Essay on Jawaharlal nehru in Hindi - Jawaharlal nehru par nibandh Hindi mein - short biography of Jawaharlal nehru

Today, we are sharing Simple essay on Jawaharlal nehru in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Jawaharlal nehru in Hindi. This is the simple and short essay on Jawaharlal nehru which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Jawaharlal nehru is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on jawaharlal nehru in english

Essay on Jawaharlal nehru in Hindi - Jawaharlal nehru par nibandh Hindi mein

भूमिका : जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे । इनका पूरा नाम पंडित जवाहरलाल नेहरु था। बच्चों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय होने के कारण बच्चे इन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहा करते थे। हमारा देश जब अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ तो देश को सफलता की राह पर ले जाने का क्रेडिट जवाहरलाल नेहरू को जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के विकास के लिए समर्पित किया।


जवाहरलाल नेहरू हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके द्वारा आप अपनी जीवन में किस प्रकार सफल और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे उसका मूल मंत्र उनकी जीवनी को पढ़ने के बाद ही हमे मिलेगा। जवाहरलाल नेहरू भारत के महान पुरुषों में से एक थे उनका नाम इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में अंकित किया गया है।


जवाहरलाल नेहरू का प्रारंभिक जीवन: पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। जवाहरलाल नेहरू मूल रूप से कश्मीरी पंडित थे। इनके पिता मोतीलाल नेहरू शहर के जाने माने वकील थे तथा माता का नाम स्वरूप रानी था। नेहरू का संबंध लाहौर के एक सुपरिचित कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से था। इनका लालन पोषण काफी शान शौकत से किया गया था। इनके दादा गंगाधर जो मुगल बादशाह के दरबार में कोतवाल का काम किया करते थे।


जवाहरलाल नेहरू की शिक्षा: जवाहरलाल नेहरू ने अपने प्रारंभिक शिक्षा घर पर रहकर ही पूरी की । जहां पर उन्हें अंग्रेजी संस्कृति भाषाओं का ज्ञान दिया गया। 13 वर्ष होने के बाद उन्हें अक्टूबर 1907 में ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज भेजा और वहां से 1910 में नेचुरल विज्ञान में डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने राजनीति, अर्थशास्त्र, इतिहास तथा साहित्य जैसे विषयों का काफी गहन अध्ययन किया ।


बर्नार्ड शॉ, वेल्स, जे. एम. केन्स, मेरेडिथ टाउनसेंड के लेखन ने उनके राजनैतिक सोच पर गहरा असर डाला। 1910 में अपनी डिग्री पूर्ण करने के बाद वकालत की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चले गए। जहां उन्होंने वकालत की पढ़ाई पूरी की और 1912 में भारत वापस आए।


जवाहरलाल नेहरू का राजनीतिक सफर : नेहरू ने बांकीपुर सम्मेलन में सन् 1912 के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। सन 1916 में जहाँ उनकी मुलाक़ात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से हुई। जिनसे जवाहरलाल नेहरू काफी प्रभावित हुए थे। 1919 में इलाहाबाद में होने वाले रूल लीग का सचिव जवाहर लाल नेहरू को बनाया गया। प्रतापगढ़ में होने वाले किसान मार्च का आयोजन भी 1920 मे गांधी जी के मार्गदर्शन में उन्होंने असहयोग आंदोलन को पूरे भारत में संचालित किया जिसके कारण उनको दो बार जेल भी जाना पड़ा।


पंडित नेहरू को 1923 में आखिरकार अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव नियुक्त किया गया। नेहरू ने एक भारतीय राष्ट्रीय आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में बेल्जियम के ब्रसेल्स में तीन देशों के चलने वाले सम्मेलन में भाग भी लिया। सन 1926 में मद्रास कांग्रेसी इकाई को प्रोत्साहित किया कि उन्हें किस प्रकार अपने लक्ष्य को पूरा करना है। सन 1927 में क्रांति कि दसवें वर्षगांठ समारोह जो की मॉस्को में अक्टूबर माह में चल चल रहा था उसमें भी भाग लिया।


लखनऊ में सन 1928 में साइमन कमीशन के खिलाफ एक जुलूस के नेतृत्व करने से उनके उपर लाठी चार्ज भी हुआ। भारतीय समवैधिक सुधार की रिपोर्ट पर हस्ताक्षर भी किया था इसका नाम उनके पिता मोतीलाल नेहरू के नाम पर रखा गया था । सन 1928 में ही जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता लीग की स्थापना की थी और उनका सचिव इन्हें बनाया गया था।


