[ 350 शब्द ] Essay on basant ritu in Hindi - basant ritu par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on basant ritu in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on basant ritu in Hindi. This is the simple and short essay on basant ritu which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on basant ritu is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



basant ritu par nibandh

[300]Essay on basant ritu in Hindi - basant ritu par nibandh Hindi mein

भूमिका:- भारत में मुख्यतः चार ऋतुएं पायी जाती है। जाड़ा, गर्मी, बरसात और वसंत इन ऋतुओ में वसंत सबसे प्रिय है। इसलिए इसे ऋतुओ का राजा या ऋतुराज कहा जाता है। मैथिलि भाषा के महाकवि विद्यापति ने भी इस ऋतू को रिरुराज वसंत कहकर संबोधित किया है। क्योकि इसके आगमन से प्रकृति सज-संवर जाती है। वसंत शीतऋतू और ग्रीष्मऋतू के बीच आकर प्रकृति को मोहक और हरा-भरा बना देता है।


सौन्दर्य और महत्त्व:- इस ऋतू में वातावरण सर्वाधिक आनंन्द और प्रसन्नता देने वाला होता है। इसका मुख्य कारण है इस मौसम में न तो कपकपाने वाली ठंडी होती है और न झुलसाने वाली गर्मी। इस ऋतू में लगभग प्रत्येक पौधे से पुराने और सूखे पते गिर जाते है एवं उनकी जगह नए-नए कोमल पते आ जाते है। प्रकृति के सभी जीव प्रसन्न एवं सक्रिय हो जाते है। कोयल कि कूक और अन्य छोटे-बड़े पक्षियों के कलरव से वातावरण संगीतमय हो जाता है।


मंद-मंद बहने वाली कोमल वसंती हवा प्रकृति को झूले का आनंद देती रहती है। सभी छोटे-बड़े पौधो में फुल खिलने लगते है। जिससे प्रकृति मनोहारी सुगंध से मदमस्त और रस से सरबोर हो जाती है। फूलो के आस-पास भौरों का गुंजन और रंग-बिरंगी तितलियों का नर्तन सम्पूर्ण परिदृश्य को मनमोहक बना देता है। किसी भी बगीचे के माली को अपने कठिन परिश्रम का सर्वश्रेष्ठ फल वसंतऋतू में ही प्राप्त होता है। अपनी खुबसूरत फुलबगिया को देखकर माली झूम उठता है।


और अपनी क्षमता पर गर्व करने लगता है। इस मौसम में आम के पेड़ो पर आनेवाली मंजरिया अत्यंत लुभावनी होती है। इसी मौसम में विद्या की देवी शारदा कि पूजा धूमधाम से होती है। हिन्दुओ का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार होली भी इसी मौसम के अंतिम चरण में आती है। और जनमानस को आत्म-विभोर कर देती है।


उपसंहार:- वसंत अति महत्वपूर्ण ऋतू है। क्योकि यह प्रकृति को नया जीवन प्रदान करता है और सभी जीवो के नस-नस में नयी चेतना का संचार करता है। इस मौसम कि विशेषता से प्रभावित होकर अनेक कवियों ने इसका गुणगान किया है। वास्तव में यह पृथ्वी पर ऋतुओ का सम्राट है जीव जंतुओं कि धड़कन है।



Students in school, are often asked to write Long essay on basant ritu in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about basant ritu. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post