[350 शब्द ] Essay on Rainy Season in Hindi - Rainy Season par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on Rainy Season in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Rainy Season in Hindi. This is the simple and short essay on Rainy Season which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Rainy Season is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



Student with umbrella walking in the rain

Essay on Rainy Season in Hindi - Rainy Season par nibandh Hindi mein

भूमिका:- वर्षा ऋतू को ऋतुओं कि रानी कहा जाता है। इसकी सुरुआत गर्मी के भयानक मौसम के तुरंत बाद होता है। यह ऋतू आषाढ़ यानि की जुलाई महीने से शुरू होकर आश्विन या अक्टूबर माह तक रहती है। वर्षा ऋतू सम्पूर्ण जीव-जगत और भयानक गर्मी से तपती धरती को शीतल और तृप्त बनाती है। यह प्यासी प्रकृति के लिए एक अमृत के समान जीवनदायिनी होती है।


सुन्दरता :- इस ऋतू में प्रकृति सबसे अधिक मनोहारी होती है। सर्वत्र हरियाली और आनन्द का वातावरण बन जाता है। गाँवो में खेतो कि क्यारियो में जल भर जाता है। और फसलें लहलहा उठती है। ऐसा लगता है, मानो प्रकृति ने हरी चादर ओढ़ ली हो। मेढको कि टर्र-टर्र आकाश में कौंधती बिजली और सर्वत्र बहते हुए पानी की कल-कल ध्वनि से प्रकृति संगीतमय हों जाती है। संत तुलसीदास भी कहते है, वर्षाकाल मेघ नभ छाए गरजत लागत परम सुहाए।


लाभकारी प्रभाव:- वर्षाऋतू प्रकृति और जनमानस के लिए लाभप्रद ऋतू है। वर्षा का पानी खेती और पीने के लिए तो उपयोगी है ही, साथ ही प्रदुषण को भी कम करता है। इसका पानी तालाबो और नहरों में जमा हो जाता है। इस पानी का उपयोग अन्य ऋतुओ में खेती और अन्य जरुरी कार्यो के लिए होता है। हमारे देश में अधिक से अधिक सिंचाई कार्य वर्षा ऋतू के पानी से ही होता है।


हानीकारक प्रभाव:- कभी-कभी कम वर्षा या अत्यधिक वर्षा होना हानिकारक हो जाता है। कम वर्षा से अकाल आ जाता है, जबकि अत्यधिक वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। और कहीं-कहीं बाढ़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फसलें बर्बाद हो जाती है। और खाद्य-समस्या उत्पन्न हो जाती है। अधिक वर्षा से यातायात भी प्रभावित होता है। जहा - तहां जमे पानी में मछर तथा अन्य हानिकारक जीव उत्पन्न हो जाते है। जो स्वास्थ्य के दुश्मन है।


उपसंहार:- वर्षा ऋतू तपती धरती को शीतल प्रदान करती है। अत्यधिक उपयोगी होने के कारण हर जीव-जंतु को इसका इंतजार रहता है। यह ऋतू यदि न हो तो हमारे देश कि मुख्य फसल धान की उपज बिलकुल ख़त्म हो जाएगी क्योकि इस फसल के लिए खेतो में काफी पानी जमा होना चाहिए। कुल मिलाकर यह ऋतू अनुपम एवं अति कल्याणकारी है।



Students in school, are often asked to write Long essay on Rainy Season in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Rainy Season. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post