[ 600 शब्द ] Essay on bharat ke tyohar in Hindi - Bharat ke tyohar par nibandh

Today, we are sharing Simple essay on bharat ke tyohar in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on bharat ke tyohar in Hindi. This is the simple and short essay on bharat ke tyohar which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on bharat ke tyohar is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on bharat ke tyohar in hindi

bharat ke tyohar par nibandh Hindi mein

भूमिका:- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां पर सभी धर्मों के मानने वाले लोग रहते हैं और उनके त्यौहार भी अलग-अलग हैं। लेकिन सभी लोगों के बीच में भाईचारा है। सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्यौहार में सम्मिलित होते हैं और एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान भी करते हैं। भारत में त्योहारों को काफी हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है।


भारतीय त्योहारों की कैटेगरी:- भारतीय त्योहारों को मुख्य तौर पर पर तीन कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जिसका विवरण हम आपको नीचे बिंदुसार देंगे। चलिए जानते हैं।


धार्मिक त्योहार:- भारत में धार्मिक त्योहार धर्म के अनुसार लोगों के द्वारा मनाया जाता है। हिंदुओं के विशेष त्यौहार दीपावली, होली, दुर्गा पूजा, छठ पूजा, भाई दूज, रक्षाबंधन, गणेश पूजा और सरस्वती पूजा है। दूसरी तरफ मुसलमानों के प्रमुख त्यौहार ईद, बकरीद, मोहर्रम है। सिख भाइयों का त्यौहार गुरु नानक जयंती, लोहड़ी, बैसाखी है। और इसाई धर्म के लोगों का प्रमुख त्यौहार क्रिसमस, गुडफ्राइडे, ईस्टर है। इसलिए भारत को त्यौहारों का देश भी कहा जाता हैं।


राष्ट्रीय त्योहार:- भारत के राष्ट्रीय त्यौहारों में 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर जैसे त्यौहार सम्मिलित है। इसे देश का राष्ट्रीय त्यौहार व राष्ट्रीय अवकाश भी कहा जाता है। क्योंकि इस दिन देश के सभी स्कूल कॉलेज और सरकारी संस्था में अवकाश होती हैं। और देश में इस पर्व को सभी लोगों के द्वारा मनाया जाता है। इसमें धर्म के सभी लोग सम्मिलित होते हैं। और हमारे देश का राष्ट्रीय त्यौहार जो हमारे लिए गौरव का प्रतीक है।


मौसमी त्यौहार:- भारत में कई मौसमी त्यौहार फसलों की कटाई और मौसम परिवर्तन के कारण भी मनाई जाती है। जिसमें प्रमुख तौर पर बसंत पंचमी पोंगल/मकर संक्रान्ति और बिहू इत्यादि हैं।


भारत के त्योहार भाईचारा के प्रतीक हैं:- भारत मैं सभी धर्मों के मानने वाले लोग रहते हैं। भारत दुनिया का एक ऐसा देश है जहां पर सभी धर्मों में भाईचारा और प्रेम है। सभी लोग एक दूसरे के त्यौहार में सम्मिलित होते हैं। और एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। इसलिए भारत की छवि दुनिया भर में एक बड़े धर्मनिरपेक्ष देश के तौर पर है। सबसे बड़ी बात है कि भारत का इतिहास काफी प्राचीन रहा है। और प्राचीन काल से ही यहां पर कई धर्मों के लोग निवास कर रहे हैं।


इसलिए भारत में लोगों का भाईचारा काफी सशक्त और मजबूत है। फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो भारत के भाईचारे में बंटवारा करना चाहते हैं। लेकिन हमें उनके इरादों को सफल होने नहीं देना है। और हमें अपने धार्मिक भाईचारे और सौहार्द को बनाकर रखना है। ताकि भारत तेजी के साथ विकास के रास्ते पर अग्रसर हो सके।


भारत में त्यौहार कैसे मनाये जाते हैं:- रात में त्यौहार काफी हर्ष उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाते हैं। त्यौहार के दिन विशाल मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में लोग मेला घूमने के लिए आते हैं। विशेष तौर पर छोटे बच्चे त्योहारों का सबसे ज्यादा आनंद उठाते हैं। क्योंकि उनको उस दिन मेला घूमने का अवसर मिलता है। और साथ में नए कपड़े पहनने का भी क्योंकि बच्चे मेला जाने के लिए पहले से ही नए कपड़े पहन कर तैयार रहते हैं। इसके अलावा महिलाएं भी मेला घूमने के लिए जाती हैं।


क्योंकि वहां पर दैनिक जरूरत के कई चीजें बहुत ही सस्ते दाम में उपलब्ध होती हैं। इसके अलावा सजने सवरने की सभी चीजें महिलाएं मेले से खरीदती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की त्यौहार के दिन सड़कों की रौनक देखने लायक होती है। क्योंकि यहां पर सड़कों को काफी अच्छी तरीके से लाइटिंग के द्वारा सजाया जाता है। और उसका प्रकाश चारों तरफ प्रकाशित होता है जो देखने काफी सुंदर होता है।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. होली किस धर्म का त्यौहार है ?
  2. होली एक हिंदू धर्म का त्यौहार है।

  3. दिवाली किस धर्म का त्यौहार है ?
  4. दिवाली एक हिंदू धर्म का त्यौहार है।

  5. पोंगल किस धर्म का त्यौहार है ?
  6. पोंगल हिन्दुओं का त्यौहार है जो विशेष तौर पर तमिल नाडू में मनाया जाता है।


Students in school, are often asked to write Long essay on bharat ke tyohar in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about bharat ke tyohar. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post