[ 800 शब्द ] Essay on Corruption in Hindi ( Short and Simple ) - भ्रष्टाचार पर निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Corruption in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Corruption in Hindi. This is the simple and short essay on Corruption which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Corruption is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on corruption in hindi

Corruption par nibandh Hindi mein

भूमिका:- भ्रष्टाचार कैंसर की तरह एक घातक बीमारी है जो समाज रूपी स्वास्थ्य को खराब करती है। इस बीमारी का अगर कोई भी देश शिकार हो जाता है तो उस देश की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो जाती और वहां पर भुखमरी और अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है हाल के दिनों में श्रीलंका में जिस प्रकार के हालात बने इसके पीछे भ्रष्टाचार सबसे प्रमुख वजह थी।


ऐसे में भ्रष्टाचार को देश से समाप्त करना सरकार की नहीं बल्कि हर एक नागरिक का कर्तव्य है। क्योंकि सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त कर देगी इसकी उपेक्षा करना थोड़ा सा गलत होगा। क्योंकि भारत हो या दुनिया का कोई भी देश अगर वहां पर कोई सरकार सत्ता में आती है तो वहां पर भ्रष्टाचार जैसी घटना घटित ना हो यह कहना अपने आप में गलत होगा।


भ्रष्टाचार एक दीमक की तरह है जो देश को खोखला कर देती है। हालांकि सभी सरकारें भ्रष्टाचार करेंगे यह कहना भी गलत है। क्योंकि कुछ सरकारें ऐसी होती हैं जो ईमानदारी के साथ जनता की सेवा दिन-रात करती हैं। देश में भ्रष्टाचार की समस्या को समाप्त करने के लिए निरंतर काम करते रहते हैं।


भ्रष्टाचार क्या है:- भ्रष्टाचार एक पंक्ति में समझें तो अगर कोई व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ के लिए देश के हित से समझौता करता है या देश के खिलाफ काम करता है तो उसे हम लोग भ्रष्टाचार कहते हैं। उदाहरण के तौर पर आप इस बात को ऐसे समझ सकते हैं की मान लीजिए किसी सरकारी कंपनी ने ₹200000 का टेंडर निकाला है और किसी कंपनी को टेंडर को बहुत ही कम कीमतों में दे दिया जाय। इसके बदले उससे पैसे रिश्वत के तौर पर लिया जाय तो इसे हम लोग भ्रष्टाचार कहेंगे।


भारत में भ्रष्टाचार के कारण:-

  1. देश का लचीला कानून: भ्रष्टाचार विकासशील देश की समस्या होती है, जहाँ भ्रष्टाचार होने का प्रमुख कारण देश का लचीला कानून होता है। पैसे के दम पर ज्यादातर भ्रष्टाचारी बाइज्जत बरी हो जाते हैं, अपराधी को दण्ड का भय नहीं होता है।

  2. व्यक्ति का लोभी स्वभाव : व्यक्ति के अंदर पैसे कमाने की बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षा होती है जिसके कारण ही देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

  3. भ्रष्टाचार लोगों की आदत: भारत में भ्रष्टाचार लोगों की आदत बन गई है सभी लोग भ्रष्टाचार को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करते हैं उनको लगता है कि अगर वह इस आदत को नहीं अपनाएंगे तो उनका जीवन विफल हो जायेगा।

  4. भ्रष्टाचार समाप्त नहीं करने की इच्छा: लोगों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने की कोई इच्छा नहीं है सभी लोग चाहते हैं कि भ्रष्टाचार हमेशा व्याप्त है ताकि उनकी दुकान चलती रहे जिसके कारण ही भारत में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।


भ्रष्टाचार के प्रकार:-

  1. रिश्वत की लेन-देन: सरकारी काम करने के लिए कार्यालय में चपरासी (प्यून) से लेकर उच्च अधिकारी तक कोई भी काम करवाने के पैसे लेते हैं। ऐसे काम को करने के लिए हम जो पैसे देते हैं उसे हम लोग भ्रष्टाचार करते हैं।

  2. चुनाव में धांधली: चुनाव के वक्त राजनेता खुले आम लोगों को पैसा बाँटते हैं उन्हें कई प्रकार के प्रलोभन देते हैं ताकि लोग उन्हें वोट दे सके। इसे भी हम भ्रष्टाचार की श्रेणी में रखेंगे क्योंकि यह भी एक प्रकार का भ्रष्टाचार ही है।

  3. भाई-भतीजावाद: भारत में भाई भतीजावाद की परंपरा काफी तेजी के साथ प्रसारित हो रही है। इस प्रकार के परंपरा के कारण देश में जो व्यक्ति योग्य हैं उनके अधिकार इनके द्वारा हनन हो रहे हैं। सभी महत्वपूर्ण पदों में परिवार के लोग ही भर्ती हो जाते हैं। जिसके कारण गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को जिनके पास योग्यता होते हुए भी उन्हें बड़े पद नसीब नहीं होते हैं। इसके कारण भी देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

  4. नागरिकों द्वारा टैक्स चोरी: नागरिकों द्वारा टैक्स भुगतान करने हेतु प्रत्येक देश में एक निर्धारित पैमाना तय किया गया है। पर कुछ व्यक्ति सरकार को अपने आय का सही विवरण नहीं देते है और टैक्स की चोरी करते हैं। यह भ्रष्टाचार की श्रेणी में अंकित है।

  5. शिक्षा तथा खेल में घूसखोरी : शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी घूसखोरी होती है खेल में जो भी व्यक्ति योग्य होता है उसका टीम में चयन नहीं होता है। क्योंकि उसके पास पैसे नहीं है और जो अयोग्य है वह पैसे देकर टीम में चयनित हो जाता है। इसके कारण देश का भविष्य बर्बाद हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में लोग पैसे देकर जाली डिग्री आसानी से हासिल कर रहे हैं जो हमारे देश में भ्रष्टाचार को बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है।


उपसंहार: इसी प्रकार समाज के अन्य छोटे से बड़े क्षेत्र में भ्रष्टाचार देखा जा सकता है। जैसे राशन में मिलावट, अवैध मकान निर्माण, अस्पताल तथा स्कूल सभी जगह भ्रष्टाचार की जड़ें फैली हुई है जिसे पूरी तरह से समाप्त कर पाना असंभव है। लेकिन अगर सरकार संयुक्त रूप से प्रयास करें और जनता का उसमें समर्थन होती है तो एक दिन देश में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. भ्रष्टाचार किसे कहते है ?
  2. भ्रष्टाचार एक पंक्ति में समझें तो अगर कोई व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ के लिए देश के हित से समझौता करता है या देश के खिलाफ काम करता है तो उसे हम लोग भ्रष्टाचार कहते हैं।

  3. भ्रष्टाचार के क्या कारण होते है ?
  4. भ्रष्टाचार के विभिन्न कारण होते है, देश का लचीला कानून, टैक्स चोरी, रिश्वत खोरी, भाई-भतीजा वाद इत्यादि।

  5. भ्रष्टाचार को अंग्रेजी में क्या कहते है ?
  6. भ्रष्टाचार को अंग्रेजी में कराप्प्सन ( Corruption ) कहते है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Corruption in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Corruption. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post