[ 800 शब्द ] Essay on Paschimi Sabhyata ka badhta prabhav in Hindi - पश्चिमी सभ्यता का बढ़ता प्रभाव

Today, we are sharing Simple essay on Paschimi Sabhyata in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Paschimi Sabhyata in Hindi. This is the simple and short essay on Paschimi Sabhyata which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Paschimi Sabhyata is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



paschimi sabhyata ka craze in hindi

Paschimi Sabhyata par nibandh Hindi mein

भूमिका: भारतीय संस्कृति में पश्चिमी सभ्यता का प्रचार और प्रसार तेजी के साथ हो रहा है। हर एक व्यक्ति पश्चिमी सभ्यता के प्रति काफी दीवाना सा दिखाई पड़ता है। हम सभी लोग पश्चिमी सभ्यता के पहनावा दिखावा और उनके रीति-रिवाजों को अपनाने में काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। जिसका परिणाम यह है कि हमारी संस्कृति विलुप्त होने की कगार पर खड़ी है। अगर आज ही इसे नहीं रोका गया तो हमारी संस्कृति का नामो निशान मिट जाएगा और हमारा देश पूरी तरह से पश्चिमी सभ्यता का गुलाम हो जाएगा। इसलिए हम सब को पश्चिमी सभ्यता के क्रेज को भारत में बढ़ने और प्रचार होने से रोकना होगा तभी जाकर हमारी संस्कृति की आत्मा बची रहेगी।


पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव:- हमारे संस्कृति पर पश्चिमी संस्कृति का काफी विशेष प्रभाव पड़ा है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि भारत में जहां पहले महिलाएं साड़ी पहना करती थी वही आज की महिलाएं जींस टॉप और वेस्टर्न पहनावा को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। धीरे-धीरे वह अपने पहनावा से दूर जा रही हैं। इसके अलावा लोगों के बोलने और बैठने और उनके जो भी दैनिक क्रियाकलाप है वह काफी वेस्टर्न कल्चर पर आधारित हो गया है। लोग अपने आप को मॉडर्न दिखाने की होड़ में अपनी संस्कृति को ही समाप्त कर रहे हैं।


अगर ऐसा ही रहा तो एक दिन हमारी संस्कृति पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी और हमारे आने वाली पीढ़ी को मालूम ही नहीं चल पाएगा कि हमारी संस्कृति कितनी पुरानी और प्राचीन है और उसका क्या महत्व है। हमारी संस्कृति ने देश और दुनिया में जिस प्रकार का मुकाम हासिल किया है शायद ही किसी संस्कृति ने वह मुकाम पाया होगा। हमारी सांस्कृति जहां पर आध्यात्मिक है वही उनकी भौतिकवादी है।


पश्चिमी सभ्यता का ही प्रभाव है कि आज की तारीख में भारत में तलाक की समस्या सबसे ज्यादा हो रही है। इसकी प्रमुख वजह है कि लोग पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण कर रहे हैं। जिस प्रकार पश्चिमी सभ्यता में तलाक हो जाना एक आम बात होती है उसी प्रकार भारत में भी तलाक की समस्या बढ़ रही है। अगर हमने पश्चिमी सभ्यता पर लगाम नहीं लगाया तो एक दिन भारत की सामाजिक व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।


पश्चमी संस्कृति के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव: पश्चिमीकरण के अंतर्गत मौजूद आवश्यक भौतिक तत्व भारत के सांस्कृति में सम्मिलित हो रहे हैं। भारत के लोग तेजी के साथ पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण कर रहे हैं। जिसके कारण वह अपनी भाषा, संस्कृति, वेशभूषा, रहन-सहन सभी को बदल रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो एक दिन भारत पश्चिमी सभ्यता की तरह ही एक देश बन जाएगा। जहां पर ना बड़ों का सम्मान होगा ना छोटो का कोई मान होगा।


सभी लोग पश्चिमी सभ्यता की तरह हाथ में शराब की गिलास लेकर बाहों में बाहें डाल कर खुले में सड़क पर घूमते हुए दिखाई पड़ेंगे। लोगों को ना ही किसी प्रकार की शर्म और ना ही औरतों में किसी प्रकार की कोई मर्यादा बचेगी। ऐसा नहीं है कि लोग किसी भी संस्कृति को अपना नहीं सकते। लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा कि किस प्रकार की चीजों को अपनाना हमारे लिए फायदेमंद है और क्या नुकसानदायक है इस बात का विश्लेषण हमें ही करना होगा।


क्योंकि कोई भी सभ्यता और संस्कृति तभी बचती है जब उसके मानने वाले लोग उस संस्कृति के प्रति ईमानदार होते हैं। ऐसा नहीं है कि हम इस आधुनिक युग में पुराने तौर-तरीकों पर जीवन जिये। लेकिन हमे एक बात का ध्यान रखना होगा कि हमारी विरासत हमारी संस्कृति है और उसे बचा कर रखना हमारा कर्तव्य है।


अधिकांश लोग अब भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करने लगे हैं। आधुनिकता आज समय की मांग हैं। लेकिन इसी के साथ साथ भौतिकवादी दृष्टिकोण ने लोगों को मशीन बना दिया हैं। संवेदनाएं, प्रेम, आत्मीयता का स्थान कृत्रिम एवं औपचारिक सम्बन्धों ने ले लिया हैं, मनुष्य अब अधिक एकांकी एवं स्वकेन्द्रित बन गया हैं।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. पश्चमी सभ्यता किसे कहते है ?
  2. अंग्रेजों की जीवन शैली को पश्चिमी सभ्यता कहते है।

  3. पश्चमी सभ्यता किस देश की है ?
  4. पश्चिम देशों यह सभ्यता ज्यादा देखि जाती है।

  5. पश्चमी सभ्यता को अंग्रेजी मे क्या कहते है ?
  6. पश्चिम सभ्यता को अंग्रेजी में वेस्टर्न कल्चर ( Western Culture ) कहते है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Paschimi Sabhyata in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Paschimi Sabhyata. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post