Essay on my country India in Hindi - My country India par nibandh Hindi mein - मेरा देश भारत पर निबंध

Today, we are sharing Simple essay on my country India in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on my country India in Hindi. This is the simple and short essay on my country India which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on my country India is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on my country India in Hindi

Essay on my country India in Hindi - my country India par nibandh Hindi mein

भूमिका: हम सभी लोग भारत में निवास करते हैं और भारत दुनिया का एक प्राचीन और महानतम देश है। इसके अलावा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी है। यहां पर सभी धर्मों के मानने वाले लोग काफी भाईचारा और प्यार मोहब्बत से रहते है, यही भाईचारे की भावना देश का अनेकता में एकता को दर्शाता है। भारत को कई अन्य नामो से भी जाना जाता है जैसे हिंदुस्तान, इंडिया इत्यादि ।


भारत 200 वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा उसके बावजूद भी भारत दुनिया का 5 सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश है। आने वाले समय में भारत दुनिया का प्रथम सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। क्योंकि हम तेजी के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारत एक काफी सुंदर देश है यहां पर सुबह के समय आपको कोयल की आवाज सुनाई देती है जो हमारे तन मन को प्रफुल्लित करते हैं।


मेरा देश भारत महान क्यों है? मेरा देश या भारत महान क्यों है इस सवाल का जवाब अगर हम जानना चाहे तो हमें भारत के इतिहास को जानना होगा। भारत का इतिहास काफी प्राचीन है भारत का नाम भारत के राजा दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर रखा गया था। भारत में ऐसे अनेकों योद्धा और महापुरुषों का जन्म हुआ जिन्होंने अपनी कर्म और अपने अनमोल वचन के द्वारा भारत का नाम विश्व जगत में विश्व गुरु के तौर पर स्थापित किया।


भारत में सभी प्रकार की नदियां, पर्वत श्रृंखला, जंगल, जानवर, पक्षी, राज्य, पर्यटक स्थल इत्यादि पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां पर सभी धर्म के मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहां पर सभी लोगों को अपने विचार रखने का अधिकार है। सरकार का चयन जनता चुनाव के माध्यम से करती है। भारत के ऊपर कई विदेशी आक्रमण हुए इसके बावजूद भी भारत में अपनी शांतिप्रिय छवि बना के रखी।


भारत के अंदर अनेकों प्रकार के ऋषि-मुनियों ने जन्म लिया जिन्होंने अपने तपोबल से भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया। भारत को प्राचीन काल में सोने की चिड़िया कहा जाता था जिसके कारण कई लोगों ने यहां पर आक्रमण किए और भारत को लूटा। जिसके कारण भारत आर्थिक रूप से कमजोर हो गया।


भारत एक कृषि प्रधान देश : भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां के अधिकांश जनसंख्या अपना जीवन यापन के लिए कृषि पर निर्भर है। भारत में विभिन्न प्रकार के फसलों का उत्पादन किया जाता है जिससे भारत में रहने वाले लोगों के लिए नहीं बल्के विदेशों में भी इन फसलो का निर्यात किया जाता है। हमारे देश की मिटटी काफी उपजाऊ और मजबूत है जिसके कारण यहाँ खेती करने में आसानी होती है।


भारत की संस्कृति: भारत दुनिया भर में अपनी संस्कृति और संस्कार के लिए जाना जाता है। भारत में विभिन्न धर्मों के मानने वाले लोग रहते हैं। और सब की संस्कृति और संस्कार अलग-अलग हैं। भारत में बाहर से आने वाले लोगों का स्वागत भगवान की तरह किया जाता है। इस के संदर्भ में भारत में श्लोक भी जारी किया गया है जो इस प्रकार है- अतिथि देवो भाव: यानी मेहमान भगवान के समान होता है।


भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां पर आज भी हम अपने बुजुर्गों के पांव छूकर आशीर्वाद लेते हैं। भारत की संस्कृति काफी ऐतिहासिक और पुरानी है और प्राचीन काल से ही भारत में लोगों को इस प्रकार के संस्कार दिए गए हैं कि बड़ों का आदर और सम्मान करना चाहिए और उनकी बातों को मानना चाहिए। इसके अलावा भारतीय संस्कृति में माता-पिता को ईश्वर के समान माना जाता है।


मेरे देश भारत का कानून: भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत में बनाए गए नियम कानून सभी धर्मों के लिए एक समान है और सभी को इसका पालन करना अनिवार्य है। अगर कोई भी व्यक्ति भारतीय कानून का पालन नहीं करता है तो न्यायपालिका उसे दंड दे सकती है। इसके अलावा भारत में न्याय का सबसे मुख्य केंद्र बिंदु भारत का सुप्रीम कोर्ट है। जिसकी नजर में सभी लोग एक समान है ना कोई बड़ा न कोई छोटा है।


