Essay on Yogi Adityanath in Hindi - Yogi Adityanath par nibandh Hindi mein

Today, we are sharing Simple essay on Yogi Adityanath in Hindi. This article can help the students who are looking for Long essay on Yogi Adityanath in Hindi. This is the simple and short essay on Yogi Adityanath which is very easy to understand it line by line. The level of this article is mid-level so, it will be helpful for small and big student and they can easily write on this topic. This Long essay on Yogi Adityanath is generally useful for class 5, class 6, and class 7, class 8, 9, 10.



essay on yogi adityanath in hindi

Essay on Yogi Adityanath in Hindi - Yogi Adityanath par nibandh Hindi mein

भूमिका : योगी आदित्यनाथ भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखनाथ मठ के मुख्य मठाधीश भी हैं। योगी आदित्यनाथ आज की तारीख में भारत के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने जिस प्रकार भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक कार्यभार मुख्य मंत्री के तौर पर संभाला है वह प्रशंसा के योग्य है।योगी आदित्यनाथ हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।


योगी आदित्यनाथ का जन्म और परिवार : उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर नामक गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है। जो एक सफल ग्रहणी है। बचपन में इनका नाम आदित्य सिंह बिष्ट था। इनके पिता फॉरेस्ट रेंजर का काम किया करते थे।


योगी आदित्यनाथ के परिवार में तीन बहने और तीन भाई हैं। इनमें योगी आदित्यनाथ का नंबर पांचवा है। हालांकि इनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष के उम्र में साल 2020 में देहांत हो चुका है। योगी आदित्यनाथ कुल मिलाकर चार भाई हैं योगी आदिनाथ के भाइयों के नाम मानेंद्र, शैलेन्द्र, मोहन और महेंद्र है। उनके बहनों का नाम पुष्पा देवी, कौशल्या देवी, शशि देवी हैं।


योगी आदित्यनाथ की शिक्षा: योगी आदित्यनाथ की प्राथमिक शिक्षा उनके गांव में स्थित स्कूल से पूरी हुई। प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद योगी आदित्यनाथ हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से गणित और विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने इसी सब्जेक्ट में एमएससी की पढ़ाई पूरी की।


योगी आदित्यनाथ का सन्यासी जीवन: योगी आदित्यनाथ जब विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे तब उन्होंने गोरखनाथ मठ के ऊपर रिसर्च करना शुरू किया। वहीं पर उनकी मुलाकात उस समय के गोरखनाथ मठ के प्रमुख मठाधीश अवैद्यनाथ से हुई। जो राजनीतिक में सक्रिय थे और गोरखनाथ लोकसभा से सांसद थे। योगी आदित्यनाथ उनसे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपना घर बार छोड़कर सन्यासी जीवन जीने का फैसला किया।


15 फरवरी 1994 को आदित्यनाथ को उनके गुरु अवैध नाथ के द्वारा नाथ संप्रदाय की शिक्षा दी गई और उनको अपना शिष्य बना लिया । इसके बाद इनका नाम बदलकर योगी आदित्यनाथ कर दिया गया। जब इनके गुरु की मृत्यु हुई तब योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर का मठ प्रमुख महंत बनाया गया। इसके अलावा नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया।


योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक जीवन: योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1958 में हुई जब इनके गुरु अवैध नाथ ने गोरखपुर लोकसभा से भाजपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ाया। जहां पर उनकी जीत हासिल हुई उस समय उनकी उम्र 26 साल थी। योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे सांसद थे जो इतने कम उम्र में संसद पहुंचे थे। इसके बाद लगातार चार बार गोरखपुर 1999, 2004, 2009, 2014 लोकसभा सीट के सांसद बने।


योगी आदित्यनाथ के जीवन में सबसे अहम बदलाव तब आया जब 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए और उस विधानसभा में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला । इसके बाद बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाया जाएगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया। योगी आदित्यनाथ के नाम पर एक अनूठा रिकॉर्ड भी दर्ज है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्हें दो बार स्पष्ट बहुमत मिला है।


