[ 700 शब्द ] Essay on Make in India in Hindi ( Short and Simple ) - मेक इन इंडिया निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Make in India in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Make in India in Hindi. This is the simple and short essay on Make in India which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Make in India is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on make in india in hindi

Make in India par nibandh Hindi mein

भूमिका: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मेक इन इंडिया योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत देश में ही स्वदेशी चीजें का निर्माण किया जाएगा ताकि हमें बाहर से कोई भी चीज खरीदना ना पड़े। इसका सबसे बड़ा फायदा होगा कि हमारी लागत कम आएगी और प्रोडक्ट हम अपने देश में ही बना पाएंगे।


इससे हमारा देश आत्मनिर्भर बन पाएगा। सबसे बड़ी बात है कि इस योजना के अंतर्गत अगर कोई भी व्यक्ति देश में किसी भी चीज का निर्माण करना चाहता है तो उसके लिए सरकार उसे आर्थिक सहायता भी देगी। इसी के लिए मेक इन इंडिया अभियान की शुरुआत की गई है। और आज की तारीख में इसके तहत कई प्रकार के चीजों का निर्माण भी किया जा रहा है। सबसे बड़ा उदाहरण है भारत के डिफेंस सेक्टर में जहां पर भारत स्वयं हथियारों का निर्माण कर रहा है ताकि बाहरी देशों से हथियार कम खरीदने पड़े।


मेक इन इंडिया अभियान क्या है: नयी दिल्ली में 25 सितंबर 2014 को भारत में मेक इन इंडिया नाम से एक पहल की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी। इस अभियान के द्वारा भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का उद्देश्य है ताकि देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां पर आकर अपने प्रोडक्ट का उत्पादन करवा सके।


इससे भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई रफ्तार मिलेगी। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भारत में रोजगार के असीम संभावनाएं उत्पन्न होंगे। जिससे युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा और ऐसे में देश के अंदर कोई भी नया बिजनेस स्टार्टअप है वह इस योजना के माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकता है। क्योंकि सरकार उन्हें आर्थिक सहायता के तौर पर पैसे देगी।


इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भारत आने वाले दिनों में आत्मनिर्भर हो जाएगा और उसे दूसरे देश से कोई भी चीज खरीदने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि दूसरे देश भारत से चीजें खरीदेंगे। इससे भारत को अधिक मात्रा में विदेशी पूंजी भी प्राप्त होगी। जिससे देश को रफ्तार देने में सहायता मिलेगी।


जैसा कि आप जानते हैं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है यहां पर सभी बड़ी कंपनियों की नजर बनी रहती है। ऐसे में भारत को ग्लोबल मार्केट के रूप में विकसित करने के लिए इस योजना की सबसे अधिक जरूरत है।


भारत में संसाधनों की कमी के कारण भारतीय व्यापारी अपना मैन्युफैक्चरिंग हब दूसरे देश में स्थापित करते थे। जिसके कारण देश का काफी अधिक नुकसान होता था। ऐसे में सरकारी योजना के माध्यम से उन्हें भी प्रोत्साहित करेगी कि भारत में ही अपना मैन्युफैक्चरिंग हब लगाए। ताकि भारत के युवाओं को रोजगार मिल सके।


इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण है कि भारत का तेजस फाइटर जेट जिसे भारत में निर्मित किया गया है और यह मेक इन इंडिया अभियान के तहत ही बनाया गया है।


मेक इन इंडिया का उद्देश्य: इस योजना का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करना है। इस अभियान के तहत देश में रोजगार बढ़ेंगे और बेरोजगारी की समस्या दूर होगी साथ ही साथ कई क्षेत्रों में कौशल विकास होगा। जिससे देश-विदेश में सभी बड़े निवेशकों का ध्यान हमारी ओर केंद्रित होगा।


मेक इन इंडिया का उद्देश्य भारत में नई तकनिक का आविष्कार और भारत में ही बनाए जाने वाले उत्पादों को बढ़ावा देना है। इस अभियान का लक्ष्य है कि विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए जागृत करना तथा भारत में ही उत्पादों को बनाने का प्रोत्साहित करना।


इस योजना के तहत भारतीय कंपनियों के उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत में आज साक्षरता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ठीक नहीं है। मेक इन इंडिया अभियान के जरिये इन सभी समस्याओं को भारत से दूर करने की एक बहुत ही अच्छी पहल है।


भारत सरकार के अनुसार 'मेक इन इंडिया' द्वारा भारत में कई स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और किफायती आवास योजना लोगों को मिलने की आशा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बड़े निवेशकों की सहायता से देश में मजबूत विकास और मूल्यवान रोजगार हर घर के लोगों तक सुनिश्चित करना है।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. मेक इन इंडिया क्या है ?
  2. मेक इन इंडिया एक योजना है जिसके अंतर्गत प्रोडक्ट का प्रोडक्शन भारत के अंदर ही हो इसके लिए कंपनियों को प्रोत्साहित करना है।

  3. मेक इन इंडिया को कब लागु किया गया ?
  4. मेक इन इंडिया योजना की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी।

  5. मेक इन इंडिया का उद्देश्य क्या है ?
  6. मेक इन इंडिया का उद्देश्य भारत में नई तकनिक का आविष्कार और भारत में ही बनाए जाने वाले उत्पादों को बढ़ावा देना है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Make in India in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Make in India. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post