Khel kud ka mahatva par nibandh - Importance of sports in hindi - खेल-कूद का महत्व पर निबंध

Today, we are sharing Simple essay on khel kud ka mahatva in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on khel kud ka mahatva in Hindi. This is the simple and short essay on khel kud ka mahatva which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on khel kud ka mahatva is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



खेल कूद का महत्व पर निबंध

Essay on Importance of sports in Hindi - khel kud ka mahatva par nibandh Hindi mein

भूमिका: पहले के जमाने में हमारे बुजुर्गों के द्वारा एक कहावत काफी प्रसिद्ध हुई थी कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब। लेकिन आज की तारीख में इसका शब्द बिल्कुल बदल चुका है। आज हम अगर खेलने और कूदने में बहुत ज्यादा माहिर हैं तो हम अच्छा खासा पैसा और नाम कमा सकते हैं। इसलिए हमारे जीवन में खेल कूद का विशेष महत्व है। खेलकूद के द्वारा हमारा मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास काफी तेजी के साथ होता है।


खेलकूद के द्वारा हमारे अनेकों प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित लाभ प्राप्त होते है। इसलिए हमें नियमित रूप से अपने जीवन में खेल कूद का अभ्यास करना चाहिए। खेलकूद के बारे में स्वामी विवेकानंद के विचार थे कि युवाओं तुम खेलो और अपने आप को बलवान बनाओ। विशेष तौर पर छोटे बच्चों को खेल कूद का अभ्यास जरूर करना चाहिए इससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और पढ़ाई लिखाई में उनकी रुचि भी बढ़ेगी।


खेलकूद से लाभ: खेलकूद का अगर हम नियमित रूप से अभ्यास अपने जीवन में करते हैं तो हमें इसका अनेकों प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। खेलकूद से हमारा शरीर मजबूत और सुडौल बनता है। खेलकूद के द्वारा आपके अंदर टीमवर्क की भावना का विकास होता है। जिसका फायदा आपको आने वाले भविष्य मिलता है। जो लोग खेलकूद में ज्यादा रूचि लेते हैं उनके अंदर आत्मविश्वास का विकास होता है।


जैसा कि हमलोग जानते हैं कि जब हम कोई भी खेल खेलते हैं तो उसमें दोनों तरफ से दो टीमें होती हैं और प्रत्येक टीम का लक्ष्य होता है कि किस प्रकार से जीत हासिल करें। और जीत हासिल करने के लिए आपको धैर्य रखना पड़ता है इसके अलावा जो टीम आत्मविश्वास से लबरेज होती है उसकी जीत निश्चित होती है।


विद्यार्थी जीवन में खेल कूद का महत्व: विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है। जिस प्रकार पेड़ पौधों की वृद्धि के लिए जल और सूर्य की रोशनी की आवश्यकता पड़ती है। ठीक उसी प्रकार अगर बच्चों का बौद्धिक मानसिक और शारीरिक विकास करना है तो उनके अंदर खेल-कूद के आदत को विकसित करना होगा। तभी जाकर उनका विकास संभव है।


विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के बोझ के कारण कई छात्रों को मानसिक बीमारी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आप एक छात्र है तो पढाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक हैं इससे आपके शरीर में जो भी मानसिक दबाव है उससे आपको निजात पाने में मदद मिलेगी। इसलिए विधार्थी को पढ़ाई के बराबर ही खेल को महत्व देना चाहिए।


खेल कूद का महत्व: आज के वक्त में दुनिया के अधिकांश देशों में खेलकूद को सरकार के द्वारा काफी प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक युवा अपना करियर बना सके। ऐसे में खेलकूद के द्वारा आज की तारीख में आप केवल अपना स्वास्थ्य ही नहीं बना सकते हैं बल्कि आप पैसे भी कमा सकते हैं। आज के वक्त में कई प्रकार के खेल भारत में सरकार के द्वारा संचालित किए जाते हैं।


और उन में युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेल टूर्नामेंट में गोल्ड पदख जीतकर भारत का नाम विश्व में प्रसिद्ध कर पाए। इसके अलावा राष्ट्र के निर्माण में भी खेल कूद का एक अहम स्थान है। खेलकूद में माहिर लोग सेना में भी भर्ती होते हैं। खेलकूद के द्वारा हमारे अंदर संयम, दृढ़ता, गम्भीरता, एकाग्रता, सहयोग एवं अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं।


नियमित रूप से खेलकूद की गतिविधि में शामिल होने वाला व्यक्ति जल्दी बूढ़ा नहीं होता है। खेल के क्षेत्र में ऐसे अनेक महापुरुष हुए जिन्होंने अपने खेलकूद के द्वारा खेल के क्षेत्र में अपना एक विशेष मुकाम स्थापित किया। जिससे आने वाली पीढ़ी इनसे प्रेरणा ले सके जैसे सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, मेजर ध्यानचंद, महेंद्र सिंह धोनी, साइना नेहवाल, विश्वनाथ आनंद इत्यादि।