योगी आदित्यनाथ की पोशाक और दैनिक दिनचर्या: योगी आदित्यनाथ का पहनावा काफी सरल और सांस्कृतिक है। योगी आदित्यनाथ भगवा रंग के गोल बटन वाले कुर्ते पहनते हैं। सुबह 4:00 बजे योगी आदित्यनाथ उठते हैं और 2 घंटे तक हट योग करते हैं। उसके बाद वह गाय को चारा देते हैं। योगी आदित्यनाथ जानवरों से बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं। आदित्यनाथ के द्वारा एक संस्था का निर्माण भी किया गया है जो घायल और बीमारी से पीड़ित जानवरों को ले जाकर उनका उपचार करते हैं।


मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य:

  • उत्तर प्रदेश में जितने भी अवैध बूचड़खाने थे उन को बंद करवाने का काम किया।
  • लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया।
  • उत्तर प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया।
  • गुंडों और माफिया को जेल में डालने का काम किया।
  • सरकारी संपत्तियों पर जिन्होंने अवैध कब्जा किया उस पर बुलडोजर चलाने की मुहिम उन्होंने उत्तर प्रदेश में शुरू की।
  • लव जिहाद का कानून उत्तर प्रदेश में बनाया ताकि धार्मिक धर्मांतर को रोका जा सके।
  • उत्तर प्रदेश में मुंबई की तर्ज पर फिल्म सिटी बनाने का काम शुरू किया।
  • सुप्रीम कोर्ट से राम का मंदिर बनाने का जब आदेश पारित हुआ तो उस दिशा में योगी आदित्यनाथ राम मंदिर का शिलान्यास किया।
  • छोटे किसानों का कर्ज माफ।
  • गन्ना किसानों का जो भी बकाया पैसा था उसका भुगतान किया।
  • उत्तर प्रदेश के सभी गांव में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया।
  • उत्तर प्रदेश में जितने भी धार्मिक और पर्यटक स्थल है उनका सौन्दर्यीकरण किया।
  • काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की स्थापना ।
  • योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश में 11 नए एयरपोर्ट स्थापित करने का काम चल रहा है।
  • उत्तर प्रदेश में कई नए एक्सप्रेसवे बनाने का क्रेडिट योगी आदित्यनाथ को जाता है।


उपसंहार : उत्तर प्रदेश के विकास में योगी आदित्यनाथ की भूमिका काफी अहम है। योगी आदित्यनाथ जिस प्रकार उत्तर प्रदेश के लिए लगातार काम कर रहे हैं ऐसे में आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश भारत का सबसे विकसित राज्य होगा। योगी आदित्यनाथ ने अपने जीवन काल में काफी संघर्ष किये है तब जाकर आज वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन पाए। इसलिए हम सबको योगी आदित्यनाथ के जीवन से सीखने की जरूरत है कि व्यक्ति चाहे छोटा हो या बड़ा अगर उसके इरादे बुलंद हो तो वह कठिन से कठिन चीज को भी हासिल कर सकता है।





F.A.Q ( अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल )

  1. योगी आदित्यनाथ कौन है?
  2. योगी आदित्यनाथ भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखनाथ मठ के मुख्य मठाधीश भी हैं।

  3. योगी आदित्यनाथ का बच्चपन का क्या नाम था ?
  4. बचपन में इनका नाम आदित्य सिंह बिष्ट था।

  5. योगी आदित्यनाथ किस राज्य के मुख्य मंत्री है?
  6. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री है।

  7. योगी आदित्यनाथ का जन्म कब और कहा हुआ था ?
  8. योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर नामक गाँव में हुआ था।

  9. वर्तमान वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश का मुख्य मंत्री कौन है?
  10. वर्तमान वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश का मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ है ।

  11. बुलडोजर बाबा कौन है?
  12. बुलडोजर बाबा और कोई नहीं योगी आदित्यनाथ है, जिन्होंने बुलडोजर की मदत से उत्तर प्रदेश में अतिकर्मन को हटाया।


Students in school, are often asked to write Long essay on Yogi Adityanath in Hindi. We help the students to do their homework in an effective way. If you liked this article, then please comment below and tell us how you liked it. We use your comments to further improve our service. We hope you have got some learning about Yogi Adityanath. You can also visit my YouTube channel which is https://www.youtube.com/synctechlearn.You can also follow us on Facebook at https://www.facebook.com/synctechlearn.

Post a Comment

Previous Post Next Post