Today, we are sharing Simple essay on Importance of computer in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Importance of computer in Hindi. This is the simple and short essay on Importance of computer which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Importance of computer is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on importance of computer in Hindi

Importance of computer par nibandh Hindi mein

भूमिका: आज के वक्त में हम अपने जीवन की कल्पना कंप्यूटर के बिना नहीं कर सकते हैं। क्योंकि आधुनिक युग की आत्मा कंप्यूटर है। आज कंप्यूटर के माध्यम से सभी प्रकार के काम कम समय में पूरे कर दिए जाते हैं। इसलिए आज की दुनिया में कंप्यूटर का विशेष महत्व है। आसान शब्दों में कहें तो मनुष्य के जीवन पर कंप्यूटर ने ऐसा कब्जा जमाया है कि मनुष्य का जीवन कंप्यूटर के बिना संचालित नहीं हो सकता है। दुनिया के सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है।


कंप्यूटर का महत्व: कंप्यूटर का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि इसके द्वारा आप कोई भी काम चंद मिनटों के अंदर पूरा कर सकते हैं। आज दुनिया के सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है। चाहे वह बैंकिंग हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या रेलवे इसके अलावा जितने भी सरकारी दफ्तर है वहां पर जितने भी काम किए जाते हैं वह कंप्यूटर के माध्यम से के जाते हैं। शेयर बाजार में भी एक कंप्यूटर तकनीक के द्वारा शेयर की बिक्री और खरीदी की जाती है।


इसलिए अगर कंप्यूटर ना हो तो सभी प्रकार के काम पूरी तरह से बंद हो जाएंगे और ऐसे कामों को बिना कंप्यूटर के करने में काफी समय लगेगा। इसलिए कंप्यूटर का वैसा ही महत्व है जैसा हमारे जीवन में पानी का है।


कंप्यूटर से लाभ :

  1. समाचार पत्र और पत्रिका छापने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है।
  2. रेलवे टिकट घर बैठे आप बुकिंग कर सकते हैं।
  3. बड़े-बड़े शहरों में ट्रैफिक का संचालन कंप्यूटर के माध्यम से ही होता है।
  4. सीबीआई और जितने भी सरकारी क्राइम एजेंसी आए हैं उनमें अपराधियों के डाटा को सुरक्षित ढंग से स्टोर करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।
  5. कंप्यूटर के द्वारा बैंकिंग प्रणाली का संचालन किया जाता है।
  6. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से ही ऑनलाइन तरीके से आयोजित की जाती है।
  7. कंप्यूटर के माध्यम से आप ऑनलाइन अपनी पढ़ाई किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय से पूरा कर सकते हैं उसके लिए आपको कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है।
  8. आप दुनिया के किसी भी कोने में व्यक्ति को पैसे कंप्यूटर के माध्यम से चंद मिनटों के अंदर ट्रांसफर कर सकते हैं।
  9. हॉस्पिटल में मरीजों के बीमारी से संबंधित डाटा को स्टोर रखने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।


उपसंहार: कंप्यूटर जीवन का अभिन्न अंग है। इसके बिना दुनिया का कोई भी काम ऑनलाइन तरीके से संचालित नहीं हो सकता है। कंप्यूटर का इस्तेमाल हर एक क्षेत्र में होता है। ऐसे में कंप्यूटर आज की तारीख में दुनिया की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कंप्यूटर के द्वारा आप दुनिया में कहीं भी कोई भी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं या उसे कोई भी संदेश दे सकते हैं। आसान शब्दों में कहे तो कंप्यूटर दूसरे लोगों से कम्युनिकेशन करने का ऑनलाइन सबसे अच्छा माध्यम है। इसलिए कंप्यूटर का विश्व में एक प्रमुख स्थान है।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. कंप्यूटर किसे कहते है ?
  2. कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है, जिसके मदद से हम डिजिटल डाटा को प्रोसेस कर मनचाहा नतीजा प्राप्त करते है।

  3. कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है ?
  4. कंप्यूटर चार प्रकार के होते है, सुपर कंप्यूटर, मेनफ्रेम कंप्यूटर, मीनी कंप्यूटर, माइक्रो कंप्यूटर।

  5. कंप्यूटर कहाँ उपयोग होता है ?
  6. कंप्यूटर का उपयोग लगभग सभी क्षेत्रों में किया जाता है जिसमे प्रमुख है, रेलवे, मेडिकल, डिफेन्स, कॉर्पोरेट इत्यादि।

  7. कंप्यूटर के जनक का क्या नाम है ?
  8. कंप्यूटर के जनक चाल्स बब्बेज को कहा जाता है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Importance of computer in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Importance of computer. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post