Essay on Christmas in Hindi - Christmas par hindi mein nibandh

Today, we are sharing a simple essay on Christmas. This article can help the students who are looking for information about Christmas in Hindi. This essay is very simple and easy to remember. The level of this essay is medium so any students can write on this topic. This article is generally useful for class 4, class 5, class 6, class 7, class 8, class 9, and class 10.



christmas par hindi mein nibandh

Simple Essay on Christmas in Hindi

SET 1


क्रिसमस ईसाई धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। क्रिसमस का त्यौहार भारत में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार को हर साल 25 दिसम्बर को मनाया जाता है। क्रिसमस का त्यौहार ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार ईसाईयों के लिए बहुत ही खुशी का दिन होता है। इस दिन ईसाई धर्म के लोग गिरजाघरों में जाकर मोम्बातियाँ जलाते है तथा प्रार्थना करते है। इस त्यौहार को बड़ा दिन के नाम से भी जाना जाता है।


क्रिसमस के कुछ दिन पहले से ही बाजारों और गिरजाघरों में चहल पहल बढ़ जाती है। लोग अपने घरों की सफाई तथा सजावट में लग जाते है। क्रिसमस का त्यौहार 25 दिसम्बर से शुरु होकर न्यू इयर तक चलता है। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाईटों से सजाया जाता है। गिरजाघरों में भगवान यीशु मशीह के जीवन की झांकियां प्रस्तुत की जाती है। कुछ जगहों पर क्रिसमस के दिन जुलुश भी निकाला जाता है। इस जुलुश में भगवान यीशु मशीह की प्रतिमा तथा उनके जन्म गाथा का चित्रण किया जाता है।


क्रिसमस के दिन गरीबों की मदत की जाती है। गरीबों को नए कपडे और मिठाइयाँ बांटी जाती है। इस दिन चर्च में रात 12 बजे तक प्रार्थना होता है। इस प्रार्थना में बहुत से लोग हिस्सा लेते है। इस प्रार्थना के बाद लोग अपने अपने घरों में मिठाइयाँ और केक काटकर एक दुसरे को त्यौहार की बधाई देते है। केक इस त्यौहार का प्रमुख व्यंजन होता है। क्रिसमस के दिन घरों में क्रिसमस का पेड़ लगाया जाता है और उसे अच्छी तरह से सजाया जाता है। इस दिन बच्चों में भी अलग उत्साह होता है। इस दिन सांता क्लोज बच्चों को गिफ्ट और चौकलेट देता है।


SET 2


भूमिका:- भारत में अनेक धर्म के मानने वाले लोग है। भारतीय संविधान द्वारा देश में रहनेवाले प्रत्येक धर्म के लोगो को अपने धार्मिक त्यौहार मनाने का अधिकार प्राप्त है। अतः यहाँ होली, ईद, दशहरा वैशाखी क्रिसमस आदि त्यौहार अत्यंत धूमधाम से मनाये जाते है। इन त्योहारों में क्रिसमस ईसाईयों का सबसे प्रमुख त्यौहार है, यह हर साल 25 दिसंबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।


पौराणिक कथा:- लगभग हर त्यौहार की पृष्टभूमि में कोई न कोई कहानी अवश्य रहती है, क्रिसमस मनाने कि कहानी युग प्रवर्तक इसा मसीह से जुडी हुई है, ऐसा माना जाता है, कि जब यहूदियों पर क्रूर शाशको का अत्याचार अपनी चरम सीमा पर था तब उनके तथा सम्पूर्ण विश्व के कल्याण के लिए महाप्रभु ईशा मसीह का पृथ्वी पर अवरण हुआ इनके जन्म के रूप में 25 दिसंबर को हर वर्ष इसाई लोग बड़े ही उत्साह हर्ष और भक्तिभाव से क्रिसमस का महापर्व मनाते है इसा का जन्म मानवता को पापो से मुक्ति दिलाने के लिए हुआ था ।


आयोजन:- इस दिन इसाई लोग अपने अपने घरो को खूब सजाते है गिरजाघरो में भव्य प्रार्थना सभाए होती है लोग प्रभु इसा के त्याग और संदेशो का स्मरण करते है आपसी सद्भाव और बंधुत्व के वातावरण में एक दुसरे को मिलकर बधाई और मिठाई देते है इस अवसर पर किसी व्यक्ति द्वारा सांता क्लोज बनकर उपहार बाँटने कि प्रथा प्राचीनकाल से चली आ रही है इस पर्व कि तैयारी में लोग अ[पने घरो कि सफाई पुताई और रंग रंगे का कार्य भी करते है प्रत्येक घर में हंसी ख़ुशी का वातावरण रहता है विशेष रूप से बनाया गया क्रिसमस वृक्ष इस पर्व का मुख्य आकर्षण होता है ।


महत्व:- महाप्रभु इसा को इश्वर पुत्र कहा गया है इनका जन्म दिन हर वर्ष इनके जीवन चरित कि याद दिलाता है इनका बलिदान और त्याग हमे मानव हितो को बचाने कि प्रेरणा देता है इनके संदेशो को याद करना अत्यंत सुखद होता है आधुनिक परिवेश में इनके संदेशो का पालन अति लाभकारी और मानव समाज के लिए कल्याणकारी है ।


उपसंहार:- क्रिसमस का पावन त्यौहार हमे हर वर्ष इसा मसीह द्वारा जनहित में किये गये कार्यो इनके त्याग और बलिदान कि कथा सुनाकर मानवता कि रक्षा हेतु सर्वस्व न्योछावर करने कि शिक्षा देता है ।



Students in school, are often asked to write Essay on Christmas in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning on the above subject. You can also visit my YouTube channel that is https://www.youtube.com/synctechlearn.
You can also follow us on Facebook https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post