[350 शब्द ] Essay on cinema in Hindi - cinema par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on cinema in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on cinema in Hindi. This is the simple and short essay on cinema which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on cinema is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



The reels icon

Essay on cinema in Hindi - cinema par nibandh Hindi mein

भूमिका:- विज्ञान के अन्य अद्भूत खोजो में सिनेमा एक महत्त्वपूर्ण खोज है। यह उच्च तकनीक पर आधारित मनोरंजन का सर्वप्रमुख साधन है। यह विभिन्न प्रकार के विचारो, चल-चित्रों को प्रस्तुत करने का दृश्य एवं श्रव्य माध्यम है। इसका प्रचलन आज के युग में लगभग हर छोटे-बड़े देशो में है। यह आज के समाज में हर वर्ग के लोगो की पहली पसंद है। चाहे वह किसी भी आयु वर्ग का हो उसे सिनेमा देखना बहुत पसंद होता है।


निर्माण:- एक सिनेमा के निर्माण के लिए उच्च योग्यतावाले विभिन्न कला क्षेत्रो के लोगो को कई महीने तक मिलकर काम करना होता है। सबसे पहले अभिनय करनेवालों कि चलती-फिरती तस्वीरे ली जाती है। फिर इनमे उच्च तकनीक के प्रयोग से आवाज और मधुर संगीत भरे जाते है। तब विभिन्न सिनेमा-घरो में कई मशीनों के माध्यम से इनका प्रदर्शन होता है।


महत्व:- सिनेमा से ज्ञान और धन का अर्जन होता है। दृश्य-प्रधान होने के कारण इसके द्वारा प्रदर्शित विचारो को लोग अधिक ग्रहण करते है। अतः इसके माध्यम से सामाजिक और धार्मिक रीतियों अच्छे व्यवहार और सच्चे ज्ञान को आसानी से फैलाया जा सकता है। साथ ही जन-साधारण को देश-विदेश के दर्शनीय स्थानों, प्राकृतिक सौन्दर्य और विभिन्न जीवन शैली के दर्शन होते है।


इससे हमारा सामान्य ज्ञान रहन-सहन चरित्र और जीवन का स्तर प्रभावित होता है। दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा अमेरिका में होलीवुड है। हमारे देश में मुंबई और चेन्नई में सिनेमा बनाने का कारोबार है। एक सिनेमा के निर्माण में करोड़ो रूपये खर्च होते है। इससे आमदनी भी इसी अनुपात में होती है।


हानियाँ:- आधुनिक समय में हिंसात्मक और गलत आचरण वाले सिनेमा अधिक बनने लगे है। इससे समाज में भ्रष्टाचार चोरी-डकैती मारपीट और गलत प्रवृतियो का फैलाव होने लगा जो जनजीवन के लिए अत्यंत हानिकारक है। लोग इसकी बुरइयो को तुरंत अपना लेते है। कुछ लोगो को इसे देखने कि लत लग जाती है। ऐसे लोग इसे ही सब कुछ समझने लगते है। इससे समय और पैसे कि बर्बादी होती है।


उपसंहार:- सिनेमा आज के तनावपूर्ण जीवन में स्वस्थ मनोरंजन का सरल सुलभ और सस्ता साधन है। निर्माताओ को अच्छे सिनेमा बनाने चाहिए। ताकि दर्शको में अच्घ्छे संस्कारों का संचार हो सके जिससे समाज तथा राष्ट्र के कल्याण में इसकी साथर्कता शिद्ध हो।



Students in school, are often asked to write Long essay on cinema in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about cinema. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post