Essay on Indira gandhi in Hindi - Indira gandhi par nibandh Hindi mein - Short biography of Indira Gandhi

Today, we are sharing Simple essay on Indira gandhi in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Indira gandhi in Hindi. This is the simple and short essay on Indira gandhi which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Indira gandhi is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on indira gandhi in english

Essay on Indira gandhi in Hindi - Indira gandhi par nibandh Hindi mein

भूमिका: इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थी। इसके अलावा सबसे अधिक प्रधानमंत्री के पद पर कार्य करने वाली भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी थी। देश के विकास में इंदिरा गांधी की भूमिका अतुलनीय थी उन्होंने देश के लिए जो कुछ भी किया देश कभी भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुला नहीं पाएगा। सबसे बड़ी बात थी कि भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश की बागडोर जब इंदिरा गांधी के हाथों में आई तो उनके सामने अनेकों प्रकार की चुनौतियां थी।


लेकिन उन्होंने उसका सामना काफी निडरता के साथ किया। 1972 में जब भारत और पाकिस्तान का युद्ध हुआ था तो उसमें इंदिरा गांधी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण आई थी। और उन्होंने अपने राजनीतिक सूझबूझ से भारत को न केवल युद्ध में जीत दिलाई बल्कि पाकिस्तान के दो टुकड़े भी कर दिए। इंदिरा गांधी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।


इंदिरा गांधी का प्रारंभिक जीवन: इंदिरा गांधी का जन्म 17 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जवाहरलाल नेहरू और माता का नाम कमला देवी था। इनके पिता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। इनका पालन-पोषण काफी शान शौकत से किया गया। इनके दादा जी मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध राजनेता और बैरिस्टर थे। इंदिरा गांधी को प्रियदर्शनी के नाम से भी जाना जाता है। बचपन में इनका नाम इंदु था।


इंदिरा गांधी की शिक्षा: इंदिरा गांधी की प्रारंभिक शिक्षा इलाहाबाद के प्राथमिक स्कूल से हुई थी । इसके बाद वह शांतिनिकेतन पढ़ने के लिए चली गई । इंदिरा गांधी ने अपनी उच्च शिक्षा इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की।


इंदिरा गांधी का विवाह: इंदिरा गांधी का विवाह 1942 में फिरोज गांधी नामक युवक से हुआ था । जो पारसी थे 1960 में इनके पति का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इंदिरा गांधी के दो बेटे थे राजीव गांधी और संजय गांधी। राजीव गांधी आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बने थे।


इंदिरा गांधी की राजनीतिक जीवन की शुरुआत: इंदिरा गांधी ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने पिता के देखरेख में किए थे। इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी । इंदिरा गांधी ने 1941 के स्वतंत्रता संग्राम में भी भाग लिया। इंदिरा गांधी को 1959 में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। लेकिन 1964 में जब इनके पिता जवाहर नेहरू की मृत्यु हो गई तब लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री बने।


और इंदिरा गांधी उनके कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्री के पद पर कार्य करने लगी। उसी समय भारत और पाकिस्तान के बीच में युद्ध छिड़ गया और भारत को युद्ध में विजय हासिल हुआ । इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री रूस के ताशकंद में गए और वहीं पर उनको दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद देश में आम चुनाव हुआ और इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।


इंदिरा गांधी के द्वारा किए महत्वपूर्ण कार्य: देश के हित के लिए इंदिरा गांधी ने कई प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य किये है। जिसकी बदौलत आज भारत दुनिया में एक मजबूत देश के रूप में विकसित हो पाया है। 1971 का भारत और पाक का युद्ध कौन भूल सकता है जब भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में बुरी तरह से हराया। जबकि पाकिस्तान को चीन और ब्रिटेन जैसे देशों का समर्थन था।


उसके बावजूद भारत में अपने मित्र देश रूस की मदद से ब्रिटेन और अमेरिका को करारा जवाब दिया। 1971 में पोकरण में भारत ने परमाणु परीक्षण किया तो उसके बाद ब्रिटेन अमेरिका जैसे देशों ने भारत के ऊपर दबाव बनाना शुरू किया। इंदिरा गांधी ने इसकी परवाह नहीं की और वह हमेशा देश के हित के लिए काम करती रही। इंदिरा गांधी के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित करना है। जिसके बाद दुनिया में बांग्लादेश नाम का नया देश का उदय हुआ ।


इंदिरा गांधी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनी : श्रीमती इंदिरा गाँधी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनी। इंदिरा गाँधी वर्ष 1967 के चुनाव में कम बहुमत वोटो से जीती और वर्ष 1977 में वह भारी वोटो से जीती थी। फिर से वर्ष 1980 में वह भारत की फिर से प्रधानमंत्री चुनी गयी और 1984 तक प्रधानमंत्री रही।


