10 Lines On Independence Day for Childrens in Hindi - Independence Day par 10 vakya


Today, we are going to write Ten Lines Essay on Independence Day in Hindi language. This article can help the childrens who are looking for information about Independence Day in Hindi. The level of this essay is very easy, so small students can also write easily about Independence Day. This article is generally useful for kids for class 1, class 2, and class 3.


10 Lines On Independence Day in Hindi

  1. स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को पुरे भारत में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।
  2. यह भारत का रास्ट्रीय त्यौहार है।
  3. हमारा देश आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को आजाद हुवा था।
  4. आजादी से पहले हमारा देश अंग्रेजों के शाशन में था।
  5. अंग्रेज भारतियों पर बहुत जुल्म करते थे ।
  6. मगर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजो का विरोध किया।
  7. और उन्हें 15 अगस्त 1947 को भारत से खदेड़ दिया।
  8. स्वतंत्रता दिवस का दिन हमारे लिए बहुत ही गौरव का दिन है।
  9. आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु बने।
  10. जिन्होंने पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडा फहराया था।


Download

10 lines On Independence Day for class 1,2,3,4
10 lines On Independence Day for class 1,2,3,4

5 Lines On Independence Day in Hindi for kids

  1. स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है।
  2. इस दिन हमारा देश भारत ने 1947 में अपनी आज़ादी प्राप्त की थी।
  3. इस दिन देशभर में तिरंगा झंडा फहराया जाता है।
  4. स्कूल, कॉलेज, और सरकारी दफ्तरों में विभिन्न कार्यक्रम होते हैं।
  5. लोग इस मौके पर गर्व से देशभक्ति भावना का इजहार करते हैं।

Independence Day par nibandh for children

स्वतंत्रता दिवस को भारत में एक राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है। यह प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों के गुलामी से मुक्त हुआ था। आजादी से पहले हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम था। अंग्रेज हमारे देशवासियों पर बहुत ही जुल्म करते थे उनसे कठिन परिश्रम करवाते थे और परिश्रम के बदले उन्हें कुछ भी नहीं दिया जाता था।


अंग्रेजों के शासनकाल में ही एक बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई जिसे आज हम जलियांवाला बाग हत्याकांड के नाम से जानते हैं। ऐसे कई दुखद घटनाओं को अंग्रेजों द्वारा अंजाम दिया गया। जो आज भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। उस समय में हमारे देशवासियों में से ही कुछ लोग इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का निश्चय किया जिसे आज हम स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में जानते हैं। जिसमें मुख्य रूप से महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, पंडित जवाहरलाल नेहरू, खुदीराम बोस, मंगल पांडे इत्यादि थे।


हमारे देश भारत की स्वतंत्रता में सभी स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज हमारा देश अंग्रेजों के गुलाम से तो मुक्त हो गया लेकिन अभी भी कुछ समस्याएं ऐसी है जिससे हम अभी स्वतंत्र नहीं हुए हैं जिसमें कुछ इस प्रकार हैं - गरीबी, भुखमरी, भ्रष्टाचार, प्रदूषण की समस्या, इत्यादि। हमारे देश को पूर्ण रूप से स्वतंत्र होने के लिए हमें गरीबी, भुखमरी, भ्रष्टाचार, प्रदूषण की समस्याओं इत्यादि से भी लड़ना होगा। अतः स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है इस दिन हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हैं।



Watch, How to write short essay on Independence Day


FAQ - Independence Day ( Hindi )

Q. स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है।


Q. भारत ने कब अपनी आज़ादी प्राप्त की थी?

Ans: भारत ने 1947 में अपनी आज़ादी प्राप्त की थी।


Q. स्वतंत्रता दिवस के दिन क्या होता है?

Ans: इस दिन देशभर में तिरंगे का झंडा लहराया जाता है।


Q. जलियांवाला बाग हत्याकांड किसके द्वारा किया गया था?

Ans: जलियांवाला बाग हत्याकांड अंग्रेजों द्वारा किया गया था जिसमें सैकड़ो भारतीयों की जान चली गई थी.


Q. स्वतंत्रता दिवस को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Ans: स्वतंत्रता दिवस को अंग्रेजी में इंडिपेंडेंस डे ( Independence Day ) कहते हैं।



In Primary schools, there is often asked to write paragraphs on Independence Day in Hindi to improve their Hindi writing skills. We try to help the childrens to do their homework effectively. If you liked this article, then please share it with your friends and family. We hope you have got some learning about how to write a Hindi paragraph on Independence Day.

You can also visit my YouTube channel which is SyncTech Learn YouTube Channel. You can also follow us on Facebook at SyncTech Learn Facebook Page.

Post a Comment

Previous Post Next Post