Essay on Draupadi Murmu in Hindi - Draupadi Murmu par nibandh Hindi mein - Short Biography of Draupadi Murmu

Today, we are sharing Simple essay on Draupadi Murmu in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Draupadi Murmu in Hindi. This is the simple and short essay on Draupadi Murmu which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Draupadi Murmu is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on draupadi murmu in english

Essay on Draupadi Murmu in Hindi - Draupadi Murmu par nibandh Hindi mein

भूमिका: भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां पर सरकारों का चयन 5 साल के अंतराल पर होता है । ऐसे में भारत में राष्ट्रपति सबसे सर्वोच्च पद होता है। राष्ट्रपति को भारत का प्रथम नागरिक भी कहा जाता है। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। ऐसे में भारत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियों के द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है तथा बीजेपी ने अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू को बनाया है।


जो झारखंड के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं । भारत के इतिहास में द्रोपति मुर्मू पहली आदिवासी महिला होंगी जो इस पद पर काबिज होंगी। इसके अलावा दूसरी राष्ट्रपति भी महिला होंगी उनसे पहले प्रतिभा सिंह पाटिल देश कि राष्ट्रपति रह चुकी है।


द्रौपदी मुर्मू का प्रारंभिक जीवन: मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज के छोटे से गाँव बैदापोसी मे हुआ था। उनके पिता, बिरंची नारायण टुडू और उनके दादा ग्राम पंचायत के तहत ग्राम प्रधान के रूप में काम किया करते थे।


द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा: उनकी स्कूली शिक्षा के० बी० एच० एस उपरबेड़ा स्कूल, मयूरभंज से हुई। और बाद में उन्होंने बी० ए० रमा देवी महिला विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर से पूरी की। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू किया। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च, रायरंगपुर में सहायक शिक्षक थीं।


द्रौपदी मुर्मू का परिवार: उनकी शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी जिनसे उन्हें 3 बच्चे हुए दो बेटे और एक बेटी इनके पति और बेटे का देहांत हो गया है। जिसके कारण यह काफी डिप्रेशन में चली गई थी आज ये अपने बेटी इतिश्री के साथ रहती हैं।


द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक सफर : उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बीजेपी पार्टी के द्वारा किया है। 1997 में पहली बार वह पार्षद चुनी गई इसके बाद उन्हें रायरंगपुर अनुसूचित जनजाति का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। 2000 में उड़ीसा में बी० जे० डी० और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन में सरकार बनती हैं और इस सरकार में 2000 से 6 अगस्त 2002 तक, उन्होंने वाणिज्य और परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया।


और फिर 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक उन्होंने मत्स्य पालन और पशु संसाधन मंत्रालय का कैबिनेट को उन्होंने संभाला। और दो बार वह रायरंगपुर से विधायक भी रह चुके हैं। उड़ीसा सरकार के द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार नीलकंठ प्रदान किया गया है। इसके बाद उन्हें उड़ीसा का पहला महिला आधार जयपाल बनाया गया जहां उनका कार्यकाल 2015 से लेकर 2021 तक था। 2022 में एनडीए की तरफ से उन्हें राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया गया।


उपसंहार: द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी महिला है जो देश की महामहिम बनने जा रही हैं। हालांकि अभी राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हुआ है लेकिन इनका राष्ट्रपति बनना बिल्कुल माना जा रहा है। इनके जीवन से हम सीख सकते हैं कि अगर व्यक्ति गरीब है तो उसे अपने जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। वह अपने सामर्थ्य और योगिता के द्वारा देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकता है।


द्रौपदी मुर्मू हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं इनसे हमें जीवन में प्रेरणा लेनी चाहिए । और हम किस प्रकार विषम परिस्थितियों में लगन और मेहनत के द्वारा अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं। उसका मंत्र हमें इनका जीवन परिचय पढ़ने के बाद ही मिलेगा।






F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. द्रौपदी मुर्मू कौन है ?
  2. द्रौपदी मुर्मू एक भारतीय महिला राजनेत्री हैं। वह पहली आदिवासी महिला है जो देश राष्ट्रपति उम्मीदवार है वर्ष 2022 में।

  3. द्रौपदी मुर्मू के पिता का क्या नाम है ?
  4. द्रौपदी मुर्मू के पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु था।

  5. द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा ?
  6. नकी स्कूली शिक्षा के० बी० एच० एस उपरबेड़ा स्कूल, मयूरभंज से हुई। और बाद में उन्होंने बी० ए० रमा देवी महिला विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर से पूरी की।

  7. द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब और कहा हुआ था ?
  8. मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज के छोटे से गाँव बैदापोसी मे हुआ था।

  9. द्रौपदी मुर्मू किस राज्य का राज्यपाल रह चुकी है ?
  10. द्रौपदी मुर्मू झारखण्ड का राज्यपाल रह चुकी है।

  11. द्रौपदी मुर्मू किस राज्य से है ?
  12. द्रौपदी मुर्मू ओडिशा राज्य से है।

  13. द्रौपदी मुर्मू की जाती क्या है ?
  14. द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी वर्ग से आती है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Draupadi Murmu in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Draupadi Murmu. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post