इंदिरा गांधी के द्वारा देश में आपातकाल की घोषणा:1975 में इंदिरा गांधी ने अपने विपक्षी पार्टियों को समाप्त करने के लिए देश में आपातकाल की घोषणा की थी । उनके इस कदम की आलोचना पूरे विश्व भर में हुई और विशेष तौर पर भारत में कई विपक्षी पार्टियों ने उनके इस फैसले की कड़ी आलोचना की। जिसके बाद इंदिरा गांधी ने कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में रखा ।


1975 में पूरा देश एक जेल खाना हो गया था और मीडिया को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद 1977 में जब आम चुनाव हुए तो इंदिरा गांधी को इस चुनाव में करारी हार मिली।


इंदिरा गांधी के समय खालिस्तान की मांग: 1980 के दशक में पंजाब में खालिस्तान की मांग काफी जोरों से उठ रही थी। पंजाब में उसमें खालिसानी संगठन के प्रमुख नेता भिंडरवाला थे। और उनके नेतृत्व में खालिस्तान की मांग की जा रही थी । पंजाब में बढ़ती हुई गतिविधियों को रोकने के लिए इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लूस्टार का शुरूआत किया। जिसके तहत खालिस्तानी संगठन के प्रमुख नेता भिंडरवाला को सेना के द्वारा स्वर्ण मंदिर में घुसकर मार गिराया। उसके बाद पंजाब में प्रसारित खालिस्तानी विचारधारा को समाप्त किया जा सका ।


इंदिरा गांधी की मृत्यु: जब इंदिरा गांधी ने खालिस्तानी नेता भिंडरवाला को मार दिया तो उसके बाद पंजाब में सिखों का एक ऐसा भी वर्ग था जो भिंडरवाला का समर्थक था। इंदिरा गांधी की सुरक्षा में तैनात अंग रक्षकों जो सिख थे उन्होंने ने 1984 में उन पर गोलियों की बौछार कर दी जिसके कारन उनकी मृत्यु हो गयी। इंदिरा गांधी आज भले ही हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनका नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में अंकित हो चुका है।


उपसंहार : इंदिरा गांधी भारत शक्तिशाली प्रधानमंत्रियों में से एक थी। उनके द्वारा किया गया कार्य अतुल्य और स्मरणीय है। उन्होंने लगातार भारत के हित के लिए लोक हितकारी योजनाओं का संचालन किया । उनके कुछ कार्यों की काफी आलोचना भी की गई। इसके बावजूद भी इंदिरा गांधी सर्वश्रेष्ठ और निर्भीक राजनेता थे। देश के लिए उनकी बहादुरी और प्रेम को हम नमस्कार करते हैं। इंदिरा गांधी आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी विचारधारा हमेशा जीवित रहेगी और हम सब को जीवन में उनसे प्रेरणा लेकर देश के हित के लिए कार्य करना चाहिए।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. इंदिरा गांधी कौन थी ?
  2. इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थी। इसके अलावा सबसे अधिक प्रधानमंत्री के पद पर कार्य करने वाली भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी थी। देश के विकास में इंदिरा गांधी की भूमिका अतुलनीय थी उन्होंने देश के लिए जो कुछ भी किया देश कभी भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुला नहीं पाएगा।

  3. इंदिरा गाँधी के पिता का क्या नाम था ?
  4. इंदिरा गाँधी के पिता का नाम जवाहरलाल नेहरू था।

  5. इंदिरा गाँधी की माता का क्या नाम था ?
  6. इंदिरा गाँधी की माता का नाम कमला देवी था।

  7. इंदिरा गाँधी के पति का नाम क्या था ?
  8. इंदिरा गाँधी के पति का नाम फिरोज गाँधी था।

  9. इंदिरा गाँधी के पति कौन से जाती के थे ?
  10. इंदिरा गाँधी के पति फिरोज गाँधी एक पारसी थे।

  11. इंदिरा गाँधी का जन्म कब और कहा हुआ था ?
  12. इंदिरा गांधी का जन्म 17 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था।

  13. इंदिरा गाँधी की मृत्यु कैसे हुई थी ?
  14. इंदिरा गांधी की सुरक्षा में तैनात अंग रक्षकों जो सिख थे, उन्होंने ने 1984 में उन पर गोलियों की बौछार कर दी जिसके कारन उनकी मृत्यु हो गयी।

  15. इंदिरा गाँधी को किसने मारा था ?
  16. इंदिरा गाँधी के सिख बॉडीगार्ड ने उन्हें गोलियों से मारा, वह सिख भिंडरवाला का समर्थक था।


Students in school, are often asked to write Long essay on Indira gandhi in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Indira gandhi. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post