[ 700 शब्द ] Essay on importance of sustainable development in Hindi - सतत विकास का महत्व पर निबंध

Today, we are sharing Simple essay on importance of sustainable development in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on importance of sustainable development in Hindi. This is the simple and short essay on importance of sustainable development which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on importance of sustainable development is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on importance of sustainable development in hindi

Essay on importance of sustainable development in Hindi - importance of sustainable development par nibandh Hindi mein

भूमिका:- आज के इस आधुनिक युग में सभी देश एक दूसरे से आगे निकलने की रेस में अंधाधुन प्रकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। अगर उनको अभी नहीं रोका गया तो यकीन मानिए कि आने वाले दिनों में पृथ्वी पर व्याप्त सभी प्रकृतिक संसाधन बर्बाद हो जाएंगे। इसका दुष्परिणाम यह होगा कि आने वाले पीढ़ी को प्रकृतिक संसाधन नसीब नहीं होंगे जिसका पूरा जिम्मेदार हम लोग होंगे। इसलिए अगर हम चाहते हैं कि आने वाले पीढ़ी भी प्रकृतिक संसाधन का इस्तेमाल कर सके, तो इसके लिए हमे सतत विकास प्रक्रिया का इस्तेमाल करना होगा। तभी जाकर हम प्रकृतिक संसाधनों को बचा पाएंगे।


सतत विकास की परिभाषा:- प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग अपने बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकते है, लेकिन हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आने वाली पीढ़ी भी प्रकृतिक संसाधनों का उचित उपयोग कर सके। इसलिए लिए हमें कभी भी प्रकृति संसाधनों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। जैसा कि हमलोग जानते हैं कि आज दुनियाभर में तेजी के साथ जनसंख्या वृद्धि हो रही है और ऐसे में अगर हम प्रकृति संसाधनों का उपयोग ठीक तरीके से नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी इन प्रकृतिक की संसाधनों के बारे में जान ही नहीं पाएगी और ना ही उनका इस्तेमाल कर पाएगी। इसलिए हमे हमेसा भावी पीढ़ी को ध्यान में रख कर प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।


सतत विकास का लक्ष्य:- इसका प्रमुख लक्ष्य प्रकृति संसाधनों को बचाना है ताकि भावी पीढ़ी भी इसका उपयोग कर सकें। इसके अंतर्गत दूसरे प्रकार के और भी लक्ष्य निर्धारित किये गये है जिसका विवरण इस प्रकार है:-

  • स्वच्छ जल
  • पर्यावरण
  • वातावरण को प्रदूषण मुक्त करना
  • अच्छा स्वास्थ्य
  • शुद्ध और स्वच्छ हवा
  • तेल
  • कोयला
  • प्रकृति के द्वारा प्राप्त दूसरे प्रकार की वस्तुएं


सतत विकास की आवश्यकता क्यों है?:- सतत विकास की आवश्यकता आज के समय सबसे अधिक है। जिस प्रकार वातावरण में प्रदूषण फैला है अगर ऐसे में हमने प्रदूषण को नहीं रोका तो 1 दिन पूरे पृथ्वी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण दिल्ली है। दिल्ली में प्रदूषण की इतनी बड़ी समस्या है कि वहां पर प्रदूषण के कारण कई हजार लोगों की जानें भी जा चुकी है। इसलिए प्रदूषण को रोकने के लिए हमें सतत विकास का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा पृथ्वी पर व्याप्त प्रकृतिक संसाधन जैसे पेट्रोल, किरासन, जल, इत्यादि का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।


अगर हम ऐसा करते हैं तो आने वाली पीढ़ी को प्रकृतिक संसाधन नहीं मिल पाएंगे। इससे उनका जीवन काफी कठिन और दुर्गम हो जाएगा। इसलिए हमें इसका इस्तेमाल आवश्यक तरीके से ही करना चाहिए ना कि अनावश्यक तरीके से। हाल के दिनों में हमलोगों ने देखा था कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा था। ऐसे में अगर हम दुनिया में महामारी को रोकना चाहते हैं तो इसके लिए हमे सतत विकास का उपयोग करना चाहिए। केवल सतत विकास ही हमें आने वाली महामारियों, और प्रक्रितक संकटों से बचा सकता है।


सतत विकास का महत्व:- मानव जाति के हित के लिए सतत विकास का उपयोग करना परम आवश्यक है। हमारे पृथ्वी पर व्याप्त सभी प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों के ऊपर केवल एक पीढ़ी का नहीं बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों का अधिकार है। इसलिए हमें हमेशा परिस्थितिक संसाधनों का इस्तेमाल ऐसा करना चाहिए कि आने वाली भावी पीढ़ी भी इसका उपयोग कर सकें। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो यकीन मानिए की पृथ्वी के भूभाग से मानव जाति का समुचित विनाश हो जाएगा।


अगर हम मनुष्य होने के बावजूद भी मानव जाती के हित के लिए नहीं सोचेंगे तो हम एक पशु के समान है। अगर हमें प्राकृतिक संसाधन इस पृथ्वी पर बचाना है तो हमें इसका इस्तेमाल कैसे और किन कामों के लिए करना है उसके लिए हमें योजना बनानी होगी तभी जाकर हम इसका बचाव कर पाएंगे ।


उपसंहार:- पृथ्वी पर उपस्थित सभी प्रकार के प्रकृतिक संसाधनों पर हर कोई का अधिकार है। इसलिए हमें संसाधनों को बचाना होगा और इसके लिए हमें पूरी दुनिया में अभियान भी चलाना होगा । ताकि आने वाली पीढ़ी को प्रकृतिक संसाधनों का उपयोग करने का अवसर मिल सके।



Students in school, are often asked to write Long essay on importance of sustainable development in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about importance of sustainable development. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post