[ 350 शब्द ] Essay on bhartiya kisan in Hindi - bhartiya kisan par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on bhartiya kisan in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on bhartiya kisan in Hindi. This is the simple and short essay on bhartiya kisan which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on bhartiya kisan is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



Farmer working on land

Essay on bhartiya kisan in Hindi - bhartiya kisan par nibandh Hindi mein

भूमिका:- कृषि और कृषि के काम से जुड़े लोगो को किसान कहा जाता है। कृषि-प्रधान देश होने के कारण भारत की कुल आबादी का लगभग 70 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर है। ऐसी स्थिति में भारतीय किसान हम भारतवासियों के लिए ईश्वर के समान है। ये हमारे लिए जीवन-रक्षक और अन्नदाता है।


परिश्रम:- भारतीय किसानो को अपनी जिम्मेवारी का पूरा एहसास है। अतः वे आकस्मिक स्थिति को छोड़कर एक दिन भी आराम नहीं करते है। वह सर्दी, गर्मी या बरसात हर मौसम में सालो भर सुबह से देर शाम तक खेतो में कठिन परिश्रम करते है।


स्थिति:- किसान, हमारे देश की अर्थव्यवस्था का प्रबल स्तम्भ होने के बावजूद भी इनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। ये पुरे देश भर का भरण-पोषण करते है। परन्तु अपनी आमदनी से अपने परिवार के लिए प्रयाप्त कपडे पौष्टिक भोजन आवश्यक चिकित्सा और शिक्षा के साधन भी नहीं जुटा पाते है।


इनकी स्थिति हमारे समाज में सबसे बदहाल है। अपनी स्थिति को सुधारने के लिए आजकल कुछ किसान खेती छोड़कर शहरो की ओर भागने लगे है।


बदहाली के कारण:- भारतीय किसान अशिक्षित होने के कारण कृषि-सम्बन्धी नयी तकनीको से वंचित रह जाते है। जिन्हें इनकी जानकारी होती है। वे भी निर्धनता के कारण इन तकनिकी साधनों का उपयोग नहीं कर पाते है। सिंचाई के लिए वर्षा पर आश्रित होना इनकी नियति हो गयी है। इन कारणों से अच्छी फसल नहीं मिल पाती जो इन्हें गरीबी में जीने को मजबूर करती है।


प्रगति:- भारत सरकार ने विभिन्न कार्यकर्म के माध्यम से इन्हें खुशहाल बनाने का प्रयास शुरू किया है। रात्रि-पाठशाला द्वारा इन्हें शिक्षित बनाकर कम ब्याज पर बैंकों से कर्ज दिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। नयी कृषि तकनीको को आसानी से उपलब्ध कराने से इनकी दशा में सुधार हो रहा है।


परन्तु ये प्रयास सुचारू रूप से नहीं चल रहे है। जो लाभ इन किसानो को मिलना चाहिए वो बिचौलिया गबन कर जाते है। इस प्रकार भारत सरकार द्वारा किसानो के चलाये गए सभी योजनायें बेकार साबित हो जाती है।


उपसंहार:- भारतीय किसान हम भारतवासियों के सिरमौर है। अतः हमारा भी यह कर्तव्य है। कि हम इनकी दशा सुधारने में मदद करें और उन्हें खुशहाल बनाएँ ।



Students in school, are often asked to write Long essay on bhartiya kisan in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about bhartiya kisan. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post