मेरे देश भारत का प्रमुख धार्मिक स्थल: भारत दुनिया का सेकुलर देश है यहां पर सभी धर्म और जाति के लोग निवास करते हैं। और सब की आस्था यहां पर अलग है और उनके धार्मिक स्थल भी अलग है। भारत में अधिकांश निवासी हिंदू धर्म के मानने वाले हैं। ऐसे में हिंदुओं के लिए बद्रीनाथ, केदारनाथ वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार, काशी, मथुरा, सोमनाथ, अमरनाथ, वैष्णो देवी, मंदिर इत्यादि यहाँ के प्रमुख केंद्र हैं। सिखों के लिए पंजाब में स्थित स्वर्ण मंदिर उनके धार्मिक स्थल के प्रतीक हैं मुसलमानों के लिए राजस्थान में स्थित अजमेर शरीफ उनके प्रमुख धार्मिक स्थल है।


मेरा देश भारत के बारे में कुछ खास बातें: भारत 200 सालों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा उसके बाद हमें आजादी मिली। भारत के आजादी में महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता कहा जाता है। भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन है। राष्ट्रीय पशु बाघ है। राष्ट्रीय पक्षी मोर है। भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम है। भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र है, जो न्याय का प्रतीक है।


इस महान देश के बारे में हम जितना भी शब्दों का वर्णन करें वह सारे शब्द कम पड़ जाएंगे। हमारा देश आज जिस प्रकार विकास कर रहा है वैसे में वह दिन दूर नहीं है जब फिर से भारत सोने की चिड़िया हो जाएगी और हम सभी का जीवन खुशहाल हो जाएगा।


उपसंहार: मेरा देश भारत महान है और महान रहेगा । हमें अपने देश पर गर्व महसूस होता है कि हमने भारत देश में जन्म लिया है। आइए हम सब मिलकर एक प्रण ले कि भारत मां की रक्षा में हम सभी लोग एक साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर भारत का शीश कभी भी झुकने नहीं देंगे। अगर कोई हमारे देश पर बुरी नजर डाले तो उसका हम मुकाबला मिलकर करेंगे। भारत हमारी माता है और माता का सम्मान करना सारे पुत्र का परम कर्तव्य होता है।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है ?
  2. भारत का राष्ट्रीय फल आम है।

  3. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है ?
  4. अशोक चिह्न भारत का राजकीय प्रतीक है। जिसे सारनाथ स्थित राष्ट्रीय स्तंभ का उपरी भाग राष्ट्रीय प्रतिज्ञा चिह्न के रूप में लिया गया है। मूल रूप इसमें चार शेर हैं जो चारों दिशाओं की ओर मुंह किए खड़े हैं। इसके नीचे एक गोल आधार है जिस पर एक हाथी के एक दौड़ता घोड़ा, एक सांड़ और एक सिंह बने हैं।

  5. भारत का राष्ट्रीय पक्षी ?
  6. भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है।

  7. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक क्या है?
  8. अशोक चिह्न भारत का राजकीय प्रतीक है। जिसे सारनाथ स्थित राष्ट्रीय स्तंभ का उपरी भाग राष्ट्रीय प्रतिज्ञा चिह्न के रूप में लिया गया है। मूल रूप इसमें चार शेर हैं जो चारों दिशाओं की ओर मुंह किए खड़े हैं। इसके नीचे एक गोल आधार है जिस पर एक हाथी के एक दौड़ता घोड़ा, एक सांड़ और एक सिंह बने हैं।

  9. भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है ?
  10. भारत का राष्ट्रीय हॉकी है।

  11. भारत का राष्ट्रीय गीत ?
  12. जन गण मन, भारत का राष्ट्रगान है जो मूलतः बंगाली में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था।

  13. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है ?
  14. भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है।

  15. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह ?
  16. अशोक चिह्न भारत का राजकीय प्रतीक है। जिसे सारनाथ स्थित राष्ट्रीय स्तंभ का उपरी भाग राष्ट्रीय प्रतिज्ञा चिह्न के रूप में लिया गया है। मूल रूप इसमें चार शेर हैं जो चारों दिशाओं की ओर मुंह किए खड़े हैं। इसके नीचे एक गोल आधार है जिस पर एक हाथी के एक दौड़ता घोड़ा, एक सांड़ और एक सिंह बने हैं।

  17. भारत की राजधानी क्या है ?
  18. भारत की राजधानी नई दिल्ली है।

  19. भारत में कितने राज्य है ?
  20. पहले भारत में कुल राज्य 29 और केंद्र शासित प्रदेश 9 हुआ करते थे पर जो अब घटकर 28 हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं (आज दिनांक - 27-06-2022)।

  21. भारत में कितनी भाषाये बोली जाती है?
  22. भारतीय संविधान अनुसार 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है, लेकिन जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार ऐसे लोग जो 10,000 से ज्यादा एक भाषा को बोलते हैं ऐसी 122 भाषाएं भारत में बोली जाती हैं ।

  23. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान क्या है ( 2022 )?
  24. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है-( 2022 )।

  25. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ( 2022 ) ?
  26. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है ।

  27. गरीब देशों की सूची में भारत कितने नंबर पर है ( 2022 ) ?
  28. गरीब देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है ( 2022 )।

  29. विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था कौन से नंबर पर है ( 2022 ) ?
  30. भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था ( 2022 )।


Students in school, are often asked to write Long essay on my country India in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about my country India. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post