Biography of Shinzo Abe in Hindi - Shinzo Abe ki jivani Hindi mein - जापान के प्रधान मंत्री

Today, we are sharing Simple essay on shinzo abe in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on shinzo abe in Hindi. This is the simple and short essay on shinzo abe which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on shinzo abe is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



shinzo abe essay in hindi

Essay on shinzo abe in Hindi - shinzo abe par nibandh Hindi mein

भूमिका : शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री थे और जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य करने का रिकॉर्ड उनके नाम पर ही दर्ज है । लेकिन बहुत ही दुखद समाचार है कि शिंजो आबे आज हमारे बीच नहीं है। 8 जुलाई को जब शिंजो आबे जापान में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे।


तभी उनके ऊपर एक अज्ञात सूटर ने गोली चलाया। पहली गोली तो उन्हें नहीं लगी , लेकिन दूसरी गोली उनके छाती पर जा लगी । उसके बाद उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।


शिंजो आबे का जन्म और परिवार: उनका जन्म 21 सितंबर साल 1954 में जापान के टोक्यो के शिंजुकु शहर में हुआ था। इनका परिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक था । इनके पिता शिंटारो आबे जापान के पूर्व विदेश मंत्री रहे चुके हैं। इनके दादा जी नोबुसुके किशी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसलिए बचपन काल से इनके ऊपर राजनीति का खास प्रभाव रहा था। माता का नाम योको किशी था।


इनके दो भाई हैं जिनका नाम हिरोनोबु और नोबुओ किशी जो जापान के मशहूर राजनेता है।


शिंजो आबे की शिक्षा: शिंजो आबे सेइकी एलीमेंट्री स्कूल और सेइकी जूनियर और सीनियर हाई स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने आगे लोक प्रशासन का अध्ययन किया और 1977 में सेइकी विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की उपाधि हासिल की।


शिंजो आबे का वैवाहिक जीवन: शिंजो आबे ने 1987 में एकी मात्सुजाकी से शादी की। वह एक सोशलाइट और पूर्व रेडियो डिस्क जॉकी हैं। शिंजो आबे को जापानी भाषा के अलावा अंग्रेजी भाषा का व्यापक ज्ञान था।


शिंजो आबे का राजनीतिक करियर: 1993 जापान के प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए। शिंजो आबे साल 1999 में स्वास्थ्य और कल्याण समिति के निदेशक और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी सोशल अफेयर्स डिवीजन के निदेशक भी बने। शिंजो आबे ने 2000 और 2003 के बीच में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी में उप कैबिनेट सचिव के तौर पर काम किया। 2005-2006 एलडीपी के मुख्य सचिव बने। वर्ष 2006 शिंजो आबे पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने।


2007 अपने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया। 2012 शिंजो आबे ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व के लिए एक रन-ऑफ नेतृत्व चुनाव जीता। 26 दिसंबर 2012 को आबे जापान के प्रधान मंत्री चुने गए थे। 2017 शिंजो आबे ने 22 अक्टूबर को मध्यावधि चुनाव में शानदार जीत देखी। 2020 शिंजो आबे ने 28 अगस्त को जापान के प्रधान मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे।


शिंजो आबे जापान के इतिहास में पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लंबे समय तक देश पर उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर शासन किया। 2006 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने और दूसरी बार 2012 में वह देश के प्रधानमंत्री बने और 2020 तक प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया । अस्वास्थ्य होने के कारण उन्होंने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। शिंजो आबे ने सबसे ज्यादा बार भारत का दौरा किया।


जापान के प्रधानमंत्री बनने के बाद शिंजो आबे भारत के दौरे पर सबसे अधिक आए। पहली बार 2006 में जब वह जापान के प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने भारत का दौरा किया। उसके बाद दूसरे कार्यकाल में 2012 से 2020 के बीच वह तीन बार भारत के दौरे पर आए जहां उनकी मुलाकात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई और दोनों नेताओं के बीच में गहरी मित्रता हुई। जिसका सकारात्मक प्रभाव दोनों देशों के संबंध में देखा गया।


भारत में बुलेट ट्रेन चलाने की प्रोजेक्ट की शुरुआत शिंजो आबे के द्वारा की गई। भारत और जापान ने मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया और इस प्रोजेक्ट में 80% पैसा जापान के द्वारा लगाया गया है जबकि 20% भारत के द्वारा।


शिंजो आबे के नाम रहीं कई उपलब्धियां:

  • जापान को भारत का विश्वसनीय दोस्त और आर्थिक सहयोगी बनाने में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की अहम भूमिका रही है।
  • जापान में आर्थिक सुधार करने का श्रेय शिंजो आबे को जाता है ।
  • वर्ष 2007 में शिंजो आबे ने जापान, भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को मिलाकर Qwad संगठन को स्थापित किया।
  • अगस्त 2007 में भारत दौरे के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया ।
  • शिंजो आबे को भारत ने वर्ष 2021 में पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया है।


शिंजो आबे की मृत्यु : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और दुनिया के एक जाने राजनेता शिंजो आबे को 8 जुलाई 2022 को एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। आज भले ही हमारे बीच शिंजो आबे नहीं है लेकिन उन्होंने जिस प्रकार जापान और दुनिया के हित के लिए काम किया है हम उनके योगदान को भुला नहीं पाएंगे।


उपसंहार : शिंजो आबे हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं विशेष तौर पर भारत और जापान के रिश्तो को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे के बीच में गहरी मित्रता थी। जिसके कारण भारत और जापान के बीच में कई समझौते हुए उनमें से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है। बहुत जल्द ही भारत में बुलेट ट्रेन का संचालन देखने को मिल सकता है। इसलिए हम सबको शिंजो आबे जैसे महान व्यक्तित्व को शत-शत नमन करना चाहिए।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. शिंजो आबे कौन थे ?
  2. शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री थे और जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य करने का रिकॉर्ड उनके नाम पर ही दर्ज है।

  3. शिंजो आबे के पिता का क्या नाम है ?
  4. इनके पिता शिंटारो आबे जापान के पूर्व विदेश मंत्री रहे चुके हैं।

  5. शिंजो आबे की मृत्यु कब और कैसे हुई?
  6. शिंजो आबे को 8 जुलाई 2022 को एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी।

  7. शिंजो आबे किस देश के प्रधान मंत्री रह चुके थे ?
  8. शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री थे और जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य करने का रिकॉर्ड उनके नाम पर ही दर्ज है।

  9. शिंजो आबे किस देश के थे ?
  10. शिंजो आबे जापान देश के थे।

  11. शिंजो आबे का जन्म कब और कहा हुआ था ?
  12. उनका जन्म 21 सितंबर साल 1954 में जापान के टोक्यो के शिंजुकु शहर में हुआ था।


Students in school, are often asked to write Long essay on shinzo abe in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about shinzo abe. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post