Essay on Importance of time in Hindi - samay ka mahatva par nibandh

Today, we are sharing a simple essay on Importance of time. This article can help the students who are looking for information about Importance of time in Hindi. This essay is very simple and easy to remember. The level of this essay is medium so any students can write on this topic. This article is generally useful for class 4, class 5, class 6, class 7, class 8, class 9, and class 10.



samay ka mahatva par nibandh

Simple Essay on Importance of time in Hindi

परिचय:- समय हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। यह बिना रुके निरंतर आगे बढ़ता रहता है और किसी के लिए नहीं रुकता। यह हमारी खुद की जिम्मेदारी है की हम समय के साथ चले। अगर हम समय के साथ नहीं चलेंगे तो हम पीछे रह जायेंगे क्योंकि समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है। इसलिए हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए। आज जो समय हमारे पास है वह कुछ दिनों या सालो बाद वापस नहीं आयेगा। इसलिए जो काम हमें आज करना है उस काम को आज ही पूरा करना चाहिए।


समय हमारे लिए अति मूल्यवान है:- जैसा की हम बचपन से सुनते आ रहे है की समय बहुत कीमती है। समय के आगे धन-दौलत भी कम है क्योंकि धन-दौलत हम कठिन परिश्रम तथा जतन कर प्राप्त कर सकते है परंतु समय के गुजर जाने के बाद इसे किसी कीमत पर दुबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता है। समय हमारे जीवन में एक इंधन की तरह है जो सिमित है तथा इस समय रूपी इंधन को हमें व्यर्थ नहीं करना चाहिए।

अगर एक बार यह इंधन हमारे जीवन से ख़तम हो गया फिर वह दुबारा नहीं आएगा। समय कितना कीमती है इस बात का अंदाजा एक छात्र के क्लास में फेल होने से लगाया जा सकता है जो अपने दोस्तों से पीछे रह गया। यह छात्र इस समय की क्षति की पूर्ति जीवन भर नहीं कर सकता।


समय का सदुपयोग सफलता की कुंजी है:- हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए और यह हमारे सफल जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। समय का सदुपयोग करने वाला यक्ति निश्चित ही अपने जीवन को सुखद और सफल बना लेता है। जबकि समय की बर्बादी करने वाला व्यक्ति अपने जीवन को ही दुखद और असफल बना लेता है। पुरे विश्व में जितने भी महापुरुषों को हम जानते है उन सभी ने समय के महत्त्व को समझा और इसका सदुपयोग कर अपने आप को इस मुकाम पर लाये की उनका नाम इतिहास के पन्नो पर दर्ज हो गया।

अगर हमें भी इनके जैसा बनना है तो आज से ही समय की बर्बादी को ख़तम करना होगा। अगर हम एक छात्र है तो समय का उपयोग पढाई तथा नई चीजें सीखने में करना चाहिए और अगर हम एक पेशेवर है, तो अपने समय का उपयोग काम-काज तथा अपने व्यापार आगे बढ़ाने में करना चाहिए।


निष्कर्ष:- हमें हर काम समय पर कर लेना चाहिए क्योंकि एक बार समय बीत जाने के बाद लौट कर कभी नहीं आता है। कबीर दास की एक बहुत प्रसिद्ध पंक्ति है:- "काल करै सो आज कर, आज करै सो अब। पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब"। इसका मतलब जो काम अगले दिन करना चाहते हो उसे आज करो, और जो काम आज करना है उसे इसी क्षण करना शुरू कर दो। ज्यादातर लोग तथा छात्र अपने समय की बर्बादी कर रहे है और उन्हें पता भी नहीं चलता की उनका समय कितनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जब समय गुजर जाता है तब हमे इसकी महत्वता का पता चलता है।


Students in school, are often asked to write Essay on Importance of time in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning on the above subject. You can also visit my YouTube channel that is https://www.youtube.com/synctechlearn.
You can also follow us on Facebook https://www.facebook.com/synctechlearn.

1 Comments

  1. This easy is too good. It is very useful for me. Thank you

    ReplyDelete

Post a Comment

Previous Post Next Post