[350 शब्द ] Essay on Radio in Hindi - Radio par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on Radio in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Radio in Hindi. This is the simple and short essay on Radio which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Radio is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



Vector graphic image of a radio

Essay on Radio in Hindi - Radio par nibandh Hindi mein

भूमिका:- विज्ञानं के निरंतर विकास ने मानव को बहुत से अविष्कार दिए है। जिसमे रेडियो इन अविष्कारों में अति महत्वपूर्ण है। क्योकि रेडियो के आविष्कार ने विशाल दुनिया को समेटकर एक छोटे से डिब्बे जैसा बना दिया है।


आविष्कार:- रेडियो के पहले हमें संचार में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन सभी कठिनाइयों से बचने और शीघ्र गति से एक स्थान की खबरों को दुसरे स्थान तक पहुँचाने के उदेश्य से वैज्ञानिको ने काफी समय तक बिना तार के सन्देश एक से दूसरी जगह पहुचाने के लिए अनेक प्रयोग किये। अंत में मारकोनी नामक वैज्ञानिक ने बिना तार के ख़बरों को दूर-दूर तक भेजने के लिए एक उपकरण तैयार की। इस प्रकार 1901 ई० में इनके द्वारा रेडियो का आविष्कार हुआ जो मानव-जीवन के लिए एक अमूल्य निधि है।


बनावट और कार्यशैली:- रेडियो छोटे या बड़े आकार के डिब्बे या बक्से जैसा उपकरण होता है.जिसमे बहुत से छोटे बड़े पुर्जे लगे होते है। इसे बैटरी या विद्युत-धारा कि सहायता से चलाया जाता है। शुरू-शुरू में इसका आकार बड़ा होता था बाद में तकनिकी विकास ने इसे छोटेसे छोटा बना दिया फलस्वरूप इसका रख-रखाव अब आशान हो गया है।


अब तो लोग अत्यंत छोटे रेडियो का आनंद जेब में रखकर चलते-फिरते भी लेते रहते है। विभिन्न रेडियो-केन्द्रों से ध्वनि-तरंगों को वायु में छोड़ा जाता है और रेडियो के पुर्जे इन तरंगों को पकड़ते है। और ध्वनि में बदलकर हमें सुनाते है।


महत्त्व:- रेडियो आज हर चौक-चौराहे पर सुना जा सकता है। इसके माध्यम से हम विभिन्न प्रकार के संगीत, समाचार, नाटक, प्रहसन क्षेत्रीय कार्यकर्म आदि सुनते है। यह मनोरंजन करने के साथ हमें विज्ञानं चिकित्सा और कृषि से सम्बंधित नवीनतम खोजों की जानकारी भी देता है। इसके द्वारा प्रसारित महान हस्तियों के साक्षात्कारो से हमें प्रेरणाए मिलती है।


अतः यह हमारे ज्ञान-विज्ञानं को प्रतिदिन बढाता रहता है। यह दुनिया के किसी भी भाग में होनेवाली महत्वपूर्ण घटनाओ खेलों आदि का आँखों-देखा हाल भी हम तक पहुँचाता है।


उपसंहार:- विज्ञानं की यह अमूल्य खोज हमें ज्ञान और मनोरंजन देती है। और घर बैठे दुनियादारी के संपर्क में रखती है। हालाँकि दूरदर्शन की लोकप्रियता से यह बहुत हद तक प्रभावित हुआ है। लेकिन अपनी अधिक उपयोगिता और कम दाम की वजह से यह आज भी अति लोकप्रिय और घर-घर का अंग बना हुआ है।



Students in school, are often asked to write Long essay on Radio in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Radio. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post