Essay on importance of english language in Hindi - Angreji bhasha ka mahatva par nibandh

Today, we are sharing Simple essay on importance of english language in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on importance of english language in Hindi. This is the simple and short essay on importance of english language which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on importance of english language is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



अंग्रेजी भाषा के महत्व पर निबंध

Essay on importance of english language in Hindi - importance of english language par nibandh Hindi mein

भूमिका: अंग्रेजी का हमारे जीवन में बहुत ज्यादा ही महत्व है आज की तारीख में दुनिया के अधिकांश देशों में अंग्रेजी को अधिकारिक भाषा के तौर पर उपयोग किया जाता है। और ऐसे में अगर हम विदेश जाते हैं तो वहां पर अंग्रेजी का सबसे अधिक आवश्यकता होती है। अगर हम अंग्रेजी बोलना नहीं जानते हैं तो हमे वहां पर काफी दिक्कत या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


आज के इस बदलते हुए युग में अगर हम अंग्रेजी बोल नहीं पाते हैं तो हम काफी पिछड़ सकते हैं। इसलिए हमे अंग्रेजी बोलना और पढ़ना आना चाहिए। आज के समय भारत में जिस प्रकार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुल रहे हैं वैसे में हर एक माता पिता का सपना होता है, कि वह अपने बच्चे को इंग्लिश मीडियम स्कूल मे पढाये और उनके बच्चे अंग्रेजी बोलना और पढ़ना अच्छी तरह से सीख पाए।


अंग्रेजी भाषा सीखने के लाभ: अंग्रेजी भाषा सीखने के आपको विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते है। सबसे बड़ी बात है कि जो लोग अंग्रेजी बोलना जानते हैं उनका मान और सम्मान समाज में बढ़ जाता है। कुछ लोगों को लगता है कि जो लोग अंग्रेजी बोलना जानते हैं वह काफी ज्ञानी होते हैं और ऐसे में लोग उन्हें काफी ही इज्जत और सम्मान देते हैं। इसके अलावा अगर हम विदेश घूमने, पढ़ने और कोई आवश्यक काम के लिए जाते है तो वहां पर अंग्रेजी भाषा की आवश्यकता होती है।


दुनिया के अधिकांश देशों में रहने वाले लोग अंग्रेजी भाषा को आसानी से समझ और बोल पाते हैं इसलिए इस भाषा को आज की तारीख में सीखना हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है। आज के वक्त में दुनिया के तमाम बड़े-बड़े विश्वविद्यालय और कॉलेजों में जो भी पढ़ाई करवाई जाती है उसका माध्यम अंग्रेजी होता है।


शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी का महत्व: शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी का बहुत विशेष महत्त्व है। आज की तारीख में भारत में जितने भी कॉलेज, स्कूल और विश्वविद्यालय संचालित किए जाते हैं वहां पर अंग्रेजी में ही छात्रों को शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा अधिकांश माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे अंग्रेजी मीडियम से ही पढ़ाई करें ताकि उनकी अंग्रेजी अच्छी हो सके जिससे उन्हें रोजगार मिलने में आसानी होगी।


और अगर वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशों में जाए तो वहां पर उन्हें शिक्षा हासिल करने में कोई परेशानी या तकलीफ का सामना ना करना पड़े। सबसे बड़ी बात है कि अंग्रेजी दुनिया की तीसरी ऐसी भाषा है जो सबसे अधिक बोली जाती है। आज की तारीख में अगर कोई इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कानून इत्यादि क्षेत्र में अगर उच्च शिक्षा हासिल करना चाहता हैं तो वहां पर शिक्षा का माध्यम भी अंग्रेजी होता है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी का सबसे ज्यादा महत्व और प्रभाव है।


भारत में अंग्रेजी का महत्व: भारत विविधताओं का देश है यहां पर विभिन्न जाति और धर्म के लोग निवास करते हैं और सबकी अपनी एक स्थानीय भाषा है जिसमें वह बातचीत करते हैं। इसके अलावा भारत के कई ऐसे राज्य हैं जहां पर स्थानीय भाषा की जानकारी अगर किसी को नहीं है तो वहां पर उसे अंग्रेजी में ही बात करना होगा। तभी जाकर वह व्यक्ति वहां पर लोगों से अपने संपर्क स्थापित कर पायेगा।


