[ 350 शब्द ] Essay on library in Hindi - library par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on library in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on library in Hindi. This is the simple and short essay on library which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on library is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



Books on the self

Essay on library in Hindi - library par nibandh Hindi mein

भूमिका:- पुस्तकालय का मतलब पुस्तको का घर होता है। परन्तु इसका वास्तविक अर्थ अमूल्य ज्ञान का केंद्र होता है। अतः जहाँ ज्ञानवर्धक और महत्वपूर्ण पुस्तको का संग्रह होता है, उस स्थान को पुस्तकालय कहते है। यह नए-पुराने विचारो और ज्ञान का अनमोल खजाना होता है। यहाँ आकर लोग अपने समय का सदुपयोग ही नहीं करते बल्कि अपने ज्ञान के भण्डार को भी बढ़ाते है।


प्रकार:- पुस्तकालय मुख्यतः दो प्रकार के होते है व्यक्तिगत और सार्वजनिक धनी एवं समर्थ व्यक्तियों के द्वारा अपने आवास पर बड़ी संख्या में पुस्तको का संग्रह, व्यक्तिगत पुस्तकालय कहलाता है। ऐसे पुस्तकालयो से सिर्फ उन्ही विशेष व्यक्तियों के परिवार लाभान्वित होते है। इनका उपयोग बाहरी लोग नहीं कर सकते है। जो पुस्तकालय जन-साधारण के लिए खोले जाते है, उन्हें सार्वजनिक पुस्तकालय कहते है।


इसका रख-रखाव एवं संचालन जनता द्वारा इकठे किये गये चंदे सदस्यता शुल्क या उपहार स्वरुप मिले धन से होता है। ऐसे पुस्तकालय का उपयोग पास पड़ोस का हर व्यक्ति कर सकता है। जिन सार्वजनिक पुस्तकालयो को सरकारी संरक्षण प्राप्त होता है, वे राजकीय पुस्तकालय कहलाते है।


महत्व:- ज्ञान-अर्जन करनेवालों के जीवन में पुस्तकालय का काफी महत्त्व है। प्रत्येक व्यक्ति हर पुस्तक को खरीद कर नहीं पढ़ सकता है। अतः वह पुस्तकालयो में संचित पुस्तको का उपयोग कर अपने ज्ञान को बढाता है। यहाँ एक साथ बहुत से लोग बैठ कर किताबें पढ़ते है और आपस में इसे साझा करते है।


कुछ पुस्तकालयो में लोगो की सुविधा के लिए पुस्तको को घर ले जाने की व्यवस्था होती है। जिससे घर के अन्य सदस्यों को भी इसका लाभ मिल पाता है। इसमें लगभग जीवन के प्रत्येक कार्यक्षेत्र से सम्बंधित किताबे उपलब्ध होती है। अतः यहाँ आनेवाला हर व्यक्ति थोडा-बहुत लाभ अवश्य उठाता है।


उपसंहार:- पुस्तकालयो को सिर्फ वर्तमान ही नहीं बल्कि आगे की पीढियों के लिए भी आवश्यक समझा जाना चाहिए अतः पुस्तकालय में सम-सामयिक पुस्तको का संग्रह, सदुपयोग और सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। यह मानव-जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है. भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय नेशनल लाइब्रेरी है जो कोलकाता में स्थित है।



Students in school, are often asked to write Long essay on library in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about library. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post