Meri Maati Mera Desh par nibandh - मेरी माटी मेरा देश पर निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Meri Maati Mera Desh in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Meri Maati Mera Desh in Hindi. This is the simple and short essay on Meri Maati Mera Desh which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Meri Maati Mera Desh is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



मेरी माटी मेरा देश पर निबंध

मेरी माटी मेरा देश पर निबंध

परिचय

"मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम" भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम है, जो "आजादी के अमृत महोत्सव" के समापन कार्यक्रम के रूप में भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने का एक बड़ा कदम है। इस कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं को सम्मान व श्रद्धांजलि देना है। इस अभियान का उद्देश्य वैसे वीर शहीदों का सम्मान करना भी है जो अब तक गुमनाम है और उनका स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान रहा।


कलशों में मिटटी एकत्र करके "अमृत वाटिका" का निर्माण

"मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम" के तहत देश के विभिन्न हिस्सों से अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके अंतर्गत 7500 कलशों में मिटटी एकत्र करके देश की राजधानी दिल्ली लाई जाएगी। इस मिटटी का उपयोग दिल्ली में कर्तव्य पथ के किनारे "अमृत वाटिका" नामक एक उद्यान के निर्माण के लिए किया जाएगा। इस कलश में देश के अलग-अलग गांव की मिट्टी होगी इसी मिट्टी में पौधों का रोपण किया जाएगा। यह अमृत वाटिका देश की ताकत का प्रतीक बनेगा और राष्ट्र के समृद्धि को प्रतिष्ठित करेगा।


वसुधा बंधन कार्यक्रम - ग्रामीण स्वदेशी प्रजातियों के 75 पौधे

"मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम" के अंतर्गत "वसुधा बंधन कार्यक्रम" भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत या गाँव में स्वदेशी प्रजातियों के 75 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी राज्यों में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग को सौंपी जाएगी। इसके माध्यम से अभियान का प्रभाव साकार होगा और स्थानीय स्वदेशी वृक्षों का प्रोत्साहन किया जाएगा। यह पौधे उन्हीं मिट्टी में लगाए जाएंगे जो देश के अलग-अलग क्षेत्रों से कलश यात्रा के दौरान लाए गए होंगे।


स्कूलों में राष्ट्रीयता का उत्सव

"मेरी माटी मेरा देश अभियान" के तहत स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विद्यार्थियों को वृक्षारोपण, लेखन, चित्रकला और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। इससे उनमें देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति प्रेम की भावना को जागृत किया जाएगा। यह एक अभियान नारा है, जिसका उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक में अपने देश के प्रति देशभक्ति और अटूट प्रेम की भावना को स्थायी बनाना है।


शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शैल्पट का निर्माण

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत गांव के क्षेत्रों में सार्वजनिक निकायों जैसे ब्लॉक, पंचायत बिल्डिंग, स्कूल के आसपास स्थानीय वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शैल्पट का निर्माण किया जाएगा। इस स्थल पर स्वतंत्रता दिवस के दिन स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवारों को सम्मानित करने के लिए वहां एकत्रित होकर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह केवल गांव के क्षेत्रों में नहीं बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी किया जाएगा।


मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के लाभ

  • देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों के भीतर देश भक्ति एवं एवं भाईचारे की भावना का प्रचार प्रसार करना है।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
  • इस कलश यात्रा में देश के कई क्षेत्रों से 7500 कलशों में मिट्टी इकट्ठी करके देश की राजधानी दिल्ली ले जाई जाएगी।
  • इन कलश में लाई गई मिट्टी मैं देश के कोने कोने से लाए गए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।
  • इस कार्यक्रम के आगमन से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पंच प्रण के लिए शपथ लेंगे।


पंच प्रण क्या है

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान को शुरू करते समय यह जानकारी दी थी कि अगले 25 साल तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस समय के दौरान उन्होंने "मेरी माटी मेरा देश" अभियान के अंतर्गत पांच प्रण भी रखी थी। नीचे दिए गए हैं वे पांच प्रण:

  • हमारे मन में बसी गुलामी की मंशा को जड़ से बाहर निकालना।
  • हमारे साथ मिलकर भारत को विकसित देश बनाना।
  • देश की रक्षा करने वाले शहीद का सम्मान करना।
  • भारत देश को वर्ष 2047 में विकसित देश बनाने का सपना साकार करना और देश के नागरिकों को अपने कर्तव्य को निभाकर देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करना।
  • हम सभी एकजुटता के लिए कर्तव्यनिष्ठा के पक्षधर हैं।


Essay on Meri Maati Mera Desh in Hindi in 200 Words

"मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम हमारे देश के विकास और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्यक्रम भारतीय समाज को अपने मूल्यों और संस्कृति के प्रति संवेदनशील बनाने का एक प्रयास है और साथ ही देश की भूमि की संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण को बनाए रखने का उद्दीश्य रखता है। यह कार्यक्रम भारतीय नागरिकों को उनके राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के प्रति समर्पित बनाने का एक जरूरी कदम है।


यह कार्यक्रम विभिन्न स्तरों पर आयोजित किया जाता है और इसमें विभिन्न प्रकार के संगठन, स्कूल, कॉलेज, नागरिक समूह और सरकारी अधिकारियों की भागीदारी होती है। इसके तहत विभिन्न संबोधन, कार्यशालाएं, सेमिनार, रैलियां और पौधरोपण जैसे कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।


"मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम का उद्देश्य हमें देश के समृद्धि और समृद्ध संस्कृति के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। हमारी मातृभूमि भारत विविधता और समृद्धि का प्रतीक है, और हमें इसे संरक्षित रखना है और उसके विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं का सम्मान करना है।


इसके साथ ही, हमें अपने देश के प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील होकर उन्हें संरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। प्रदूषण के समस्याओं का सामना करने के लिए हमें सक्रिय रूप से भागीदारी लेनी चाहिए और शुद्ध वायु और पानी के लिए संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए।


समस्त इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने देश को महान बनाने का संकल्प लेते हैं और एक सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील भारत का निर्माण करने के लिए सक्रिय रूप से योगदान करते हैं। "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम हमें भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व और सम्मान का अनुभव कराता है और हमें देशहित में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करता है।




(FAQ) मेरी माटी मेरा देश से संबंधित प्रश्न - उत्तर।


Q. मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का अर्थ क्या है?

Ans: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम भारतीय समाज के विकास और समृद्धि के लिए एक पहल है।

Q. इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?

Ans: इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के मूल्यों और संस्कृति को संरक्षित रखने और प्रदूषण मुक्त वातावरण को बनाए रखने का है।

Q. इसमें कौन-कौन से गतिविधियां शामिल होती हैं?

Ans: इसमें संबोधन, कार्यशालाएं, सेमिनार, रैलियां और पौधरोपण जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल होती हैं।

Q. कार्यक्रम का आयोजन किस स्तर पर होता है?

Ans: कार्यक्रम विभिन्न स्तरों पर आयोजित किया जाता है, जैसे स्कूल, कॉलेज, समाजिक समूह, और सरकारी संगठनों में।

Q. कार्यक्रम का महत्व क्या है?

Ans: यह कार्यक्रम भारतीय समाज को उनके मूल्यों और संस्कृति के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ-साथ देश के प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशीलता और जवानी को देशहित में समर्पित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Q. मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत क्या संदेश दिया जाता है?

Ans: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हमें भारतीय संस्कृति और विविधता का सम्मान करने, अपने देश के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव को समझाने का संदेश दिया जाता है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Meri Maati Mera Desh in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Meri Maati Mera Desh. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post