भारत के पूर्ण स्वतत्रंता प्राप्त करने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन 1929 में लाहौर के अध्यक्ष के रूप में भी चुने गए। सन 1930 से 1935 में चलने वाले आंदोलन और नमक सत्याग्रह के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। पंडित नेहरू ने सन 1935 के 14 फरवरी को ‘अपनी आत्मकथा’ का लेखन अल्मोड़ा जेल में ही पूरा किया। सन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के लिए पूरी रूपरेखा और उसे भारत में किस प्रकार संचालित करना है उसके लिए योजना का निर्माण जवाहरलाल नेहरू के द्वारा किया गया था।


जिसके कारण 8 अगस्त 1942 में इन्हें गिरफ्तार कर जेल में रखा गया और फिर 1945 में ने जेल से रिहा किया गया। 1947 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने का चुनाव हुआ जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल को बहुमत मिला लेकिन गांधी जी के कहने पर सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस्तीफा दिया और उसके बाद वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने अपने पूरे जीवन काल में जवाहरलाल नेहरू 9 बार जेल गए हैं।


जवाहरलाल नेहरु के द्वारा लिखित पुस्तकें:

  • ग्लिंप्स ऑफ द वर्ल्ड हिस्ट्री।
  • जवाहरलाल नेहरू अंड ऑटोबायोग्राफी।
  • डिस्कवरी ऑफ इंडिया।
  • भारत और विश्व।
  • भारत के एकता और स्वतंत्रता।
  • सोवियत रूस।

    • जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री के तौर पर: 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ तब जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। भारत के संविधान बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। इसके अलावा भारत में 523 रियासतों का विलय करने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने एक कमेटी बनाई थी। और उस कमेटी के अध्यक्ष सरदार वल्लभभाई पटेल को बनाया था जो भारत के पहले गृह मंत्री बने ।


      जवाहरलाल नेहरू तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने। पंचवर्षीय योजना लागू करने का क्रेडिट जवाहरलाल नेहरू को जाता है। उनके कार्यकाल में ही चीन और पाकिस्तान के साथ भारत का युद्ध हुआ था।


      जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु: 27 मई 1964 को एक गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। आज भले ही चाचा नेहरू इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके द्वारा किये गये कार्य और उनकी स्मृतियां हमारे दिलों में आज भी जिंदा है।


      उपसंहार : जवाहरलाल नेहरू की जब मृत्यु हुई तो उनकी इच्छा थी कि उनके शरीर की अस्थियां भारत के पवित्र मिट्टी में मिला दी जाए। इसलिए उनकी अस्थियों का विसर्जन प्रयाग में तो किया ही गया, साथ ही हवाई जहाज द्वारा उनका बिखराव किया गया, जिससे पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के कण-कण में समा गये। 14 नवंबर को नेहरू जी का जन्म हुआ था उनके जन्मदिन को भारत में बाल दिवस के दिन के रूप में मनाया जाता है।


      नेहरू को बच्चों से लगाव था इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते हैं। नेहरू जी की खासियत है कि वह एक धर्मनिरपेक्ष नेता थे वह सभी धर्मों का समान भाव से आदर करते थे । भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाने में नेहरू जी की अहम भूमिका रही थी।





      F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

      1. भारत के पहले प्रधान मंत्री कौन थे ?
      2. भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरु थे।

      3. जवाहरलाल नेहरु कौन थे ?
      4. जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे । इनका पूरा नाम पंडित जवाहरलाल नेहरु था।

      5. जवाहरलाल के पिता का नाम क्या था ?
      6. जवाहरलाल नेहरु के पिता का नाम मोतीलाल नेहरु था।

      7. जवाहरलाल नेहरु की माता का नाम क्या था ?
      8. जवाहरलाल नेहरु की माता का नाम स्वरूप रानी था।

      9. जवाहरलाल नेहरु का जन्म कब और कहा हुई थी ?
      10. पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था।

      11. बाल दिवस किसके जन्मदिन पर मनाया जाता है ?
      12. 14 नवंबर को नेहरू जी का जन्म हुआ था उनके जन्मदिन पर भारत में हर साल बाल दिवस के दिन के रूप में मनाया जाता है।

      13. जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु कब हुई थी ?
      14. 27 मई 1964 को एक गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

      15. भारत में पंचवर्षीय योजना लागू करने का श्रेय किसे जाता है ?
      16. भारत में पंचवर्षीय योजना लागू करने का श्रेय जवाहरलाल नेहरु को ही जाता है।

      17. बच्चे जवाहरलाल नेहरु को क्या कह कर बुलाते थे ?
      18. बच्चे जवाहरलाल नेहरु को चाचा नेहरु कह कर बुलाते थे।


      Students in school, are often asked to write Long essay on Jawaharlal nehru in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Jawaharlal nehru. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post