[ 600 शब्द ] Essay on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi - बेटी बचाव बेटी पढाओ पर निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi. This is the simple and short essay on Beti Bachao Beti Padhao which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Beti Bachao Beti Padhao is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



Beti Bachao Beti Padhao nibandh in Hindi

Beti Bachao Beti Padhao par nibandh Hindi mein

भूमिका: आज की तारीख में बेटियां बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं है। लेकिन भारत के कुछ ऐसे राज्य हैं जहां पर बेटियों को जन्म से पहले ही मार दिया जा रहा है। और ऐसी स्थिति में सरकार ने बेटियों को बचाने के लिए एक लोक हितकारी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संचालन किया है। ताकि समाज में जागरूकता लाई जा सके कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती है। और आज की तारीख में बेटियों ने बेटों की तरह हर क्षेत्र एक अलग मुकाम हासिल किया है। इसलिए हमें कभी भी बेटा और बेटी में किसी प्रकार का फर्क नहीं करना चाहिए और हमेशा बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान क्या है: भारत में लगातार कन्या शिशु दर में कमी आ रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की शुरुआत की। इस बात की घोषणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हरियाणा में 2015 में किया था। इस योजना का उद्देश्य बेटियों को बचाना है ताकि लड़के और लड़की दोनों का संतुलन बना रहे। तभी जाकर समाज में समाजिक जो व्यवस्था है उसे आसानी से संचालित किया जा सकेगा।


आज के वक्त में हर एक व्यक्ति बेटा चाहता है। जिसके कारण लिंग अनुपात का जो संतुलन बिगड़ चुका है इस प्रकार की असंतुलन को ठीक करने के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है ताकि लोग जागरूक हो सके। लड़कियां भी लड़कों से किसी मामले में कम नहीं है। वैसे देखा जाए तो भारत के अलावा दूसरे देशों में भी स्त्रियों के साथ भेदभाव होता है और वहां पर एक धारणा बन गई है कि लड़कियां लड़कों से कमजोर है।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रमुख उद्देश्य लड़कियों के अस्तित्व को बचाना है। जिस प्रकार समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध बढ़ रहे हैं ऐसे में उसे रोकने के लिए इस अभियान की जरूरत है। ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके कि लड़कियों को भी जीने का हक है। इसीलिए आज के दिन में हमें सभी हॉस्पिटल के बाहर लिखा हुआ दिखाई पड़ता है कि लिंग की जांच करना कानूनी अपराध है। ऐसा करने पर डॉक्टर और करने वाले व्यक्ति को जेल की हवा खानी पड़ सकती है।


उपसंहार: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सरकार की एक अच्छी पहल है। इसके द्वारा समाज को जागरूक किया जाएगा ताकि लोगों को समझ में आ सके कि लड़कियां, लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है और वह भी अपने मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा बन सकती हैं। इसके अलावा समाज में लड़कियां आगे बढे उसके लिए भी सरकार उन्हें प्रोत्साहित करेगी ताकि प्रत्येक माता पिता अपनी बेटी को अधिक से अधिक उच्च शिक्षा दिलाये। इसीलिए तो इस योजना का नाम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रखा गया है।


स्वामी विवेकानंद कहा था कि नारी का उत्थान नारी के द्वारा ही संभव है। इसलिए भारतीय नारी को अपनी शक्ति को पहचानना होगा और अपने अस्मिता की लड़ाई खुद लड़नी होगी। हमको उनके इस संघर्ष में सहयोग करना चाहिए सबसे बड़ी बात है कि अगर नारी ने चाह लिया कि उसे जीवन में सफलता प्राप्त करना है तो उसे कोई भी दुनिया की ताकत नहीं रोक पाएगी। इसलिए आइए हम सरकार के इस पहल को सफल करें और हम भी समाज में बेटी के महत्व का प्रचार और प्रसार करें।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान क्या है ?
  2. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान लडकियों को शाश्क्त और शिक्षित बनाने का अभियान है, इसके अंतर्गत कन्या भूर्ण हत्या जैसे गंभीर समस्या को कम करने का भी अभियान है।

  3. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कब हुई ?
  4. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी।

  5. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत किसने की थी ?
  6. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी।


Students in school, are often asked to write Long essay on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Beti Bachao Beti Padhao. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post