उपसंहार: खेलकूद हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है ऐसे में हम सभी को अपने जीवन में खेलकूद का नियमित अभ्यास करना चाहिए। हम खेलकूद के तौर पर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी जैसे खेल खेल सकते हैं।


इसके द्वारा आपका तन और मन दोनों स्वस्थ रहेगा। इसका फायदा है कि आप कभी भी किसी बीमारी के रोगी नहीं होंगे। सबसे बड़ी बात है कि छोटे बच्चों को खेल कूद का नियमित अभ्यास अगर माता-पिता करवाते हैं तो उनसे उनकी मानसिक बौद्धिक और शारीरिक विकास काफी तेजी के साथ विकसित होती है। इसके अलावा उनका स्वास्थ्य हमेशा निरोग और तंदुरुस्त रहेगा।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. खेलों का क्या महत्व है ?
  2. खेल कुद से हमारा मानसिक बौद्धिक और शारीरिक विकास काफी तेजी के साथ विकसित होती है।

  3. खेल से हमें क्या लाभ है ?
  4. खेलकूद के द्वारा हमारे अंदर संयम, दृढ़ता, गम्भीरता, एकाग्रता, सहयोग एवं अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं।

  5. किस महापुरुष ने खेल के महत्व को बताया है?
  6. स्वामी विवेकानंद ने खेल-कूद के महत्व को युवाओं को बताया है, इसी वजह से कई खेल से सम्बंधित संस्थान और ईमारत का नाम इनके नाम पर ही रखा गया है।

  7. क्या खेल कूद को अपना करियर बना सकते है ?
  8. खेल-कूद को भी करियर के रूप में चुना जा सकता है, बहुत ही प्रसिद्ध व्यक्तित्व हमारे बीच है- सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, नीरज चोपड़ा, मिल्खा सिंह इत्यादि।

  9. सचिन तेंदुलकर किस खेल से संबंधित है?
  10. सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेल से संबंधित है वह एक कुशल और आत्मविश्वाशी खिलाडी रह चुके है।

  11. नीरज चोपड़ा किस खेल से संबंधित है?
  12. नीरज चोपड़ा ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खेल से संबंधित खिलाड़ी हैं, उन्होंने हाल ही में भारत को विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक दिलाया है।

  13. साक्षी मलिक किस खेल से संबंधित है?
  14. साक्षी मलिक महिला पहलवान खेल से संबंधित है, साक्षी मलिक हमारे देश की महिला पहलवान है।

  15. थॉमस कप किस खेल से संबंधित है?
  16. थॉमस कप बैडमिंटन खेल से संबन्धित है।

  17. मिल्खा सिंह किस खेल से संबंधित है?
  18. मिल्खा सिंह एक धावक थे, उनका संबंध दौड़ के खेल से है।

  19. डेविस कप किस खेल से संबंधित है?
  20. "डेविस कप" एक अंतर्राष्ट्रीय पुरुष टेनिस खेल से संबंधित है।

  21. इलेक्ट्रा गोल्ड कप किस खेल से संबंधित है?
  22. "इलेक्ट्रा गोल्ड" कप टेबल टेनिस खेल से संबंधित है।

  23. बेटन कप किस खेल से संबंधित है?
  24. "बेटन कप" हॉकी खेल से संबंधित है।

  25. मीराबाई चानू किस खेल से संबंधित है?
  26. "मीराबाई चानू" भारोत्तोलन खेल से संबंधित है।

  27. रोवर्स कप किस खेल से संबंधित है?
  28. "रोवर्स कप" फुटबॉल खेल से संबंधित है।

  29. धनराज पिल्ले किस खेल से संबंधित है?
  30. धनराज पिल्ले हॉकी खेल से संबंधित है।

  31. निंबाराम किस खेल से संबंधित है?
  32. निंबाराम तीरंदाजी खेल से संबंधित है।

  33. हुक किस खेल से संबंधित है?
  34. "हुक" मुक्केबाजी ( बॉक्सिंग ) खेल से संबंधित है।

  35. जिगर किस खेल से संबंधित है?
  36. "जिगर" बिलियर्ड्स खेल से संबंधित है।

  37. चाइनामैन किस खेल से संबंधित है?
  38. चाइनामैन क्रिकेट खेल से संबंधित है, चाइनामैन उस गेंदबाज को कहा जाता है जो बाएं हाथ से बोलिंग स्पिन कर के करता है।

  39. पेनल्टी किक किस खेल से संबंधित है?
  40. पेनल्टी किक फुटबॉल खेल से संबंधित है।

  41. संतोष ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है?
  42. "संतोष ट्रॉफी" फुटबॉल खेल से संबंधित है।

  43. साइना नेहवाल किस खेल से संबंधित है?
  44. साइना नेहवाल "बैडमिंटन" खेल से संबंधित है, वह एक भारतीय बैडमिंटन खिलाडी है।


Students in school, are often asked to write Long essay on khel kud ka mahatva in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about khel kud ka mahatva. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post