विशेष तौर पर तमिल नाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, मणिपुर, नागालैंड, इत्यादि यहां के लोगों को हिंदी आती नहीं है। इसलिए हमे वहां पर बातचीत करने के लिए अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करना होगा। इसलिए भारत में अंग्रेजी का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। क्योंकि भारत तेजी के साथ विकास कर रहा है और भारत में आए दिन कोई न कोई विदेशी कंपनी यहां पर आती रहती है।


भारत में आए इन विदेशी कंपनियों में हमें रोजगार के अवसर मिलते है, लेकिंग हमें नौकरी तभी मिलेगी जब हमें अंग्रेजी बोलना और लिखना आता हो। भारत में अधिकांश लोग अंग्रेजी बोलते हैं और हमारे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी अदालत की कार्यवाही अंग्रेजी में संचालित की जाती है।


अंग्रेजी का महत्व: आज के बदलते हुए समय में जो व्यक्ति अंग्रेजी भाषा को अपने जीवन में सम्मिलित नहीं करेगा उसका जीवन सफलता की तरफ अग्रसर नहीं हो पाएगा। क्योंकि आज के दुनिया में तमाम बड़ी कंपनियां ऐसे लोगों को ही नियुक्त करती है जिन्हें अंग्रेजी बोलना, पढ़ना, और लिखना आता है। हम इस बात को ऐसे समझ सकते हैं कि हम जब कहीं पर इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो वहां पर आप से अंग्रेजी में ही बातचीत की जाती है।


और ऐसे में अगर हमें अंग्रेजी के बारे में जानकारी नहीं है तो हम ऐसे इंटरव्यू को क्लियर नहीं कर पाएंगे। आज भारत के कई ऐसे शहर हैं जहाँ के युवा काफी टैलेंटेड है लेकिन अंग्रेजी नहीं आने की वजह से उन्हें अच्छी नौकरी पाने में दिक्कत होती है। हम सब को अंग्रेजी का नियमित अभ्यास करना चाहिए ताकि हम अंग्रेजी में निपुण हो सके ।


उपसंहार: आज के वक्त में अगर कोई युवा अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहता है तो उसे अंग्रेजी भाषा आनी चाहिए तभी जाकर वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएगा। इसके अलावा अगर हम किसी प्रकार की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वहां पर भी अंग्रेजी के बारे में आपसे सवाल पूछे जाते हैं। और अगर हम उन सवालों के जवाब देने में असमर्थ है तो हम सरकारी नौकरी से वंचित रह सकते हैं।


इसलिए हम सबको अंग्रेजी भाषा को सीखना चाहिए। आज के समय में जगह - जगह कई प्रकार के ऐसे संस्थान है जहां पर कम पैसे में अंग्रेजी भाषा सिखाई जाती हैं।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. अंग्रेजी भाषा का इतिहास
  2. इंग्लिश एक वेस्ट जर्मेनिक भाषा है जिसकी शुरुआत एन्ग्लो-फ्रिशियन और लोअर सेक्सन की बात-चीत से हुई है।

  3. अंग्रेजी भाषा का महत्व
  4. अंग्रेजी एक ऐसी भाषा है जिसे सारे देश मे लोगों द्वारा आसानी से समझा जा सकता है, यह एक अन्तराष्ट्रीय भाषा है। अंग्रेजी बोलने वाला व्यक्ति विश्व के सभी देशों में अपना कारोबार या छात्र है तो पढाई कर सकता है। इस दौरान उसे भाषा की वजह से कोई परेशानी नहीं होगी।

  5. अंग्रेजी भाषा का शब्द है
  6. Apple, Banana, Good, Bad, Hand, Nose etc ये सब अंग्रेजी भाषा के शब्द है।

  7. अंग्रेजी भाषा का लिपि क्या है
  8. अंग्रेजी भाषा का लिपि रोमन है।

  9. अंग्रेजी भाषा का महत्व क्या है
  10. अंग्रेजी भाषा का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्त्व है, आज के दिनों में अंग्रेजी एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा है, इसलिए किसी भी देश के व्यक्ति के लिए अंग्रेजी आना जरुरी है। क्योंकि नौकरी हो या व्यापार या फिर हो पढाई सभी जगह इंग्लिश ही काम आता है।

  11. अंग्रेजी भाषा का सबसे लंबा शब्द
  12. Pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosis यह शब्द फेफड़ों के बीमारी से संबंधित शब्द है.

  13. अंग्रेजी भाषा का जन्म कब हुआ
  14. अंग्रेज़ी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी में हुवा


Students in school, are often asked to write Long essay on importance of english language in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about importance of english language. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post