Essay on Importance of forest in Hindi - Importance of forest par nibandh Hindi mein [ जंगल का महत्व पर निबंध ]

Today, we are sharing Simple essay on Importance of forest in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Importance of forest in Hindi. This is the simple and short essay on Importance of forest which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Importance of forest is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



Essay on Importance of forest in hindi

Essay on Importance of forest in Hindi - Importance of forest par nibandh Hindi mein

भूमिका: पृथ्वी पर उपस्थित सभी जीव जंतु को जीवित रहने के लिए जंगल एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है । जंगल के कारण ही हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध और स्वच्छ रहता है । इसके फलस्वरूप हमें ताजी हवा की प्राप्ति होती है । अगर जंगल ना रहे तो पृथ्वी पर जितने भी जीव जंतु रहते हैं उनका बच पाना बहुत ही मुश्किल होगा। जंगल कई प्रकार के पक्षियों और जानवरों के लिए एक घर के समान है । जिस प्रकार मनुष्य अपने घर में जाकर अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है।


ठीक उसी प्रकार जंगल जानवरों और पक्षियों के लिए भी एक सुरक्षित ठिकाना है । यहीं पर उनका जन्म और मृत्यु होता है। लेकिन जिस प्रकार मानव प्रतिदिन जंगलों की कटाई कर रहा है। ऐसे में जंगल में रहने वाले जीव जंतु का जीवन भी खतरे में आ गया है। इसलिए हम सबको वनों की कटाई को रोकना होगा। और जितना ज्यादा हो सके हमें पेड़ लगाना होगा ताकि मानव का अस्तित्व इस पृथ्वी पर बचा रह पाए।


जंगल से लाभ: अगर हम सभी लोग अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि हमारे पृथ्वी पर व्याप्त हानिकारक गैस की मात्रा को नियंत्रित करता है। जैसा कि हम लोग जानते हैं कि पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और उसके बदले में ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इसके अलावा जितनी अधिक मात्रा में पृथ्वी पर जंगल होंगे उतनी ही कम मात्रा में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होगी।


और अगर बाढ़ आती भी है तो उससे मानव जाति को कम से कम नुकसान होगा। जंगल में ऐसे अनेकों प्रकार के औषधि पेड़ पौधे पाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में किया जाता है। जंगल मानव के लिए परोपकारी और लाभकारी है। जंगल के द्वारा भूमिगत जल के स्तर को बढ़ाया जा सकता है इसलिए हम सभी को अधिक मात्रा में अपने अगल-बगल वृक्षारोपण करना चाहिए।


जंगल ना होने से नुकसान: इस पृथ्वी पर अगर जंगल कम हो जाते हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव मानव जाति के अलावा सबसे अधिक जीव-जंतुओं पर पड़ेगा। क्योंकि जब जीव-जंतुओं का घर नहीं होगा तो जीव जंतु इंसानी बस्तियों में आने लगेंगे। जिसके कारण इन जंगली जानवरों का शिकार अधिक मात्रा में होंगे। इसके अलावा जंगल नहीं होने से बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न हो जाएगी जिसके कारण लाखों मानव और जीव जंतु मारे जाएंगे।


जंगल ना होने से वातावरण प्रदूषित हो जाएगा जंगल अगर इसी तरह कम होते गए तो पृथ्वी पर पानी की विकराल समस्या उत्पन्न हो सकती है और जैसा की आप जानते हैं कि जल के बिना कोई भी प्राणी इस पृथ्वी पर जीवित नहीं रह सकता है।


जंगल बचाने के उपाय: जंगल को बचाने के लिए प्रत्येक मानव को हमारे जीवन में जंगल का क्या महत्व है उसके बारे में दूसरे लोगों को जागरुक करना होगा। ताकि प्रत्येक व्यक्ति .अधिक से अधिक पेड़ लगाए जिससे जंगल का विस्तार अधिक हो। और हमारा वातावरण स्वच्छ और सुद्ध हो सके। जंगल में अगर आग लग जाता है तो उसे बुझाने का प्रयास करना चाहिए ताकि जंगल के अस्तित्व को हम बचा सके।


