[ 800 शब्द ] Essay on Ozone Layer in Hindi ( Short and Simple ) - ओजोन परत निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Ozone Day in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Ozone Day in Hindi. This is the simple and short essay on Ozone Day which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Ozone Day is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on ozone layer in hindi

Ozone Day par nibandh Hindi mein

भूमिका: ओजोन परत हमारे वायुमंडल का वह परत है जिसके द्वारा सूर्य की हानिकारक किरणें पृथ्वी में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। जिससे हम सूर्य की हानिकारक किरणों से बच पाते हैं। एक प्रकार से हम कहे तो ओजोन परत हमारे पृथ्वी के लिए रक्षा का कवच है। अगर यह न होता तो पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ जाता।


क्योंकि जब सूरज की हानिकारक कितने पृथ्वी के अंदर प्रवेश करती तो यहां पर मानव और कोई भी जीव जंतु बच नहीं पाता। क्योंकि सूर्य की पराबैगनी किरण इतनी खतरनाक है कि वह हमारे शरीर को जलाकर राख कर सकते है।


ओजोन परत की छति का क्या कारण है: ओजोन परत में तेजी के साथ कमी हो रही है। इसका सबसे प्रमुख कारण है कि जिस प्रकार वायुमंडल में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है ऐसे में ओजोन परत में लगातार कमी हो रही है। अगर इसे घटने से रोका ना गया तो एक दिन ऐसा आएगा कि ओजोन परत पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।


जिसके बाद पृथ्वी पर सूर्य की पराबैगनी किरणे सीधे पृथ्वी में प्रवेश कर जाएगी। जिसके कारण पृथ्वी पर मानव और जीव जंतु दोनों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए हमें वायुमंडल में फैल रहे प्रदूषण को रोकना होगा ताकि ओजोन परत को बचाया जा सके। इसके अलावा कई प्राकृतिक कारणों से भी ओजोन परत में कमी आ रही है जैसे ज्वालामुखी का फटना, पेड़ों की कटाई भी इसके लिए जिम्मेदार है।


ओजोन परत का महत्त्व: ओजोन परत समस्त भूमंडल के लिए एक प्रकार का रक्षा कवच है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों को वायुमंडल में ही रोक कर रखती है उसे पृथ्वी की सतह पर पहुंचने से रोकता है। ताकि पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतु और मनुष्य का जीवन सुरक्षित रहे। सबसे बड़ी बात है कि सूर्य की पराबैंगनी किरणे प्राणियों की त्वचा के लिए काफी घातक है।


ऐसा कहा जाता है कि इन किरणों के हमारे शरीर पर पड़ने से हमें कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है। ओजोन परत दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। इसके पीछे केवल और केवल मनुष्य ही जिम्मेदार है। जिस प्रकार मनुष्य उन्नति कर रहा है और उन्नति करने के लिए प्रकृति के बनाए गए नियम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है ऐसे में अगर मनुष्य इसी तरह प्रकृति का उल्लंघन करता रहा तो यकीन मानिए कि एक दिन इस ग्रह पर मानव जाति का समुचित विनाश हो जाएगा।


ओजोन परत दिवस कब क्यों मनाया जाता है: ओजोन दिवस 20 जुलाई को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसे मनाने का सबसे प्रमुख उद्देश्य है कि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए कि वायुमंडल को प्रदूषित होने से हमें बचाना है। अगर हम अपने ओजन परत को सुरक्षित करना चाहते हैं तो हमें वायु प्रदूषण को रोकना होगा। जितने भी वायु प्रदूषण बढ़ाने के कारक है उन पर हमें नियंत्रण करना होगा।


इसके अलावा अधिक से अधिक पेड़ हमें लगाने होंगे ताकि वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को पेड़ों द्वारा अवशोषित किया जा सके। ओजोन परत दिवस के दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि लोगों को ओजन परत का क्या महत्व है उसके बारे में बताया जा सके। इसके अलावा इस दिन संयुक्त राष्ट्र संघ में बड़े-बड़े देशों के द्वारा मीटिंग की जाती है और इस मीटिंग में एक संघ का प्रस्ताव रखा जाता है।


इस प्रस्ताव में लिखा जाता है कि किस प्रकार हम ओजन परत को सुरक्षित कर सकते हैं। उसके लिए हमें कौनसे कदम उठाने की आवश्यकता है उसका पूरा खाका वहां पर बनाया जाता है। और सभी बड़े देश उस प्रस्ताव को अपने देश में लागू करेंगे उसका वादा राष्ट्र संघ महासभा में करते हैं। अगर हमने आज ओजन परत को बचा लिया तो हमारे आने वाली पीढ़ी भी पृथ्वी पर अपना जीवन जी पाएंगे नहीं तो समुचित मानव जाति का विनाश निश्चित है। बिना ओजोन परत के हमारी पृथ्वी ठीक वैसे ही है जैसे छत के बिना घर की स्थिति होती है बल्कि उससे और अधिक खतरनाक।


उपसंहार: प्रत्येक मानव का कर्तव्य बन रहा है की वह अपने पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाए। तभी जाकर हमारा अस्तित्व पृथ्वी पर बच पाएगा। नहीं तो जिस प्रकार हम लोग प्रदूषण फैला रहे हैं ऐसे में एक दिन ओजोन परत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और ऐसा अगर हुआ तो कोई भी मानव और जीव जंतु का अस्तित्व इस पृथ्वी पर नहीं रहेगा।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. ओजोन परत क्या है ?
  2. ओजोन परत हमारे वायुमंडल का वह परत है जिसके द्वारा सूर्य की हानिकारक किरणें पृथ्वी में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। यह हमारे पृथ्वी के चारो ओर एक सुरक्षा कवच की तरह है जो अंतरिक्ष के खतरों से हमें सुरक्षा प्रदान करता है।

  3. ओजोन परत दिवस कब मनाया जाता है ?
  4. ओजोन परत दिवस प्रत्येक वर्ष पुरे विश्व में 20 जुलाई को मनाया जाता है।

  5. ओजोन परत को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है ?
  6. ओजोन परत को अंग्रेजी में ओजोन लेयर ( Ozone Layer ) कहा जाता है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Ozone Day in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Ozone Day. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post