[ 600 शब्द ] Essay on Unity In Diversity in Hindi ( Short and Simple ) - विविधता में एकता निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Unity In Diversity in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Unity In Diversity in Hindi. This is the simple and short essay on Unity In Diversity which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Unity In Diversity is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on unity in diversity in hindi

Unity In Diversity par nibandh Hindi mein

भूमिका: "विविधता में एकता" का अर्थ है "अनेकता में एकता" इस अवधारणा को भारत ने सच साबित कर दिखाया है। भारत दुनिया का एक ऐसा देश है जहां पर सभी धर्मों के मानने वाले लोग रहते हैं। और सभी के भाषा और उनके पूजा पाठ के तौर तरीके भी काफी अलग है। लेकिन फिर भी भारत के लोग एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।


इसलिए तो भारत की विविधता में एकता की झलक देख पाते है। भारत में प्राचीन काल से ही कई धर्मों के मानने वाले लोग रहते आ रहे हैं। और आज तक उनमें भाईचारा और प्यार की जो भावना है वह वैसे ही है जैसे प्राचीन काल में था। इसलिए भारत दुनिया का एक ऐसा देश है जहां पर अनेक धर्म और अनेक भाषाएँ बोलने वाले लोग रहते हैं और सब अपने आप को गर्व से भारतीय कहते हैं।


विविधता में एकता का महत्व:

  1. विविधता में एकता देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करता है।

  2. लोगों के बीच में सदभावना, रिश्ते और सामाजिक कार्य को बढ़ाने में विविधता में एकता सहायता करता है।

  3. बुरी स्थितियों में प्रभावशाली संवाद बनाता है और सामाजिक परेशानियों से हम सभी को दूर रखता है।

  4. विविधता में एकता के द्वारा देश कि लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है और लोगों का सरकार में भी विश्वास बढ़ता है।

  5. विविधता में एकता के द्वारा भारत में पर्यटन स्थल पर लोगों की आवाजाही सबसे अधिक होती है। क्योंकि लोग भारत को देश विदेश से यहां पर विभिन्न धर्म, विभिन्न संस्कृति को देखने आते है।

  6. धर्मों में असमानता होने के बावजूद भी लोग एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। और उनके त्योहारों में हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित होते हैं। यह हमारे देश की एकता को और भी मजबूत करता है।

  7. विभिन्न फसलों के द्वारा कृषि के क्षेत्र में संपन्न बनाने में ये मदद करता है जिससे अर्थव्यवस्था में वृद्धि होती है।

  8. देश के लिये विभिन्न क्षेत्रों में कौशल और उन्नत पेशेवरों के साधन है।


आज हमारे देश की एकता में कमी क्यों झलकती है: आज के परिस्थिति में भारत में एकता में कमी हो रही है इसकी प्रमुख वजह है कि लोग स्वार्थ में अंधे हो गए हैं। उन्हें केवल अपना हित ही दिखाई दे रहा है देश का हीत तो उन्हें दिखाई ही नहीं दे रहा है। जिसके कारण भारत की एकता में कमी हो रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि आज आए दिन देश में कहीं ना कहीं कोई धार्मिक उन्माद की घटना हमें सुनने को मिलती है। इसके पीछे की वजह है कि लोगों में पहले जैसी एकता की भावना कम होती जा रही है। अगर ऐसा रहा तो हमारे देश में जो एकता में अनेकता की जो भावना थी उसका जो स्वरूप था वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।


इसलिए हम सब को जागरूक होने की आवश्यकता है और अपने विवेक का इस्तेमाल कर अपना स्वार्थ नहीं बल्कि देश की हित किसमें है उसमें हमें अपना योगदान देना होगा। हमें राजनितिक दाँव पेंच को बारीकी से समझना होगा। हमें अपने मत सही उपयोग योग्य उम्मीदवार को चुनने के लिए करना चाहिए। ऐसे नेता का चुनाव करना चाहिए जो देश में एकता को फिर से जीवित कर सके। तभी जाकर हमारे देश में एकता में अनेकता की जो भावना है वह और भी ज्यादा मजबूत हो हो सके।


हमारे देश का क्षेत्रफल बहुत ही बड़ा है, जिसमें अनेक धर्म जाति संप्रदाय के लोग रहते हैं। सभी लोगों की भाषा, खानपान की आदतें, रहन-सहन की आदतें, व्यवहार आदि सभी में विशेष रूप से अलग-अलग आदतें देखी जाती हैं। यहां तक कि मानव शरीर की रचना भी एक समान नहीं है, वह भी अलग अलग देखने को मिलती है।


यह सभी विभिन्नताएं होने के बावजूद भी सभी नागरिक एकता के सूत्र में बंधे रहते हैं। इसी प्रकार एक दूसरे का सहयोग करते रहते हैं और एक दूसरे की मदद करते हैं।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. विविधता में एकता किसे कहते है ?
  2. विविधता में एकता का अर्थ है अनेकता में एकता अगर इसे आसान भाषा में समझे तो लोगों में बहुत सी भिन्नताएं होती है जैसे भाषा, धार्मिक मान्यताएं, रहन सहन इत्यादि इसके बावजूद लोग आपस में मिल जुल कर प्यार से रहते है।

  3. विविधता में एकता को अंग्रेजी में क्या कहते है ?
  4. विविधता में एकता को अंग्रेजी में यूनिटी इन डाइवर्सिटी ( Unity in diversity) कहते है।

  5. पुरे विश्व में विविधता में एकता किस देश में देखा जाता है ?
  6. पुरे विश्व में विविधता में एकता को केवल भारत में देखि जाती है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Unity In Diversity in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Unity In Diversity. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post