[ 700 शब्द ] Biography of Pankaj tripathi in Hindi - पंकज त्रिपाठी [ कालीन भैया ] की जीवनी

Today, we are sharing Pankaj tripathi ki jivani in Hindi. This post will be very helpful for those who are looking information about Pankaj tripathi in Hindi. The Jivani of Pankaj tripathi is very simple and the very easy words are used in this biography. The level of this biography of Pankaj tripathi is medium, so anyone can read/write about Pankaj tripathi. The Jivani of Pankaj tripathi in Hindi is contains all information



biography of pankaj tripathi in hindi

Pankaj Tripathi par nibandh Hindi mein

पंकज त्रिपाठी एक भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता हैं। और उन्होंने अपने अभिनय के बल पर भारतीय सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज के इस लेख में हम पंकज त्रिपाठी के जीवन के बारे में बात करेंगे, भाई, बहन, पत्नी, माता, पिता, संपत्ति इत्यादि। अगर आप इनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को आखिर तक जरुर पढियेगा चलिए जानते हैं।


पंकज त्रिपाठी का प्रारंभिक जीवन और जन्म: पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड में हुआ था। उनके पिता का नाम बनारसी तिवारी और माता का नाम हेमवंती है। उनके पिता एक किसान और पुजारी हैं और उनकी माता हाउसवाइफ है। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी के 3 बड़े भाई और दो बड़ी बहने हैं। पंकज त्रिपाठी के पिता जी चाहते थे कि पंकज त्रिपाठी डॉक्टर बने इसके लिए उन्हें पटना भेजा। पढ़ाई के दौरान वह छात्र राजनीतिक में सम्मिलित हो गए। पंकज त्रिपाठी खेलों में काफी अच्छे थे। उनके कॉलेज में आयोजित हाई जंप के प्रतियोगिता में उन्होंने अपने कॉलेज का नेतृत्व किया था। उन्होंने 2 साल तक होटल मौर्य में रसोईया के तौर पर भी काम किया।


पंकज त्रिपाठी की शिक्षा: उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गोपालगंज के डीपीएच स्कूल के द्वारा पूरा किया। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए इनके पिताजी ने उन्हें पटना भेजा। लेकिन इनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था क्योंकि बचपन से ही इनका झुकाव अभिनय की तरफ था।


पंकज त्रिपाठी की पत्नी बच्चे: पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला है। 2005 में पंकज त्रिपाठी ने उनके साथ शादी कर ली। ऐसा कहा जाता है कि उनकी मुलाकात उनसे स्कूल के समय में हुई थी और तभी से वह उनसे प्यार करते थे तभी उन्होंने तय किया था कि शादी उनसे ही करेंगे।


पंकज त्रिपाठी का फिल्मी करियर: पंकज त्रिपाठी को बच्पन्न से ही अभिनय का शौक था। इसलिए वह हमेशा नाटक के प्रोग्राम में जाया करते थे। 1995 में लीला नंदलाल कहानी पर एक नाटक का निर्देशन किया गया था उस नाटक में उन्हें चोर का छोटा सा किरदार मिला था। इस नाटक में उन्होंने जबरदस्त तरीके से अभिनय किया था। इसके बाद वह नियमित रूप से थिएटर में काम करने लगे और 4 साल तक लगातार काम किया। इसके बाद वह पटना चले गए वहां पर छोटे-मोटे थिएटर के प्रोग्राम में काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह दिल्ली चले गए जहां पर उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य अकादमी में एडमिशन लिया।


वहां से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की इसके बाद वह 2004 में अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गए। मुंबई में उन्हें छोटे-मोटे विज्ञापन और सीरियल में काम मिलना शुरू हो गया लेकिन उन्हें इतने पैसे मिलते नहीं थे कि एक मुंबई जैसे शहर में अच्छी तरह से रह सके। जिसके कारण उनकी पत्नी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम करने लगी। फिल्मों में उन्हें पहला ब्रेक 2004 में आई फिल्म रन में मिला जिसमें उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था।


इसके अलावा उन्हें स्टार प्लस प्रसारित धारावाहिक गुलाल में काम करने का मौका मिला। उस समय अनुराग कश्यप, गैंग ऑफ वासेपुर फिल्म के लिए कलाकारों का ऑडिशन ले रहे थे।


जिसके बाद उन्होंने पंकज त्रिपाठी को फोन कर ऑडिशन के लिए बुलाया। जिसके बाद पंकज त्रिपाठी ने ऑडिशन दिया और उन्हें गैंग ऑफ वासेपुर में सुल्तान का रोल मिला और जैसा कि आप जानते हैं कि गैंग ऑफ वासेपुर में सुल्तान का रोल काफी जबरदस्त रहा और उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। जिसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए। इसके अलावा मिर्जापुर वेब सीरीज में भी उनका अभिनय काफी अच्छा रहा था। आज की तारीख में पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के एक स्थापित अभिनेता है।


पंकज त्रिपाठी को को मिलने वाले फिल्म अवार्ड:

  1. नेशनल फिल्म अवॉर्ड न्यूटन फिल्म के लिए 2017।
  2. न्यूज़18 रील अवॉर्ड् 2017 फिल्म न्यूटन के लिए।
  3. स्क्रीन अवार्ड 2018 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर स्त्री फिल्म के लिए।
  4. ज़ी सिने अवॉर्ड 2019 बेस्ट डायलॉग के लिए।
  5. मिर्जापुर आई रील अवॉर्ड्स 2019 बेस्ट एक्टर।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. पंकज त्रिपाठी कौन है ?
  2. पंकज त्रिपाठी एक भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता हैं।

  3. पंकज त्रिपाठी का जन्म कब और कहा हुआ था ?
  4. पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड में हुआ था।

  5. पंकज त्रिपाठी के पिता का क्या नाम है ?
  6. उनके पिता का नाम बनारसी तिवारी और माता का नाम हेमवंती है।

  7. पंकज त्रिपाठी किस राज्य से है ?
  8. पंकज त्रिपाठी भारत के बिहार राज्य से है।

  9. पंकज त्रिपाठी की सबसे हिट फिल्म कौनसी है ?
  10. पंकज त्रिपाठी की सबसे हिट फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेयपुर और मिर्जापुर वेब सीरीज है।

  11. गैंग्स ऑफ़ वासेयपुर फिल्म में सुलतान का रोल किसने किया था ?
  12. गैंग्स ऑफ़ वासेयपुर फिल्म में सुलतान का रोल पंकज त्रिपाठी ने किया था।


People likes to read the Jivani of Pankaj tripathi in Hindi. I have cover all information about Pankaj tripathi. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning on the above subject that was Pankaj tripathi ki jivani in Hindi. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post