Essay on Elephant in Hindi - हाथी पर आसान निबंध ✅

Today in this post we are sharing a simple Essay on Elephant in Hindi. This essay can help the students who are looking for a short Essay on Elephant in Hindi. This essay is very simple and easy to remember. The level of this essay is medium so any students can write on this topic.



Essay on Elephant in Hindi

हाथी एक विशाल जानवर होता है। इसे धरती का सबसे ताकतवर जानवर भी माना जाता है। हाथी एक जंगली जानवर है, लेकिन इसे प्रशिक्षित कर पालतू बनाया जा सकता है। जिसे हम सर्कस तथा चिड़ियाघर में देख सकते है। हाथी एक शांत स्वभाव का जीव है लेकिन जब इसे परेशान या फिर इसपे हमला किया जाये तो यह काफी खतरनाक बन जाता है। एक वयस्क हाथी की ऊंचाई लगभग 10 से 12 फुट का होता है। हाथी का रंग आमतौर पर स्लेटी रंग का होता है।


हाथी के चार पैर, दो बड़े कान और दो छोटी-छोटी आँखें होती है। हाथी के बड़े कान पंखों की तरह होते हैं। इसकी आँखें शरीर की तुलना में बहुत ही छोटी होती है। हाथी के एक लम्बी सूँड़ और एक छोटी पूंछ होती है। हाथी की सूँड़ काफी उपयोगी होती है। सूँड़ की मदद से हाथी खाता-पीता है। अपनी सूंड़ की मदत से छोटी से छोटी सूई जैसी वस्तु और भारी से भारी वजन को उठा सकता है।


हाथी के सूँड़ के दोनों तरफ दो लम्बी सफ़ेद दांत होती है। जंगल में रहने वाले हाथी आमतौर पर छोटी टहनियों, पत्तियों, भूसा, और जंगली फल खाते हैं। हालांकि पालतू हाथी रोटी, केले, गन्ने आदि भी खाते हैं। पुराने समय में राजा - महाराजा हाथी का उपयोग युद्ध में करते थे। हाथी का जीवनकाल लम्बे समय का होता है। हाथी की आयु लगभग 100 वर्षों से भी अधिक होती है।


Watch video - Simple essay on Elephant in Hindi


If you like this essay, please comment below. You can also visit my YouTube channel that is https://www.youtube.com/synctechlearn.
You can also follow us on Facebook https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post