[ 800 शब्द ] Biography of Nitin Gadkari in Hindi - नितिन गडकरी की जीवनी

Today, we are sharing Nitin Gadkari ki jivani in Hindi. This post will be very helpful for those who are looking information about Nitin Gadkari in Hindi. The Jivani of Nitin Gadkari is very simple and the very easy words are used in this biography. The level of this biography of Nitin Gadkari is medium, so anyone can read/write about Nitin Gadkari. The Jivani of Nitin Gadkari in Hindi is contains all information



biography of nitin gadkari in hindi

Nitin Gadkari ki jivani Hindi mein

नितिन गडकरी भारतीय राजनीति के एक मशहूर शख्सियत है। आज की तारीख में यह भारत सरकार में सड़क परिवहन मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में अगर कोई मंत्री सबसे अच्छा काम कर रहा है तो उनका नाम नितिन गडकरी है। आज हम नितिन गडकरी के जीवन के बारे में आप लोगों से इस लेख में चर्चा करेंगे कि नितिन गडकरी कौन है, परिवार, जन्मस्थान, माता-पिता, राजनीतिक करियर ऐसे तमाम चीजों के बारे में हम आपको यहां पर आज बताएंगे इसलिए हम आपसे अनुरोध करते है कि आर्टिकल को आखिर तक पढ़े, तो चलिए जानते हैं:-


नितिन गडकरी का जन्म और प्रारंभिक जीवन: नितिन गडकरी जी का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 27 मई 1957 में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम जयराम रामचंद्र गडकरी और माता का नाम भातुनाई गडकरी था। उनके बारे में कहा जाता है कि उनका जीवन काफी गरीबी में बीता और उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास और संघर्ष करते रहे। जिसका प्रतिफल उन्हें यह मिला कि आज की तारीख में वह भारतीय राजनीति के प्रभावित नेताओं में से एक है।


नितिन गडकरी की शिक्षा: नितिन गडकरी अपने शिक्षा जीएस कॉमर्स कॉलेज, नागपुर यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मेन ब्रांच, नागपुर से एम.कॉम एवं एल.एल.बी. की पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा उन्होंने मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स भी किया है इसलिए नितिन गडकरी पेशे से वकील भी है।


नितिन गडकरी की पत्नी और बच्चे: नितिन गडकरी के पत्नी का नाम कंचन गडकरी है इनकी 3 संताने हैं बेटा अखिल गडकरी सारंग गडकरी अखिल गडकरी एक बिजनेसमैन हैI जो फर्नीचर्स एवं एप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड का कार्यभार संभालते हैं इनकी बेटी का नाम केतकी गडकरी है जो फलों को विदेशों में निर्यात करती है इसके लिए वह एक कंपनी का संचालन करती है जिसका नाम केतकी ओवरसीज ट्रेडिंग कंपनी है।


नितिन गडकरी का राजनीतिक जीवन: नितिन गडकरी ने राजनीतिक में काफी कम उम्र में प्रवेश किया था। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा किया था। 24 साल की उम्र में उन्हें जनता युवा मोर्चा का प्रेसिडेंट बनाया गया। इसके अलावा उन्हें नागपुर में सचिव के तौर पर काम करने का मौका मिला जहां पर उन्होंने पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की। वर्ष 1989 में विधान परिषद के सदस्य बने। 1995 में जब महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के संयुक्त सरकार बनी तो उन्हें पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया जहां उन्होंने काफी अच्छा काम किया।


नागपुर से 4 बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए। वर्ष 2004 में उन्हें राज्य का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2009 में जब बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो उस चुनाव में उन्होंने राजनाथ सिंह को हराकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। सबसे बड़ी बात है कि बीजेपी पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र में पार्टी का अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड नितिन गडकरी के नाम पर दर्ज है। 2013 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया और 2014 के आम चुनाव में नागपुर लोकसभा सेवा संसद का चुनाव लड़े और जिसमें उनको भारी बहुमत से जीत हासिल हुई।


इसके बाद मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें सड़क और परिवहन मंत्री का कार्यभार दिया गया। जहां पर उन्होंने काफी जबरदस्त काम किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा से नागपुर सीट से उन्हें जीत हासिल हुई। इसके बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया। ऐसा कहा जाता है कि नितिन गडकरी संघ परिवार के काफी नजदीक संबंध है। क्योंकि उनका रिश्ता संघ से काफी पुराना है।


नितिन गडकरी के बारे में रोचक:

  1. सबसे कम उम्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने वाले नितिन गडकरी हैं।
  2. इनका लालन पालन मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 1976 में उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा किया था।
  3. 24 साल की उम्र में इन्हें भारतीय जनता मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था।
  4. नितिन गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रह चुके हैं।
  5. गडकरी फ्लाईओवर मैन के नाम से भी जाना जाता है।
  6. नितिन गडकरी बायो-डीजल पंप, एक चीनी मिल, इथानॉल ब्लेन्डिंग संयत्र, 26 मेगावाट की क्षमता वाले बिजली संयंत्र, सोयाबीन संयंत्र और को-जनरेशन ऊर्जा संयंत्र जैसे कंपनियों के मालिक हैं।


नितिन गडकरी की कुल संपत्ति: वर्ष 2019 में चुनाव आयोग को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक उनके पास 25.12 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें उनके कई सारे घरों, फ्लैट और कंपनियों का विवरण है। इसके अलावा उनके पास कई सारी महंगी गाड़ियां हैं क्योंकि नितिन गडकरी गाड़ियों के शौकीन है। इसके अलावा वह इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सफ़र करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारण है कि भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नितिन गडकरी दिन रात काम कर रहे हैं। ताकि भारत में जिस प्रकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं उसका विकल्प इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बनाया जा सके।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. नितिन गडकरी कौन है?
  2. नितिन गडकरी भारतीय राजनीति के एक मशहूर शख्सियत है। आज की तारीख में यह भारत सरकार में सड़क परिवहन मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।

  3. नितिन गडकरी का जन्म कब और कहा हुआ था ?
  4. नितिन गडकरी जी का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 27 मई 1957 में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

  5. नितिन गडकरी के माता पिता का क्या नाम है ?
  6. इनके पिता का नाम जयराम रामचंद्र गडकरी और माता का नाम भातुनाई गडकरी था।

  7. नितिन गडकरी किस राजनितिक पार्टी से संबंधित है ?
  8. नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी से संबंधित है।


People likes to read the Jivani of Nitin Gadkari in Hindi. I have cover all information about Nitin Gadkari. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning on the above subject that was Nitin Gadkari ki jivani in Hindi. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post