एक बात हम सब को समझने की आवश्यकता है कि अगर जंगल ना रहा तो हम भी इस पृथ्वी पर नहीं रह पाएंगे जंगल के द्वारा ही हमारे पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व बचा है।


जंगल का महत्व: जंगल पर हम सभी जीव जंतुओं का समान अधिकार है। लेकिन जंगल जीव-जंतु और पक्षियों के लिए निवास स्थान है। ऐसे में हम इंसान अपने स्वार्थ के लिए जंगलों की कटाई कर रहे है। अत: इसके दुष्परिणाम केवल जंगली जीव, जंतु, पक्षी को ही नहीं भुगतना पड़ेगा बल्कि मानव को भी इसका परिणाम झेलना पड़ेगा। जंगल जितने अधिक मात्रा में पृथ्वी पर रहेंगे उतना ही कम तापमान पृथ्वी का रहेगा।


जंगल में कई ऐसे पौधे पाए जाते हैं जो काफी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जैसे तुलसी, नीम का पेड़ इत्यादि। जंगल में पाई जाने वाली बरगद पीपल के पेड़ धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होते हैं। हिंदू समाज में इनकी पूजा की जाती है।और भी कई उपयोगी पेड़ जैसे चीड़, सागौन, देवदार जैसे पेड़ों के लकड़ियों से फर्नीचर का निर्माण किया जाता है। इसलिए जंगल आर्थिक दृष्टि से कई लोगों के लिए रोजगार का माध्यम भी है इसलिए हमारे जीवन में जंगल का विशेष महत्व है।


उपसंहार : सरकार के द्वारा जंगलों की कटाई को रोकने के लिए विशेष प्रकार के कानून और नियम बनाए गए हैं। फिर भी कई लोग ऐसे हैं जो चोरी छुपे सरकार के बनाए गए कानून की अनदेखी करते हुए जंगल की लगातार कटाई कर रहे हैं। जिसका दुष्परिणाम केवल आप नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी भुगतना होगा। इसलिए हम सबको समाज में जंगल के महत्व के बारे में अभियान चलाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि जंगल का हमारे जीवन में क्या महत्व और योगदान है।


अगर जंगल ना रहे तो केवल हम नहीं बल्कि संपूर्ण प्राणी का इस पृथ्वी से विनाश हो जाएगा। आइए हम सब मिलकर प्रण लें कि जंगल को बचाएंगे तभी तो हम बच पाएंगे।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. जंगल से प्राप्त होता है ?
  2. जंगलों से हमें लकड़ी, रेशम जिससे कपडे बनते है, शहद, रबर और स्वच्छ वातावरण मिलता है।

  3. जंगल काटने के दुष्परिणाम ?
  4. जंगल काटने के बहुत ही खतरनाक दुष्परिणाम होते है. जंगल काटने से हम इंसानों का कुछ समय के लिए फायदा उनसे निकलने वाले लकड़ी से मिल सकता है लेकिन लम्बे समय के लिए हम अपने वातावरण नुकसान पंहुचा लेंगे. जंगल से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है, जंगल के कट जाने से ऑक्सीजन और दूषित हो जायेगा।

  5. जंगल से लकड़ी काटने वाला को क्या कहलाता है ?
  6. जंगल से लकड़ी काटने वाला को लकडहारा कहते है।

  7. जंगल में रहने वाले को क्या कहते हैं ?
  8. जंगल में रहने वाले किसी जीव या वस्तु के नाम के पहले जंगली शब्द का प्रयोग करते है. जैसे जंगली जानवर, जंगली वृक्ष, जंगली मानव, जंगली पत्थर इत्यादि।

  9. जंगल में रहने वाले जानवरों के नाम ?
  10. हांथी, शेर, लोमड़ी, चीता, बन्दर, भालू, गोरिल्ला इत्यादि।


Students in school, are often asked to write Long essay on Importance of forest in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Importance of forest. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post