[ 600 शब्द ] Essay on Democracy in Hindi - लोकतंत्र पर आसान निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Democracy in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Democracy in Hindi. This is the simple and short essay on Democracy which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Democracy is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on democracy in hindi

Democracy par nibandh Hindi mein

भूमिका:- लोकतंत्र का मतलब होता है जनता के द्वारा चुनी गई सरकार। इसमें जनता को सरकार की आलोचना करने का अधिकार होता है और प्रत्येक 5 साल के अंतराल पर सरकार का बदलाव होता है। इसलिए लोकतंत्र की अपने आप में विशेषता है। आज दुनिया के अधिकांश देशों में लोकतांत्रिक सरकार है लोकतंत्र में जनता अपने वोट के आधार पर सही सरकार का चयन करती है।


अगर जनता को लगता है कि उसके द्वारा चुनी गई सरकार उसके अनुरूप काम नहीं कर रही है तो फिर उसे बदलने का अधिकार भी जनता के हाथ में होता है। लोकतंत्र का मतलब होता है जनता का शासन जहां पर सरकारें जनता के अनुरूप काम करती हैं और अगर ऐसा वह नहीं करती हैं तो फिर उस सरकार का अगले 5 साल के बाद चले जाना निश्चित होता है।


दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है:- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है यहां की जनसंख्या कुल मिलाकर एक अरब 30 करोड़ है। भारत में सरकार का चयन जनता अपने वोट के माध्यम से करती है भारत में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होते हैं। लोकसभा में देश के प्रधानमंत्री का चयन जनता के द्वारा किया जाता है और विधानसभा के चुनाव में राज्य के रहने वाले लोग मुख्यमंत्री का चयन करते हैं।


इसके अलावा भारत का संविधान लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष संविधान है। यहां पर सभी धर्म, जाती, रंग रूप के व्यक्तियों को समान रूप से अधिकार मिले हैं। उनके साथ किसी प्रकार का भी भेदभाव नहीं किया गया है। इसलिए भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रशंसा विश्व भर में की जाती है। भारत में जिस प्रकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था है शायद ही दुनिया के किसी देश में होगा।


यहां पर किसी भी नागरिक को सरकार के खिलाफ बोलने का अधिकार है और अपना विरोध व्यक्त कर सकता हैं। ऐसी बोलने की आजादी दुनिया के किसी भी देश में नहीं है। भारत 200 वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा और उसके बाद 1947 में आजादी मिलने के बाद भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था का गठन किया गया। और तब से अब तक यह परंपरा का अनुसरण आने वाले भविष्य में भी होती रहेगी। इसलिए हम सब को गर्व करना चाहिए कि हम भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में रहते हैं।


भारतीय लोकतंत्र की विशेषताएं:- भारत का लोकतंत्र पांच प्रमुख सिद्धांतों पर काम करता है जिसका विवरण निम्न प्रकार हैं।

  1. संप्रभु: इसका मतलब भारत किसी भी विदेशी शक्ति के हस्तक्षेप या नियंत्रण से मुक्त है।
  2. समाजवादी: इसका मतलब है कि सभी नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक समानता प्रदान करना।
  3. धर्मनिरपेक्षता: इसका अर्थ है किसी भी धर्म को अपनाने या सभी को अस्वीकार करने की आजादी।
  4. लोकतांत्रिक: लोकतांत्रिक तात्पर्य है की किसी भी देश में सरकार का चयन देश की जनता द्वारा होगी।
  5. गणराज्य: इसका मतलब यह है कि देश का प्रमुख एक वंशानुगत राजा या रानी नहीं है।


भारत में लोकतंत्र कैसे कार्य करता है:- भारत में लोकतंत्र काफी सरल तरीके से काम करता है। यहां पर प्रत्येक 5 साल के अंतराल पर चुनाव होते हैं और उन चुनाव के आधार पर जनता सही सरकार का चयन करती है। यहां पर प्रत्येक नागरिक को वोट देने का अधिकार है। जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह वोट दे सकते हैं और उन से कम उम्र के लोग वोट नहीं दे सकते हैं।


इसके अलावा भारत में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता है। सरकार की नजर में सभी नागरिक एक सामान्य चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, रंग रूप या भाषा के हो। सरकार सभी लोगों के लिए काम करती है इसलिए भारत में लोकतंत्र काफी सहज और पारदर्शी तरीके से काम करता है।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. लोकतंत्र किसे कहते है?
  2. लोकतांत्रिक तात्पर्य है की किसी भी देश में सरकार का चयन देश की जनता द्वारा होगी।

  3. भारत की शासन व्यवस्था कैसी है ?
  4. भारत की शासन व्यवस्था लोकतांत्रिक है।

  5. लोकतंत्र को अंग्रेजी में क्या कहते है ?
  6. लोकतंत्र को अंग्रेजी में डेमोक्रेसी (Democracy) कहते है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Democracy in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Democracy. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

1 Comments

  1. It goes with out saying that your knowledge and transactions need to be protected on-line. All the casinos in our 카지노 사이트 article are fully-licensed, authorized, and secure, and secure to use. The video games are fair and frequently checked by official regulatory bodies.

    ReplyDelete

Post a Comment

Previous Post Next Post