[ 750 शब्द ] Essay on ped ka mahatva in Hindi - Ped ka mahatva par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on ped ka mahatva in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on ped ka mahatva in Hindi. This is the simple and short essay on ped ka mahatva which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on ped ka mahatva is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



पेड़ का महत्व निबंध हिंदी में

Simple essay on ped ka mahatva in Hindi - ped ka mahatva par nibandh Hindi mein

भूमिका:- पेड हमारे लिए एक हरे-भरे सोने जैसा है। पेड़ हमें प्रकृति की ओर से मिला, एक बहुत ही उपयोगी उपहार है, अगर पेड़ धरती पर नहीं होते तो शायद पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं हो पाता। पेड़ का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्हीं की वजह से हमारा और पृथ्वी का अस्तित्व है यानि पेड़ों के बिना यह सब असंभव है। पेड़ों की महत्वता इतनी है की जहां जितना अधिक पेड़ होंगे, वहां का जलवायु उतना ही अधिक स्वच्छ और शुद्ध होगा।


भारत जैसे देश और उसके पडोसी देशों में पेड़ों की पूजा की जाती है। जितना मान सम्मान एक इंसान की जाती है उतना ही माना सम्मान एक पेड़ को भी दिया जाता है। पेड़ - पौधों से हमें बहुत ही उपयोगी चींजे प्राप्त होती है, जैसे :- फल, सब्जियां, रबर, शहद, लकड़ी इत्यादि। पेड़ वातावरण में उपस्थित हानिकारक कार्बनडाइऑक्साइड को अवशोषित करता है और बदले में वातावरण में ऑक्सीजन को छोड़ता है जिससे हमारा वातावरण शुद्ध होता है।


पेड़ पौधों का महत्व :- धरती पर उपस्थित सभी जीवों के लिए पेड़ का बहुत अधिक महत्व है जिसपर लगभग सभी जीव-जंतु भोजन के लिए आश्रित है। पेड़-पौधों का पारस्थितिकी तंत्र में बहुत बड़ा योगदान है जहाँ "भोजन चक्र" जैसे महत्वपूर्ण कड़ी की सुरुआत पेड़-पौधे एवं वनस्पति से होती है। शाकाहारी जीव पूरी तरह से पेड़-पौधों पर आश्रित होते है।


पेड़ की सबसे उपयोगी चीज उनसे प्राप्त होने वाली लकड़ी, कागज, रबर इत्यादि है, लकड़ी से बहुत सुन्दर फर्नीचर जैसे टेबल, कुर्सी, पलंग इत्यादि बनाये जाते है। गाडी, दुपहिया वाहन इत्यादि के टायर में उपयोग की जाने वाली रबर हमें पेड़ों से ही प्राप्त होते है।दफ्तरों, अस्पतालों, विद्यालयों जैसे संस्थानों में प्रलेखन के लिए उपयोग किये जाने वाला कागज हमें पेड़ों से ही प्राप्त होते है। पेड़ों की उपयोगिता हमारे दैनिक जीवन में बहुत अधिक है साथ ही हमारे पर्यावरण को भी शुद्ध करता है। पृथ्वी पर वर्षा होने का भी एक कारण पेड़ है।


पेड़ों की अंधाधुंद कटाई के दुष्परिणाम :- पेड़ों की महत्वता को जानते हुए भी हम इंसान पेड़ों की अंधाधुंद कटाई कर रहे है। हम जानते है की अगर पृथ्वी पर पेड़ नहीं रहे तो हम इंसान भी जीवित नहीं रह पायेंगे। पेड़ों का पारिस्थितिकी तंत्र में अहम भूमिका को नजरंदाज कर पेड़ों की कटाई अपने निजी स्वार्थ के लिए कर रहे है। थोड़े पैसे कमाने की लालच में पेड़ों की कटाई बहुत तेज गति से हो रही है। अगर इस अनर्थ को नहीं रोका गया तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे वातावरण में प्रदुषण की मात्रा अधिक हो जाएगी।


जिससे हमारे जलवायु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि पेड़ों की उपस्थिति से हमारे वातावरण में उपस्थित प्रदूषणों का खात्मा होता है। पेड़ों के नहीं रहने से वर्षा का होना भी अनियमित हो जायेगा, जिसका असर आज के समय में भी देखने को मिलता है। कुछ उधोगिक क्षेत्रों का तेजी से विकास भी पेड़ों की कटाई का एक कारण है, जिसमे कच्चे माल पेड़ों से ही प्राप्त किये जाते है। सरकार द्वारा पेड़ों पर बनाये गये नियम कानून का पालन पेड़ काटने वाले नहीं करते है। उनका पकडे जाने पर भी उचित कार्यवाई नहीं होने के कारण इनका मनोबल और बढ़ जाता है और नियमों को ताख पर रख पेड़ों की अँधा धुंध कटाई करते है।


पेड़ों के संरक्षण के उपाय :-पेड़ों का संरक्षण हम मनुष्यों का कर्तब्य है क्योंकि यह हमारे जीवन का आधार है। हमें अपने आस पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए जिससे पेड़ों की संख्या में वृद्धि होगी। जितना अधिक पेड़ हमारे वातावरण में होगा उतना ही शुद्ध हमारा पर्यावरण होगा। हमें खुद लोगों को पेड़ों के महत्व और इसके संरक्षण के लिए जागरूक करना होगा।


क्योंकि जबतक हम खुद से इसकी शुरुआत नहीं करेंगे हम दूसरों से इसकी उम्मीद नहीं कर सकते।सरकार को भी पेड़ों की कटाई को लेकर कड़े नियम बनाने चाहिये और इसका पालन ठीक से हो रहा है की नहीं इसकी भी जांच समय - समय पर होनी चाहिए। हम सब को आज से ही एक संकल्प लेना चाहिए की हम हर वर्ष अपने जन्म दिन पर एक पेड़ अवश्य लगायेंगे और उसकी देख रेख उसके बड़े होने तक करेंगे।


उपसंहार :-पेड़ हमारे जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण इकाई है जिसके बिना पृथ्वी पर उपस्थित कोई भी जीव जीवित नहीं रह सकता है। अत: इसका संरक्षण हमारा परम कर्तब्य है। पेड़ों की कटाई पर लगाम लगा कर एवं वृक्ष रोपण कर हम पेड़ों का संरक्षण कर सकते है। पेड़ के संरक्षण का बहुत ही प्रसिद्ध पंक्ति है "वृक्षों को काटने की न करो कभी भूल, पेड़ है प्रकृति के अनुकूल।"



Students in school, are often asked to write Long essay on ped ka mahatva in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about ped ka mahatva. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post