[ 500 शब्द ] Essay on Plastic Pollution in Hindi - प्लास्टिक प्रदुषण पर निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Plastic Pollution in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Plastic Pollution in Hindi. This is the simple and short essay on Plastic Pollution which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Plastic Pollution is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on Plastic Pollution in Hindi

Plastic Pollution par nibandh Hindi mein

भूमिका: प्लास्टिक हमारे वातावरण के लिए काफी हानिकारक है इसके कारण हमारा वातावरण प्रदूषित होता है और कई प्रकार की बीमारियां भी उत्पन्न होती है। अगर हम इसी तरह प्लास्टिक का इस्तेमाल करते रहे तो हमारे पृथ्वी पर प्लास्टिक का कूड़ा जमा हो जाएगा।


जिसके फलस्वरूप पृथ्वी के ऊपर अनेकों प्रकार के प्रकृतिक घटनाएं घटित होंगे जिसका खामियाजा मानव जाति के अलावा पूरे प्राणी जगत को भुगतना पड़ेगा। इसलिए प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम से कम करना होगा तभी जाकर हम अपने पृथ्वी को बचा पाएंगे।


प्लास्टिक प्रदूषण होने के कारण

किफायती और उपयोग में आसान: प्लास्टिक सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले पदार्थो में से एक है। इससे डब्बे, बैग, फर्नीचर और अन्य कई उत्पाद बनाये जाते है। क्योंकि किफायती होने के साथ इन्हे किसी भी आकार में ढाला जा सकता है। प्लास्टिक के वस्तुओं के बढ़ते उपयोग के कारण ही प्लास्टिक प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हुई है।


प्लास्टिक क्षय होता है परंतु विघटित नही होता है: प्लास्टिक बैग और प्लास्टिक से बने अन्य उत्पाद छोटे-छोटे टुकड़ो में टूट जाते है तथा मिट्टी और पानी के स्त्रोतो में मिल जाते है, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसलिए हमें प्लास्टिक से बने हुए चीजों का कम इस्तेमाल करना होगा तभी हम प्लास्टिक प्रदूषण को रोक पाएंगे।


प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभाव

जल को प्रदूषित करता है: प्लास्टिक से उत्पन्न कचरा पानी के स्त्रोतो जैसे, नदियो, समुद्रो तथा महासागरो में मिल जाते है और इन्हे प्रभावित करते है। यही पानी हमारे उपयोग के लिये हम तक पहुंचाया जाता है जिसके कारण हमें अनेकों प्रकार के एक गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करना होगा।


भूमि को प्रदूषित करता है: भारी मात्रा में प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले कचरे सड़कों और मोहल्ले में यहां वहां फेंक दिया जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि प्लास्टिक कभी भी नष्ट नहीं होता है और यह मिट्टी में जाकर मिल जाता है जिसके कारण मिट्टी में हानिकारक रसायन की मात्रा बढ़ जाती है। पानी में घुलकर यह हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जिससे हम अनेकों प्रकार की गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।


इसके अलावा प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े हवा में मिलकर एक स्थान से उड़कर दूसरे स्थान पर पहुँच जाते है। प्लास्टिक के यह छोटे टुकड़े हानिकारक रसायन उत्पन्न करते है जो मिट्टी के गुण तथा उर्वरकता को बर्बाद कर देते हैं जिसके कारण पेड़ पौधों की वृद्धि रुक जाती है।


समुद्री जीवन के लिये खतरा: प्लास्टिक बैग और अन्य प्लास्टिक कचरे जब नदी और महासागरों में डाला जाता है तो नदी और महासागरों में रहने वाले जीव उसे खाना समझकर खा जाते हैं। जिसके कारण कई पानी में रहने वाले जानवरों की मृत्यु हो जाती है।


पशुओ के लिये हानिकारक: ज्यादातर पशु जो आवारा होते हैं वह कूड़े में फेंके हुए प्लास्टिक को खाना समझकर खा जाते हैं और जो उनके पेट में कई प्रकार के गंभीर बीमारी को जन्म देती है। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो जाती है। इसलिए प्लास्टिक पशुओं के लिए खतरनाक है।


प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के उपाय:

  1. सरकार को प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध करना होगा।
  2. सरकार के द्वारा बनाए गए नियम का कोई उल्लंघन करता है तो उसे कानूनी सजा या जुर्माना देना पड़े ऐसी व्यवस्था सरकार करें।
  3. प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा।
  4. प्लास्टिक की जगह कागज के थैले का इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित करना चाहिए।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. क्या प्लास्टिक को नष्ट किया जा सकता है ?
  2. प्लास्टिक अपने आप नष्ट नहीं होता है, इसे केवल जला कर नष्ट किया जा सकता है पर इसके जलने से निकलने वाला धुआं और राख हवा में मिलकर हवा को प्रदूषित करते है।

  3. प्लास्टिक का क्या विकल्प है ?
  4. प्लास्टिक का एक मात्र विकल्प कागज है, जो जिससे वातावरण और मिटटी को कोई नुकसान नहीं होता है।

  5. प्लास्टिक प्रदुषण किसे कहते है ?
  6. प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े हवा में मिल कर हवा को प्रदूषित करता है, और मिटटी में मिलकर मिटटी को प्रदूषित करते है, अत: प्लास्टिक से होने वाले प्रदुषण को प्लास्टिक प्रदुषण कहते है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Plastic Pollution in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Plastic Pollution. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post