Short biography of Nitish Kumar in Hindi - Nitish Kumar ki jivani Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on Nitish Kumar in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Nitish Kumar in Hindi. This is the simple and short essay on Nitish Kumar which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Nitish Kumar is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



short biography of nitish kumar in hindi

Essay on Nitish Kumar in Hindi - Nitish Kumar par nibandh Hindi mein

भूमिका : नीतीश कुमार को सुशासन बाबू के नाम से राजनीति में जाना जाता है। आज की तारीख ( 2022 ) में नितीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार की पहचान एक कद्दावर और जनाधार वाले नेता के तौर पर राजनीति में होती है। बिहार जैसे राज्य का कायाकल्प करने में रितेश कुमार की भूमिका अग्रणी है। उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री बिहार के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया है। जिसका परिणाम है कि आज बिहार की स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत और विकसित है।


नीतीश कुमार का जन्म और परिवार: नीतीश कुमार का जन्म 1 अप्रैल 1951 में बिहार के बख्तियारपुर जिले में हुआ। इनके पिता का नाम कविराज राम लखन सिंह और माता का नाम परमेश्वरी देवी है। इनके पिता स्वतंत्रा सेनानी और मशहूर गांधीवाद नेता थे। नीतीश कुमार को बचपन में मुन्ना के नाम से बुलाया जाता था। सबसे बड़ी बात है कि नीतीश कुमार नशा जैसी बुरी आदतों से के शख्त खिलाफ हैं।


नीतीश कुमार की शिक्षा : नीतीश कुमार ने अपनी प्रारंभिक से 12वीं क्लास तक की शिक्षा बख्तियारपुर में स्थित श्री गणेश हाई स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बिहार में स्थित बिहार ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियर में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह बिहार के बिजली विभाग में कार्य करने लगे।


नीतीश कुमार का वैवाहिक जीवन और बच्चे: 1973 में नितीश कुमार ने मंजू सिन्हा नामक लड़की से विवाह किया इनकी पत्नी शिक्षिका थी। 2007 में उनकी पत्नी का देहांत हो गया इनका एक बेटा है जिसका नाम निशांत कुमार है।


नितीश कुमार का राजनीतिक सफर: नीतीश कुमार राजनीतिक में अपना आदर्श जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और बीपी सिंह जैसे लोगों का अनुसरण करते हैं। 1973 में जब इंदिरा गांधी के खिलाफ प्रकाश राज ने देशव्यापी आंदोलन क्या था तो इस आंदोलन में नीतीश कुमार ने भी भाग लिया और यहीं से उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई।


1985 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार विधानसभा में पहुंचे। 1987 में इन्हें राष्ट्रीय लोक दल के युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। 1989 में इन्हें जनता पार्टी का महासचिव बनाया गया और उसी साल उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था और जीत हासिल हुई थी। इसके बाद बी पी सिंह की सरकार में इन्हें कृषि राज्य मंत्री बनाया गया। 1991 में दोबारा इन्हें लोकसभा के लिए चुना गया। आज लोकसभा में उन्हें जनता दल की तरफ से उप नेता बनाया गया।


1996 में नीतीश कुमार दोबारा से सांसद बने उसी साल इन्हें सामान्य प्रयोजन समिति, अनुमान समिति, रक्षा समिति और संविधान संयुक्त समिति का सदस्य भी बनाया गया था। 1998 में एक बार फिर से सांसद बने और इस बार उन्हें अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में रेल मंत्री बनाया गया। हालांकि 1999 में गैसल ट्रेन आपदा के कारण उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 1999 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार पुणे सांसद निर्वाचित होते हैं और इस समय उन्हें केंद्र में भूतल परिवहन का पद दिया जाता है।


पर वह किन्ही कारणों से यह पद छोड़ देते हैं। जिसके बाद उसी साल उन्हें कृषि मंत्री का मंत्रालय दिया जाता है। तथा 2001 में दोबारा से वह रेल मंत्री बनते हैं। 2004 में फिर से सांसद बनते हैं और इस बार उन्हें इस्पात समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और विशेषाधिकार समिति सदस्य बनाया जाता है।


नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल: 2000 में नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं और फिर 7 दिनों बाद राजनीतिक कारण से उन्हें इस्तीफा देना पड़ता है। 2005 में नितीश कुमार दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं और 2005 से 2010 तक मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करते हैं। 2010 में नीतीश कुमार तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं।


2015 में चौथी बार नितीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं। 2017 में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देते हैं इसका प्रमुख कारण था कि 2015 में मनीष कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और जब आरजेडी ने अपना समर्थन वापस ले लिया तो सरकार गिर गई। 2017 में पांचवी बार नितीश कुमार मुख्यमंत्री बनते है। 2019 में नीतीश कुमार छठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं और अभी तक बिहार के मुख्यमंत्री हैं ।


नीतीश कुमार की उपलब्धियां:

