[ 500 शब्द ] Essay on my aim in life in Hindi - मेरे जीवन का लक्ष्य पर आसान निबंध

Today, we are sharing Simple essay on my aim in life in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on my aim in life in Hindi. This is the simple and short essay on my aim in life which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on my aim in life is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on my aim in life in Hindi

my aim in life par nibandh Hindi mein

भूमिका: हम सभी का अपने जीवन में एक लक्ष्य होता है किसी का लक्ष्य होता है कि वह अपने जीवन में एक बड़ा बिजनेसमैन बनेगा तो कोई डॉक्टर तो कोई आईपीएस ऑफिसर सभी का जीवन में कोई ना कोई लक्ष्य होता है। और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोग निरंतर प्रयास और परेशान रहते हैं। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन-रात कठिन परिश्रम करते है। तभी जाकर व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाता है। ऐसे में हमारे जीवन में भी कोई ना कोई लक्ष होगा। जैसे मेरा जीवन का लक्ष्य है कि मैं एक बहुत बड़ा राइटर बनूँ, इसके लिए मैं लगातार परिश्रम और प्रयास कर रहा हूं ताकि अपने उस लक्ष्य को प्राप्त कर सकूं।


जीवन के लक्ष्य को कैसे पूरा करें: अगर हम अपने जीवन का कोई लक्ष्य बनाया है तो उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमे सबसे पहले योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा और हमे इसके लिए निरंतर प्रयास और परिश्रम करना होगा। क्योंकि अगर जीवन का लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमे लगातार परिश्रम करना होगा। परिश्रम के बाद ही हम अपने जीवन के उस लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे जिसे हम पूरा करना चाहते हैं। जैसे मेरा लक्ष्य है कि मैं एक अच्छा राइटर बनूँ। इसके लिए मुझे अपने अंदर कई सारे सुधार करने होंगे तभी जाकर मैं एक निपुण राइटर बन पाऊंगा।


जब मैं एक अच्छा राइटर बन जाऊंगा तो मैं भारत के ऐसे मुद्दों पर अपनी कलम चलाऊंगा जो मुद्दे भारत के लिए काफी गंभीर समस्या है। विशेष तौर पर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह इत्यादि इन सभी मुद्दों पर मैं एक अच्छा लेख लिखूंगा और लोगों को जागरुक करने का काम भी करूंगा। ताकि इन सभी समस्याओं को भारत से समाप्त किया जा सके तभी जाकर हमारा देश भारत विकसित राष्ट्र बन पाएगा।


इसके अलावा मैं भारत के सांस्कृतिक विरासत से जुड़े हुए सभी अहम विषयों पर भी अपनी कलम का इस्तेमाल करूंगा ताकि इन सभी चीजों के बारे में भारत के नागरिक को मालूम चल सके कि भारत का संस्कृतिक विरासत कितना महान और पुराना है।


लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमे परिश्रम और संघर्ष करना चाहिए: हमारे जीवन का जो भी लक्ष्य हो उसके लिए हमे परिश्रम और संघर्ष करना होगा तभी जाकर हम लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। बिना मेहनत और संघर्ष से आप जीवन में कुछ भी हासिल नहीं कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे देश के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू है। जो एक गरीब परिवार से संबंध रखती हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष और परिश्रम किया। तभी जाकर वह देश के सबसे ऊंचे पद पर आसीन हो पाई हैं।


इसलिए हमें अपने देश के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से प्रेरणा लेनी चाहिए कि जीवन में अगर आपको अपने लक्ष्य को हासिल करना है तो उसके लिए संघर्ष और परिश्रम ही आपके पास महत्वपूर्ण हथियार है। इसका इस्तेमाल कर हम अपने जीवन के सभी सपने और लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आइए हम सभी लोग अपने जीवन में एक प्रण लें और एक लक्ष्य भी निर्धारित करें कि हमें भारत के विकास में अपनी अहम भूमिका निभानी है।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. लक्ष्य क्या होता है ?
  2. किसी उद्देश्य के लिए लगातार परिश्रम और कार्यरत रहना, तथा उस उद्देश्य को प्राप्त करना एक मात्र जुनुन का होना, उस उद्देश्य को ही लक्ष्य कहते है।

  3. किसी व्यक्ति के जीवन में एक लक्ष्य होने का क्या महत्व है ?
  4. किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक लक्ष्य का होना बहुत आवश्यक है इससे व्यक्ति के जीवन में एकाग्रता और समय का पाबंद बनाता है। जो उसके लक्ष्य प्राप्ति में बहुत बड़ा योगदान निभाता है।

  5. लक्ष्य को अंग्रेजी में क्या कहते है ?
  6. लक्ष्य को अंग्रेजी में गोल ( Goal ) कहते है।


Students in school, are often asked to write Long essay on my aim in life in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about my aim in life. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post