[ 850 शब्द ] Essay on importance of education in Hindi - shiksha ka mahatva par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on shiksha ka mahatva in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on shiksha ka mahatva in Hindi. This is the simple and short essay on shiksha ka mahatva which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on shiksha ka mahatva is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on importance of education

Essay on shiksha ka mahatva in Hindi - shiksha ka mahatva par nibandh Hindi mein

भूमिका :- शिक्षा का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान है शिक्षा के अभाव में मनुष्य ठीक वैसे ही है जैसे की एक पशु। अगर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में शिक्षित नहीं है तो उसे समाज में मान सम्मान की प्राप्ति नहीं होती है शिक्षा के द्वारा ही देश और समाज का विकास होता है। शिक्षा के बिना दुनिया का कोई भी देश उन्नति नहीं कर सकता है।


इसलिए प्रत्येक देश में सरकार का प्रमुख लक्ष्य होता है कि किस प्रकार वह अपने नागरिकों को शिक्षित कर सके जिससे राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अधिक से अधिक हो सके। शिक्षा की कीमत पैसे से भी अधिक होती है। शिक्षा मनुष्य की ऐसी संपत्ति होती है जिसे कोई भी व्यक्ति छीन नहीं सकता है। इसके अलावा दुनिया का कोई भी शख्स पैसे से शिक्षा को खरीद नहीं सकता है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए मनुष्य को काफी मेहनत और लगन करनी पड़ती है तभी जाकर एक व्यक्ति शिक्षित हो पाता है।


शिक्षा का महत्व :- शिक्षा की शुरुआत बचपन काल से ही हो जाती है जब माता-पिता छोटे से बच्चे को व्यवहारिक शिक्षा देते हैं। छोटे बच्चे के लिए यह शिक्षा की पहली सीढ़ी होती है। उसके बाद वह स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालय में जाता है। शिक्षा के द्वारा ही एक मनुष्य साक्षर बनता है। डॉक्टर, इंजीनियर, आईपीएस अधिकारी बनने के लिए कि आपको शिक्षा प्राप्त करनी होगी। शिक्षा प्राप्त करने के बाद आप समाज में मान सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं। इसके अलावा जो व्यक्ति शिक्षित होते हैं उनके पास पैसे की कमी नहीं होती है।


दुनिया के किसी भी देश को अगर अपने देश में गरीबी के स्तर को कम करना है तो उसे अपने नागरिकों को शिक्षित करना होगा। तभी जाकर उस देश की गरीबी समाप्त हो पाएगी। भारत एक विशाल जनसंख्या वाला देश है और इसकी कुल आबादी 1 अरब 30 करोड़ के लगभग है। इसलिए सरकार यहां पर लोगों को शिक्षित करने के लिए कई प्रकार के योजनाएं संचालित कर रही हैं ताकि देश के प्रत्येक नागरिक को शिक्षित किया जा सके।


शिक्षा के फायदे :-

  • शिक्षा के द्वारा मनुष्य का जीवन बदल जाता है।
  • शिक्षा के द्वारा ही आप रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
  • शिक्षित व्यक्ति कोई भी काम आसानी से कर सकता है।
  • जिस समाज में शिक्षित व्यक्ति अधिक होते हैं ऐसे समाज का विकास काफी तेजी के साथ होता है।
  • देश की उन्नति के लिए नागरिकों का शिक्षित होना आवश्यक है।
  • बेरोजगारी की समस्या को शिक्षा के माध्यम से ही समाप्त किया जा सकता है।
  • देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए शिक्षा आवश्यक है।
  • राष्ट्र के विकास में शिक्षा अहम भूमिका निभाता है।


शिक्षा का निजी जीवन में महत्व:- आज के बदलते हुए समय में अगर कोई व्यक्ति शिक्षित नहीं है समाज में काफी पीछे रह जाएगा और उसका विकास हो पाना काफी मुश्किल है। ऐसे में हमारे जीवन में शिक्षा का एक विशेष महत्व है। इसके द्वारा ही आप अपने जीवन में जो भी लक्ष्य निर्धारित करेंगे उसे पूरा करने में आपको आसानी होगी।


शिक्षा का मतलब यह नहीं होता है कि आप उच्च डिग्री हासिल करें बल्कि आपके अंदर इतनी शिक्षा तो होनी आवश्यक है कि आप अपने जो भी महत्वपूर्ण काम है उसे पूरा करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की आवश्यकता ना पड़े। एक शिक्षित व्यक्ति समाज और देश दोनों के लिए काफी लाभदायक होता है। शिक्षा ऐसा हथियार है जिसके द्वारा आप तो किसी भी व्यक्ति के जीवन में व्याप्त अंधकार को दूर कर उसका भविष्य उज्जवल बना सकते हैं।


शिक्षा का विद्यार्थी जीवन में महत्व:- शिक्षा के द्वारा विधार्थी को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि उसे व्यवहारिक ज्ञान भी किताबों के माध्यम से प्राप्त होता है क्योंकि समाज में कैसा व्यवहार करना है और समाज के हित के लिए बाद किस प्रकार अपना योगदान दे सकता है। ऐसी भावना उसके मन में उत्पन्न होती है। शिक्षा के द्वारा विधार्थी की सोचने की शक्ति को ज्यादा मजबूत होती है।


जिससे वह इस बात का निर्धारण कर सकता है कि कौन सी चीज उसके हित के लिए है और कौन से अहित के लिए। शिक्षा के द्वारा ही विद्यार्थी राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाह करता है। कोई भी विद्यार्थी अपने जीवन में अगर कुछ बनना चाहता है तो उसके लिए उसे शिक्षा की प्राप्ति करनी होगी तभी जाकर वह डॉक्टर इंजीनियर या आईपीएस अधिकारी बन पाएगा।


उपसंहार:- शिक्षा एक ऐसा उपकरण है जिसके माध्यम से मनुष्य का सामाजिक विकास होता है इस पृथ्वी पर शिक्षा प्राप्त करने के बाद ही मनुष्य पृथ्वी के सभी जीवो से अलग हो पाता है शिक्षित व्यक्ति समाज राष्ट्र अपने परिवार के के विकास के लिए कुशलतापूर्वक रणनीति बना सकता है। शिक्षा के के द्वारा दुनिया का कोई भी व्यक्ति विषम परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बनाने में सफल हो पाता है इसलिए हमारे जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है इसलिए इस जगत के प्रत्येक प्राणी को शिक्षा प्राप्त जरूर करना चाहिए।



Students in school, are often asked to write Long essay on shiksha ka mahatva in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about shiksha ka mahatva. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post