  • बिहार में शराब को निषेध करने का काम किया।
  • बिहार में खराब कानून व्यवस्था को मजबूत और दुरुस्त किया।
  • बिहार में व्याप्त माफिया राज को समाप्त किया।
  • नीतीश कुमार ने बिहार में फास्टट्रैक व्यवस्था को संचालित किया ताकि न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई तेजी के साथ की जा सके।
  • बिहार के शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया और लड़कियों को स्कूल जाने पर साइकिल देने की व्यवस्था की।
  • शिक्षा क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी बढ़ सके उसके लिए उन्होंने कई लोग हितकारी योजना का संचालन भी किया जैसे - बालिका प्रोत्साहन योजना।
  • बिहार में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत किया और किसानों को मुफ्त में लोन दिया उसके लिए योजनाओं का संचालन किया।
  • नीतीश कुमार एक धर्मनिरपेक्ष नेता माने जाते हैं वह सभी धर्मों का आदर और सम्मान करते हैं। उनके लिए ना कोई छोटा है और ना कोई बड़ा है उन्होंने बिहार में व्याप्त जातीय भेदभाव जैसी कुप्रथा को भी दूर करने का अपनी तरफ से प्रयास किया।
  • रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने रेल सेवा को सुचारू रूप से चलाने और टिकटों की बुकिंग को आसान बनाने के लिए इंटरनेट टिकट बुकिंग और तत्काल सेवा प्रारंभ की।
  • रेलवे को आधुनिकरण करने में नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है।


नीतीश कुमार को मिलने वाले सम्मान और पुरस्कार:

  • 2013 में, नागपुर के मानव मंदिर द्वारा जेपी मेमोरियल पुरस्कार।
  • 2012 में, फॉरेन पॉलिसी मैगजीन द्वारा शीर्ष 100 वैश्विक विचारकों की सूची में 77वां स्थान दिया गया।
  • 2011 में औद्योगिक और सामाजिक शांति के लिए एक्सएलआरआई, जमशेदपुर द्वारा “सर जहांगीर गांधी मेडल”।
  • 2010 में, फोर्ब्स द्वारा “इंडिया पर्सन ऑफ दि इयर” पुरस्कार।
  • 2010 में, राजनीति के क्षेत्र में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एनडीटीवी भारतीय पुरस्कार।
  • 2009 में राजनीति के क्षेत्र में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एनडीटीवी भारतीय पुरस्कार।
  • 2010 में राजनीति के क्षेत्र में सीएनएन-आईबीएन द्वारा “इंडियन ऑफ दि इयर अवार्ड”।
  • 2009 में, रोटरी इंटरनेशनल द्वारा ‘पोलियो उन्मूलन चैम्पियनशिप अवार्ड’।
  • इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा वर्ष 2009 में ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’।
  • हिंदुस्तान टाइम्स स्टेट ऑफ द नेशन पोल के मूल्यांकन के अनुसार, 2007 में सीएनएन-आईबीएन द्वारा सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का पुरुस्कार।
  • 2008 में सीएनएन-आईबीएन द्वारा ‘ग्रेट इंडियन ऑफ दि इयर’।


नीतीश कुमार की कुल संपत्ति : 2017 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का ब्योरा चुनाव आयोग को दिया तो उसमें उन्होंने बताया कि उनके पास कुल मिलाकर 58 लाख की संपत्ति है।


उपसंहार : बिहार के विकास में नीतीश कुमार की भूमिका अतुल्य है। उन्होंने जिस प्रकार अपने निरंतर प्रयास और परिश्रम से बिहार में व्याप्त जंगलराज को समाप्त किया और बिहार को एक ऐसे राज्य के रूप में उन्होंने प्रवर्तित किया जिसकी धारणा देश में काफी खराब थी। इसलिए हमें नीतीश कुमार जैसा राजनेता चाहिए जो अपने राज्य का विकास समुचित रूप से कर सके और साथ में राज्य की कानून व्यवस्था को भी बनाए रखें।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. नीतीश कुमार कौन है ?
  2. नीतीश कुमार को सुशासन बाबू के नाम से राजनीति में जाना जाता है।

  3. नीतीश कुमार के पिता का क्या नाम है?
  4. इनके पिता का नाम कविराज राम लखन सिंह और माता का नाम परमेश्वरी देवी है।

  5. नीतीश कुमार के बेटे का क्या नाम है ?
  6. नितीश कुमार के बेटे का नाम निशांत कुमार है।

  7. नीतीश कुमार कौनसी जाती के है ?
  8. नितीश कुमार कुर्मी जाती के है।

  9. नीतीश कुमार का जन्म कब और कहा हुआ?
  10. नीतीश कुमार का जन्म 1 अप्रैल 1951 में बिहार के बख्तियारपुर जिले में हुआ।

  11. नीतीश कुमार किस राज्य के मुख्यमंत्री है ?
  12. बिहार।

  13. वर्त्तमान वर्ष 2022 में बिहार के मुख्यमंत्री कौन है?
  14. आज की तारीख ( 2022 ) में नितीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं।


Students in school, are often asked to write Long essay on Nitish Kumar in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Nitish Kumar. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post