[ 800 शब्द ] Essay on Deforestation in Hindi - जंगल की कटाई पर निबंध

Today, we are sharing Simple essay on Deforestation in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Deforestation in Hindi. This is the simple and short essay on Deforestation which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Deforestation is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



deforestation essay in hindi

Deforestation par nibandh Hindi mein

आज की तारीख में मानव जिस प्रकार जंगल की कटाई कर रहा है अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में वातावरण में ऑक्सीजन की कमी और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी। जिससे हमें श्वासन संबंधित कई गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए जंगल की कटाई को रोकना होगा तभी जाकर हमारा अस्तित्व इस ब्रह्मांड पर बच पाएगा। ऐसे में अगर आप भी जंगल की कटाई पर निबंध लिखना चाहते हैं लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप निबंध की शुरुआत कैसे करें तो आपके लिए आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि हम आपको यहां पर बताएंगे कि आप जंगल की कटाई पर निबंध कैसे लिख सकते हैं तो चलिए जानते।


जंगल के कटाई के कारण: कृषि संबंधित कार्यों के लिए: जैसा कि आप लोग जानते हैं कि जंगल की कटाई का सबसे प्रमुख कारण कृषि संबंधित कार्यों के लिए जमीन तैयार करना। जिसके कारण तेजी के साथ जंगल की कटाई की जा रही है। जिसके कारण लोगों के द्वारा लगातार जंगल की कटाई की जा रही है। अगर इसे रोका ना गया तो एक दिन ऐसा आएगा कि सारे जंगल समाप्त हो जाएंगे और अगर ऐसा होता है तो यकीन मानिए इस पृथ्वी पर जीव जंतुओं तथा मनुष्यों का अस्तित्व नहीं बच पायेगा। क्योंकि जंगल जीव जंतुओं का घर है और जब हम उनके घर को ही पूरी तरह समाप्त कर देंगे तो जीव जंतु का जीवन इस पृथ्वी पर बच पाना संभव नहीं है।


बढ़ती जनसंख्या के कारण: जिस प्रकार तेजी के साथ जनसंख्या बढ़ रही है वैसे मैं लोगों को रहने के लिए जमीन की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। जिसके कारण मानव लगातार जंगलों की कटाई कर रहा है। ताकि वहां पर वह घर का निर्माण कर सकें। इसलिए सरकार को बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण करना होगा नहीं तो हमारे सारे जंगल समाप्त हो जाएंगे और अगर ऐसा होता है तो वातावरण में ऑक्सीजन का संतुलन बिगड़ जाएगा और अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न होगी। क्योंकि अगर पेड़ की संख्या कम होती है तो कार्बन डाइऑक्साइड गैस की मात्रा बढ़ जाएगी जिसके कारण सांस लेने में काफी दिक्कत आएगी।


बढ़ते हुए कल कारखाने: जिस प्रकार तेजी के साथ हमारा देश उन्नति कर रहा है ऐसे में आए दिन देश में कोई ना कोई नया कल का खाना स्थापित हो रहा है और नए कल का खाना स्थापित करने के लिए जंगलों को काटा जा रहा है। जिसके कारण जंगलों की संख्या निरंतर कम होती जा रही है। और अगर इसी तरह कल का खाने बनाने के लिए जंगलों की कटाई होती रही तो एक दिन ऐसा आएगा कि जंगल तो नहीं बचेंगे लेकिन कल कारखानों की संख्या अधिक हो जाएगी। इससे रोजगार तो उत्पन्न होंगे लेकिन उन कारखानों द्वारा उत्सर्जित हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड गैस और भी दूसरे प्रकार के जहरीले गैस हमारे वायुमंडल को प्रदूषित करेगा। जिसके कारण हमें स्वच्छ हवा की प्राप्ति नहीं होगी अगर ऐसा होता है तो इस पृथ्वी पर मानव का जीवन खतरे में पड़ जाएगा।


जंगलों की कटाई को कम कैसे करें:वनों की कटाई को कम करने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि जंगलों की संख्या में वृद्धि हो और ऐसे में जंगलों की कटाई अगर मनुष्य के द्वारा की जा रही है तो दूसरी तरफ अगर कोई अधिक पेड़ लगाएगा तो उसका संतुलन हमेशा असंतुलित रहेगा इस प्रकार जंगल की कटाई होने के बावजूद भी जंगल की संख्या में कमी नहीं आएगी इसलिए हमें बड़े बड़े लोगों और कल कारखानों के मालिकों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए इसके अलावा देश के आम नागरिक भी जागरूक बनाएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि हमारे देश में पेड़ों की संख्या में वृद्धि हो और अगर ऐसा होता है तो जंगलों की संख्या भी बढ़ेगी इससे हमारा वातावरण प्रदूषित होने से बच जाएगा और हमारा जीवन इस पृथ्वी पर सूचित हो जाएगा।


उपसंहार : जंगल की कटाई अगर इसी तरह अनियंत्रित होते रहे तो यह हमारे लिए खतरे की घंटी है। क्योंकि अगर पेड़ों की संख्या कम हो गई तो वातावरण में गैसों का जो संतुलन बना हुआ है वह बिगड़ जाएगा। जिसके कारण हमारे वायुमंडल में स्थित ओजोन परत को भी क्षति पहुचेगी। और अगर ऐसा हुआ तो सूर्य की पराबैंगनी किरणें पृथ्वी के धरातल पर सीधे ही पहुंच जाएंगे जिससे मानव का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए हमें जंगलों की कटाई को रोकना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के बारे में देश और समाज दोनों जगह अभियान की शुरुआत करनी होगी।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. जंगल की कटाई के क्या हानि है?
  2. जंगल की कटाई से हमारे वातावरण को बहुत क्षति पहुचती है. पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा को नियंत्रित यहाँ के पेड़-पौधों के द्वारा ही किया जाता है।

  3. जंगल की कटाई के प्रमुख कारक?
  4. जंगल की कटाई के कई प्रमुख कारक है, जैसे- कृषि संबंधित कार्यों के लिए, बढती जनसँख्या के कारण घर बनाने के लिए जगह की कमी होने के कारण जंगल में पेड़ों को काटकर घरों का निर्माण करना इत्यादि शामिल है।

  5. जंगल की कटाई को अंग्रेजी में क्या कहते है?
  6. जंगल की कटाई को अंग्रेजी में डीफोरेसट्रेसन( Deforestation ) कहते है।


Students in school, are often asked to write Long essay on Deforestation in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Deforestation. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post