी: 2004 के वामपंथी आतंकवादि इनका प्रमुख लक्ष्य आदिवासी एरिया में अपना साम्राज्य स्थापित करना है। आए दिन सरकार और उनके बीच में तनाव की स्थिति हमेशा बनी रहती है और आए दिन पुलिस और माओवादी के बिच मुठभेड़ होती रहती है।

  4. यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ़ असम (उल्फा): यह आतंकवादी समूह भारतीय राज्य असम में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है।


भारत में प्रमुख आतंकवादी हमला:-

  1. 1991 पंजाब हत्याकांड।
  2. 1993 बॉम्बे बम धमाके।
  3. 1993 चेन्नई में आरएसएस कार्यलय में बमबारी।
  4. 2000 चर्च बमबारी।
  5. 2000 लाल किला आतंकवादी हमला।
  6. 2001 भारतीय संसद हमला।
  7. 2002 मुंबई बस बमबारी।
  8. 2002 अक्षरधाम मंदिर पर हमला।
  9. 2003 मुंबई बम बमबारी।
  10. 2004 असम में धमाजी स्कूल बमबारी।
  11. 2005 दिल्ली बम विस्फोट।
  12. 2005 भारतीय विज्ञान संस्थान शूटिंग।
  13. 2006 वाराणसी बमबारी।
  14. 2006 मुंबई ट्रेन बमबारी।
  15. 2006 मालेगांव बमबारी।
  16. 2007 समझौता एक्सप्रेस बमबारी।
  17. 2007 मक्का मस्जिद बमबारी।
  18. 2007 हैदराबाद बमबारी।
  19. 2007 अजमेर दरगाह बमबारी।
  20. 2008 जयपुर बमबारी।
  21. 2008 बैंगलोर सीरियल विस्फोट।
  22. 2008 अहमदाबाद बमबारी।
  23. 2008 दिल्ली बम विस्फोट।
  24. 2008 मुंबई हमले।
  25. 2010 पुणे बमबारी।
  26. 2010 वाराणसी बमबारी।
  27. 2011 मुंबई बमबारी।
  28. 2011 दिल्ली बमबारी।
  29. 2012 पुणे बमबारी।
  30. 2013 हैदराबाद विस्फोट।
  31. 2013 श्रीनगर हमला।
  32. 2013 बोध गया बमबारी।
  33. 2013 पटना बम विस्फोट।
  34. 2014 छत्तीसगढ़ हमला।
  35. 2014 झारखंड विस्फोट।
  36. 2014 चेन्नई ट्रेन बमबारी।
  37. 2014 असम हिंसा।
  38. 2014 चर्च स्ट्रीट बम विस्फोट, बैंगलोर।
  39. 2015 जम्मू हमला।
  40. 2015 गुरदासपुर हमला।
  41. 2015 पठानकोट हमला।
  42. 2016 उरी हमला।
  43. 2016 बारामुल्ला हमला।
  44. 2017 भोपाल उज्जैन पैसेंजर ट्रेन बमबारी।
  45. 2017 अमरनाथ यात्रा हमला।
  46. 2018 सुक्का हमला।


भारत में आतंकवाद को रोकने के लिए प्रमुख एजेंसियां कौन सी है: भारत में आतंकवाद को रोकने के लिए निम्नलिखित प्रकार के एजेंसी काम करती हैं। जिसका विवरण इस प्रकार है।

  1. एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस): महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्य में आतंकवाद विरोधी दल के रूप में काम करता है। यह प्रमुख तौर पर आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए हमेशा सतर्क और तैयार रहता है।

  2. रीसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ): वर्ष 1968 में स्थापित, रॉ भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी है। यह प्रमुख तौर पर अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गतिविधियों को नाकाम करता है। और भारत के परमाणु कार्यक्रम पर अपनी निगरानी रखता है ताकि कोई भी दुश्मन देश भारत के परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल ना कर सके। Raw की भूमिका 1972 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में सबसे महत्वपूर्ण थी जिसके कारण भारत को जीत हासिल हुई थी।

  3. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए): इसका प्रमुख काम देश में आतंकवादी गतिविधियों को रोकना है और उससे जुड़े हुए केस में छान-बीन करना है। इसकी स्थापना 2008 में की गई थी जब मुंबई में ताज होटल पर आतंकवादी घटना घटित हुआ था। इसके पास किसी भी राज्य में जाकर आतंकवादी गतिविधियों की जांच करने का अधिकार है। उसके लिए उसे किसी भी राज्य सरकार या एजेंसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है।


आतंकवाद को कैसे रोका जा सकता है: आतंकवाद को सरकार हर एक मोर्चे पर रोकने के लिए अपनी तैयारी मजबूती के साथ कर रही है। इसके बावजूद आम जनता को भी आतंकवाद के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। जैसा कि हम जानते हैं कि अगर हम कहीं पर भी जा रहे हैं और हमें कोई भी लावारिस या संदिघ्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस या जांच एजेंसी को देना चाहिए।


ताकि किसी भी आतंकवादी गतिविधि को होने से रोका जा सके। इसके अलावा अगर हमें किसी भी व्यक्ति पर कोई भी संदेह हो तो उस व्यक्ति के बारे में हमें तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए। ताकि आतंकवादी घटना अगर कोई भी घटित होने वाली हो तो उसे टाला जा सके। इससे लाखों लोगों की जान बच सकती है। आम जनता को भी आतंकवाद को रोकने के लिए अपनी भूमिका का निर्धारण करना होगा तभी जाकर सामूहिक प्रयास से आतंकवाद को रोका जा सकता है।






F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. आतंकवाद क्या होता है ?
  2. आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। आतंकवाद के कारण प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में बेकसूर लोग मौत के घाट मारे जा रहे हैं। आतंकवादी विशेषकर कर आम जनता को ही अपना निशाना बनाते हैं। उनका काम है किसी भी देश में आतंकवाद फैला कर वहां की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना।

  3. आतंकवाद को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है ?
  4. आतंकवाद को अंग्रेजी में टेररिज्म ( terrorism ) कहा जाता है।

  5. विश्व में आतंकवाद का केंद्र कहा है ?
  6. विश्व में आतंकवाद का केंद्र बिंदु पाकिस्तान और सीरिया जैसे देश है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Terrorism in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Terrorism. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post