[ 600 शब्द ] Essay on my visit to agra and taj mahal in Hindi - आगरा ताजमहल की मेरी यात्रा

Today, we are sharing Simple essay on my visit to agra and taj mahal in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on my visit to agra and taj mahal in Hindi. This is the simple and short essay on my visit to agra and taj mahal which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on my visit to agra and taj mahal is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



आगरा ताजमहल की मेरी यात्रा पर निबंध

my visit to agra and taj mahal par nibandh Hindi mein

आगरा में स्थित ताजमहल भारत का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। इसे देखने के लिए देश और दुनिया के कोने-कोने से लोग लाखों की संख्या में भारत आते हैं। ऐसे में मैं भी अपने परिवार के साथ आगरा ताजमहल देखने के लिए गया था। यह मेरी आगरा ताजमहल की पहली यात्रा थी।


मैं अपने परिवार वालों के साथ ट्रेन के माध्यम से आगरा सुबह के 9:30 में पहुंचा। इसके बाद हम लोग होटल गए जहां पर हमने कपड़े बदले और उसके बाद आगरा के ताजमहल देखने के लिए हम निकल गए।


जब मैं आगरा के ताजमहल में पहुंचा तो मैं वहां के नजारों को देखकर काफी हैरान रह गया। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं आगरा के ताजमहल में पहुंच गया हूं। क्योंकि मैंने आगरा के ताजमहल को फिल्मों और किताबों में पढ़ा था। लेकिन जब सामने से मैंने आगरा का ताजमहल देखा तो मुझे लगा की मैं कोई दूसरी दुनिया में आ गया हूं।


ताजमहल के आस पास सुंदर-सुंदर पेड़ दोनों किनारों पर लगाए गए थे और वहां का फवारा का नजारा ही कुछ और था। इसके अलावा ताजमहल में छोटे-छोटे गार्डन भी हैं जो देखने में काफी सुंदर लगते हैं। मैंने ताजमहल के अंदर मुमताज का मकबरा भी देखा। जहां पर मुमताज के अलावा शाहजहां का मकबरा भी है। ताजमहल के सफेद संगमरमर के पत्थर देखने के बाद मुझे लग रहा था कि मानो आज ही इसका निर्माण किया गया है। क्योंकि इसके पत्थरों की चमक आज भी वैसे ही है जैसा जब इसका निर्माण किया गया था क्योंकि मैंने इसके बारे में किताब में पढ़ा था।


ताजमहल आने के बाद मुझे एक और भी बात का एहसास हुआ कि यकीनन शाहजहां अपनी पत्नी मुमताज से बहुत ज्यादा प्यार करता था तभी तो उसने अपनी पत्नी की याद में इतना सुंदर और आकर्षक इमारत का निर्माण करवाया। इसलिए ताजमहल को दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाता है। हम लोगों ने भी किताबों में पढ़ा है कि ताजमहल का निर्माण शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में किया था।


शाहजहां अपनी पत्नी मुमताज से बहुत ज्यादा प्यार करता था। आज की तारीख में अगर कोई भी व्यक्ति अपनी पत्नी से प्यार करता है तो उसे अपनी पत्नी के साथ आगरा के ताजमहल जरूर जाना चाहिए। क्योंकि यहां पर जाने से आपको एक बात का एहसास जरूर होगा कि सच्चा प्यार क्या होता है और प्यार को निभाया कैसे जाता हैं।


यही कारण है कि प्यार करने वाला हर एक दंपति युगल ताजमहल देखने के लिए जरूर जाता है। हालांकि मेरी शादी अभी तक नहीं हुई है लेकिन जब भी मेरी शादी होगी मैं अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने के लिए जरूर जाऊंगा।


रात के समय ताजमहल और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई पड़ता है। देखने के बाद ऐसा लगता है कि हम स्वर्ग में आ गए हैं। ताजमहल की यात्रा करने के बाद मैंने एक बात का निश्चय किया है कि मैं दुबारा ताजमहल देखने के लिए जरूर आऊंगा। एक बात तो पूरी तरह से सत्य है कि हम ताजमहल जितनी बार भी देख ले हमारा मन नहीं भरेगा। यही वजह है कि ताजमहल को देखने के लिए देश और विदेशों के कोने-कोने से लोग यहां पर आते हैं।


आगरा का ताजमहल कैसे जाएंगे?: आगरा का ताजमहल हम हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग तीनों माध्यम से जा सकते हैं। कोई भी हवाई अड्डा से सीधे आगरा एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं और वहां से हम आसानी से टैक्सी या दूसरे साधन से आगरा के ताजमहल पहुंच सकते हैं।


इसके अलावा अगर हमें रेल मार्ग से जाना हो तो सीधे आगरा स्टेशन जा सकते हैं और वहां पर उतर कर कोई दूसरे साधन से आगरा का ताजमहल पहुंच पहुच सकते है। और सड़क मार्ग से जाना है तो हमे अपनी खुद की गाड़ी और बस के माध्यम से भी जा सकते हैं।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. आगरा का ताजमहल किसने बनवाया ?
  2. आगरा का ताजमहल शाहजहाँ ने बनवाया था।

  3. ताजमहल कहा स्थित है ?
  4. ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा जिला में स्थित है।

  5. ताजमहल किस पत्थर का बना है ?
  6. ताजमहल सफ़ेद संगमरमर का बना है।


Students in school, are often asked to write Long essay on my visit to agra and taj mahal in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about my visit to agra and taj mahal. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post