Essay on Turtle in Hindi | कछुआ पर निबंध ✅

Today in this post we are sharing a simple Essay on Turtle in Hindi. This essay can help the students who are looking for a short Essay on Turtle in Hindi. This essay is very simple and easy to remember. The level of this essay is medium so any students can write on this topic.



nibandh kachhua par

कछुआ पानी तथा जमीन दोनों स्थानों पर रहने वाला प्राणी है। दुनिया भर में कछुए की करीब 225 प्रजातियाँ है। पानी में रहने वाले कछुए तथा जमीन पर रहने वाले कछुए की प्रजाति दोनों अलग-अलग होते है। कछुए भारत में ज्यादातर नदियों और तालाबो में पाया जाता है। समुद्र में पाए जाने वाले कछुए बड़े आकार के होते है। पत्थर जैसे शरीर होने के कारण जमीन पर इन्हें पहचान पाना मुश्किल होता है। कछुए की चार टाँगें तथा एक लंबी गरदन होती है जिसे वे अन्दर बाहर कर सकते है।

इसका गोल शरीर ठोस डिब्बे जैसे आवरण से ढका होता है। कछुए का ऊपरी भाग उभरा हुआ तथा निचला भाग चपटा होता है। पुरे विश्व में कछुए की तादात धीरे–धीरे कम हो रही हैं। तथा इनकी प्रजाति विलुप्त होने की कागार पर है। यदि इनके प्रति लोगों में जागरूकता नहीं लायी गयी तो यह प्रजाति पूरी तरह से ख़त्म हो सकती है। कछुए की प्रजाति विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों में से एक मानी जाती है।

ऐसा भी माना जाता है कि ये प्राचीन प्रजातियां जैसे, स्तनधारियों, चिड़ियों, सांपों और छिपकलियों से भी पहले धरती पर आ चुके थे। कछुए की प्रजाति को बचाने के लिए 'विश्व कछुआ दिवस' प्रत्येक वर्ष 23 मई को पुरे विश्व में मनाया जाता है। विश्व कछुआ दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों का ध्यान कछुओं की तरफ आकर्षित करने और उन्हें बचाने के लिए प्रोत्साहित करना है।


If you like this essay, please comment below. You can also visit my YouTube channel that is https://www.youtube.com/synctechlearn.
You can also follow us on Facebook https://www.facebook.com/synctechlearn.

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post